Thursday, November 5, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का घेरा

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर 6 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा, सुरक्षा से लेकर यातायात और पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

November 5, 2026
in उत्तराखंड
अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का घेरा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर

होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे

कुंभ से पहले हरिद्वार के घाटों की मरम्मत में तेजी, हाथीपुल पर भी सख्ती

देहरादून: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। वीवीआईपी दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के साथ ही विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अपराह्न 12 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थलों और संबंधित व्यवस्थाओं को अलग-अलग जोन एवं सेक्टर में विभाजित किया गया है। यहां जोनल और सेक्टर अधिकारियों की तैनाती कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।

सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस

अमित शाह के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट, परेड ग्राउंड स्थित अस्थायी हेलीपैड और रिजर्व पुलिस लाइन में अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ कार्यक्रम में पहुंचने वाले अतिथियों और आमजन की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

सीडीओ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में जोनल अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए तैनात ड्यूटी प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उनके दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

सीडीओ ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और सौंपे गए कार्यों को जिम्मेदारी एवं आपसी समन्वय के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल अपने ड्यूटी स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आकलन करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी प्रकार की कमी या आवश्यकता सामने आती है तो उसकी सूचना समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें।

मंच से लेकर चिकित्सा और अग्निशमन तक तैयारियां

परेड ग्राउंड में मुख्य मंच, वीआईपी एवं अतिथि दीर्घाओं, ग्रीन रूम, डाइनिंग और अन्य सुविधाओं के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन, स्वच्छता, चिकित्सा और अग्निशमन व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे और राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराना है।

Tags: Amit Shah Dehradun VisitAmit Shah Rally DehradunAmit Shah Uttarakhand Visitdehradun newsDehradun Security ArrangementsParade Ground DehradunUttarakhand Foundation DayUttarakhand newsUttarakhand State Foundation Day 2026
Previous Post

धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
उत्तराखंड

धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर

by Seemaukb
November 5, 2026
होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे
उत्तराखंड

होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे

by Seemaukb
November 5, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

खनिज उत्तराखंड के, फैसला दिल्ली से? MMDR Bill 2026 की धारा 9D पर CM धामी से किसान मंच ने मांगा जवाब

खनिज उत्तराखंड के, फैसला दिल्ली से? MMDR Bill 2026 की धारा 9D पर CM धामी से किसान मंच ने मांगा जवाब

August 17, 2026
महंगाई की मार: अब इन चीज़ों पर देना पड़ेगा जीएसटी।पढ़िए पूरी खबर

महंगाई की मार: अब इन चीज़ों पर देना पड़ेगा जीएसटी।पढ़िए पूरी खबर

July 18, 2022

Don't miss it

अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का घेरा
उत्तराखंड

अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का घेरा

November 5, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
उत्तराखंड

धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर

November 5, 2026
उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल! अमित शाह की एंट्री से गरमाएगी सियासत, अब नेताओं की दौड़ शुरू
राजनीती

उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल! अमित शाह की एंट्री से गरमाएगी सियासत, अब नेताओं की दौड़ शुरू

November 5, 2026
केदारताल में लापता चार ट्रैकरों की तलाश फिर शुरू, बर्फबारी के बीच रेस्क्यू टीमों की बढ़ीं मुश्किलें
हादसा

केदारताल में लापता चार ट्रैकरों की तलाश फिर शुरू, बर्फबारी के बीच रेस्क्यू टीमों की बढ़ीं मुश्किलें

November 5, 2026
होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे
उत्तराखंड

होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे

November 5, 2026
कुंभ से पहले हरिद्वार के घाटों की मरम्मत में तेजी, हाथीपुल पर भी सख्ती
उत्तराखंड

कुंभ से पहले हरिद्वार के घाटों की मरम्मत में तेजी, हाथीपुल पर भी सख्ती

November 4, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का घेरा
  • धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
  • उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल! अमित शाह की एंट्री से गरमाएगी सियासत, अब नेताओं की दौड़ शुरू

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.