Tuesday, November 3, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में भीषण हादसे में महिला की मौत; कई घायल

चिल्किया के पास स्विफ्ट डिजायर ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में कई लोग घायल; कार चालक मौके से फरार

November 3, 2026
in Uncategorized, हादसा
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

देवप्रयाग विधायक की गाड़ी हादसे का शिकार, रॉन्ग साइड से आई कार ने मचाई अफरा-तफरी

दिवाली से पहले सोना-चांदी धड़ाम! लाखों तक फिसले भाव, अब खरीदें या और गिरावट का करें इंतजार?

3 दिन, 2 भीषण हादसे और 5 मौतें! हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग पर सफर या मौत से सामना?

रामनगर, नैनीताल। नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर कई बार पलट गया। हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला का पैर एड़ी के पास से लगभग पूरी तरह कट गया। दुर्घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

शादी समारोह में जा रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रामनगर के खताड़ी निवासी रुखसाना अपने परिवार के सदस्यों के साथ ऑटो संख्या UK18TA-1804 में सवार होकर पीरूमदारा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। ऑटो में छोटे बच्चों समेत करीब 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

इसी दौरान चिल्किया के पास राइस मिल के नजदीक पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK19TA-1298 ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

रुखसाना की मौत, चांदनी की हालत गंभीर

दुर्घटना में 50 वर्षीय रुखसाना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 30 वर्षीय चांदनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनका पैर एड़ी के पास से लगभग पूरी तरह अलग हो गया। ऑटो में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

मृतका के बेटे नासिर ने बताया कि उनकी मां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। उनके अनुसार, कार ने पीछे से ऑटो को टक्कर मारी, जिसके बाद ऑटो कई बार पलट गया। नासिर ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

पांच घायलों को अस्पताल पहुंचाया, दो की हालत नाजुक

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक अग्रवाल के मुताबिक, हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें दो की हालत गंभीर है। एक घायल के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे न्यूरोसर्जन के पास भेजा गया।

वहीं, चांदनी के पैर को बचाने के लिए उपचार किया जा रहा है। नसों को जोड़ने के प्रयास के लिए उन्हें प्लास्टिक सर्जन के पास भेजा जा रहा है। अन्य तीन घायलों को फ्रैक्चर हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। कुछ अन्य घायलों का इलाज दूसरे अस्पतालों में भी चल रहा है।

12 सवारियों से भरे ऑटो ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

ऑटो में करीब 12 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। दुर्घटना में एक महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा है, जबकि घायलों का उपचार जारी है।

रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Auto Car CollisionChilkiya AccidentNainital newsRamnagar Accident NewsRamnagar Road Accidentuttarakhand road accidentउत्तराखंड दुर्घटनानैनीताल न्यूज़रामनगर समाचारसड़क हादसा
Previous Post

केदारताल में 8 ट्रेकर्स लापता, बर्फीले तूफान ने रोकी तलाश; टेंट-बैग मिले, सुराग नहीं

Next Post

धामी के फैसलों पर राष्ट्रीय मुहर! बेस्ट सीएम सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को दूसरा स्थान

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देवप्रयाग विधायक की गाड़ी हादसे का शिकार, रॉन्ग साइड से आई कार ने मचाई अफरा-तफरी
हादसा

देवप्रयाग विधायक की गाड़ी हादसे का शिकार, रॉन्ग साइड से आई कार ने मचाई अफरा-तफरी

by Seemaukb
November 2, 2026
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट
Uncategorized

दिवाली से पहले सोना-चांदी धड़ाम! लाखों तक फिसले भाव, अब खरीदें या और गिरावट का करें इंतजार?

by Seemaukb
October 29, 2026
Next Post
Rekha Arya Controversy: 22 साल बाद आरोपों का तूफान, CM धामी के एक सवाल ने बढ़ाई सियासी हलचल!

धामी के फैसलों पर राष्ट्रीय मुहर! बेस्ट सीएम सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को दूसरा स्थान

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

चौकी हरावला डोईवाला पुलिस द्वारा किरायेदारों/संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिग कर 18 व्यक्तियो के पुलिस अधिनियम मे चालान

चौकी हरावला डोईवाला पुलिस द्वारा किरायेदारों/संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिग कर 18 व्यक्तियो के पुलिस अधिनियम मे चालान

September 10, 2023
बड़ी खबर:  सरकार के खिलाफ यूकेडी का विशाल प्रदर्शन

बड़ी खबर: सरकार के खिलाफ यूकेडी का विशाल प्रदर्शन

November 30, 2022

Don't miss it

चुनाव से पहले दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, 12,500 वोटरों की होगी मैपिंग
उत्तराखंड

चुनाव से पहले दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, 12,500 वोटरों की होगी मैपिंग

November 3, 2026
Rekha Arya Controversy: 22 साल बाद आरोपों का तूफान, CM धामी के एक सवाल ने बढ़ाई सियासी हलचल!
उत्तराखंड

धामी के फैसलों पर राष्ट्रीय मुहर! बेस्ट सीएम सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को दूसरा स्थान

November 3, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
Uncategorized

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में भीषण हादसे में महिला की मौत; कई घायल

November 3, 2026
केदारताल में 8 ट्रेकर्स लापता, बर्फीले तूफान ने रोकी तलाश; टेंट-बैग मिले, सुराग नहीं
उत्तराखंड

केदारताल में 8 ट्रेकर्स लापता, बर्फीले तूफान ने रोकी तलाश; टेंट-बैग मिले, सुराग नहीं

November 3, 2026
धरोहर-2026’ में दिखेगा हुनर का जलवा, तीन दिन तक रंगारंग कार्यक्रमों से गूंजेगा CIMS-UIHMT
उत्तराखंड

धरोहर-2026’ में दिखेगा हुनर का जलवा, तीन दिन तक रंगारंग कार्यक्रमों से गूंजेगा CIMS-UIHMT

November 2, 2026
मैदान में खिलाड़ियों का दम, SGRRU खेलोत्सव की ट्रॉफी मैनेजमेंट स्कूल के नाम
क्रिकेट

मैदान में खिलाड़ियों का दम, SGRRU खेलोत्सव की ट्रॉफी मैनेजमेंट स्कूल के नाम

November 2, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • चुनाव से पहले दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, 12,500 वोटरों की होगी मैपिंग
  • धामी के फैसलों पर राष्ट्रीय मुहर! बेस्ट सीएम सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को दूसरा स्थान
  • शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में भीषण हादसे में महिला की मौत; कई घायल

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.