Thursday, November 5, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

केदारताल में लापता चार ट्रैकरों की तलाश फिर शुरू, बर्फबारी के बीच रेस्क्यू टीमों की बढ़ीं मुश्किलें

November 5, 2026
in हादसा
केदारताल में लापता चार ट्रैकरों की तलाश फिर शुरू, बर्फबारी के बीच रेस्क्यू टीमों की बढ़ीं मुश्किलें
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में भीषण हादसे में महिला की मौत; कई घायल

देवप्रयाग विधायक की गाड़ी हादसे का शिकार, रॉन्ग साइड से आई कार ने मचाई अफरा-तफरी

3 दिन, 2 भीषण हादसे और 5 मौतें! हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग पर सफर या मौत से सामना?

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित केदारताल ट्रैक पर लापता चार ट्रैकरों की तलाश के लिए बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी और खराब मौसम के बीच एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमें लापता लोगों की खोज में जुटी हैं।

केदारताल क्षेत्र में तैनात एसडीआरएफ टीम ने सैटेलाइट फोन के माध्यम से कंट्रोल रूम को अपने सभी सदस्यों के सुरक्षित होने की सूचना दी। इसके बाद टीम बृहस्पतिवार सुबह 8:45 बजे निर्धारित सर्चिंग क्षेत्र की ओर रवाना हुई। रेस्क्यू अभियान के दौरान टीमों को मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

अब तक चार ट्रैकरों के शव बरामद

केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन के बाद आठ ट्रैकर लापता हो गए थे। उनकी तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अब तक चार ट्रैकरों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

मंगलवार को सर्च अभियान के दौरान दो शव मिले थे, जबकि बुधवार को दो और शव बरामद हुए। चारों शवों को बुधवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारताल क्षेत्र से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया। इसके बाद शिनाख्त और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

लखनऊ की दो सगी बहनों की पहचान

जिला अस्पताल पहुंचाए गए चार शवों में दो पुरुषों और दो महिलाओं के शव शामिल हैं। दोनों महिला ट्रैकरों की पहचान लखनऊ के गायत्रीपुरम निवासी सगी बहनों दीपिका वर्मा और वर्तिका वर्मा के रूप में हुई है। उनके भाई अतुल वर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों की पहचान की।

वहीं, बरामद हुए दोनों पुरुष ट्रैकरों के शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। परिजनों के उत्तरकाशी पहुंचने के बाद उनकी शिनाख्त की जाएगी।

मौसम बना रेस्क्यू अभियान में चुनौती

बुधवार दोपहर बाद केदारताल क्षेत्र में मौसम बिगड़ने और बर्फबारी शुरू होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा था। लगातार बर्फबारी और दुर्गम रास्तों के चलते खोज अभियान में जोखिम बढ़ रहा है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के अनुसार, लापता चार लोगों की तलाश के लिए बृहस्पतिवार को अभियान दोबारा शुरू किया गया है। रेस्क्यू टीमों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिस्थितियों के अनुरूप अभियान संचालित किया जा रहा है।

फिलहाल केदारताल क्षेत्र में लापता चार ट्रैकरों की तलाश जारी है। मौसम की चुनौती के बीच रेस्क्यू टीमें संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही हैं।

Tags: Kedartal Rescue OperationKedartal Search OperationKedartal Trek AccidentMissing TrekkersSDRF rescueUttarakhand newsuttarkashi newsहिमालय रेस्क्यू अभियान
Previous Post

होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
Uncategorized

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में भीषण हादसे में महिला की मौत; कई घायल

by Seemaukb
November 3, 2026
देवप्रयाग विधायक की गाड़ी हादसे का शिकार, रॉन्ग साइड से आई कार ने मचाई अफरा-तफरी
हादसा

देवप्रयाग विधायक की गाड़ी हादसे का शिकार, रॉन्ग साइड से आई कार ने मचाई अफरा-तफरी

by Seemaukb
November 2, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर:  सफल सर्जरी से मरीज को मिला नया हृदय और जीवन

बड़ी खबर: सफल सर्जरी से मरीज को मिला नया हृदय और जीवन

June 5, 2023
Breaking: देहरादून से हटे डीएम सविन बंसल, आशीष चौहान को मिली कमान

Breaking: देहरादून से हटे डीएम सविन बंसल, आशीष चौहान को मिली कमान

May 23, 2026

Don't miss it

केदारताल में लापता चार ट्रैकरों की तलाश फिर शुरू, बर्फबारी के बीच रेस्क्यू टीमों की बढ़ीं मुश्किलें
हादसा

केदारताल में लापता चार ट्रैकरों की तलाश फिर शुरू, बर्फबारी के बीच रेस्क्यू टीमों की बढ़ीं मुश्किलें

November 5, 2026
होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे
उत्तराखंड

होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे

November 5, 2026
कुंभ से पहले हरिद्वार के घाटों की मरम्मत में तेजी, हाथीपुल पर भी सख्ती
उत्तराखंड

कुंभ से पहले हरिद्वार के घाटों की मरम्मत में तेजी, हाथीपुल पर भी सख्ती

November 4, 2026
दीपावली पर महिलाओं का धमाका! LED लड़ियों से लेकर मिलेट्स गिफ्ट हैंपर तक, लाखों का कारोबार
उत्तराखंड

दीपावली पर महिलाओं का धमाका! LED लड़ियों से लेकर मिलेट्स गिफ्ट हैंपर तक, लाखों का कारोबार

November 4, 2026
करोड़ों खर्च, फिर भी पुल अधूरे! BRIDCUL के कामकाज पर उठे सवाल
उत्तराखंड

करोड़ों खर्च, फिर भी पुल अधूरे! BRIDCUL के कामकाज पर उठे सवाल

November 4, 2026
ब्रेकिंग : फायर NOC के नाम पर रिश्वतखोरी, 6 हजार लेते ही अफसर गिरफ्तार
क्राइम

ब्रेकिंग : फायर NOC के नाम पर रिश्वतखोरी, 6 हजार लेते ही अफसर गिरफ्तार

November 4, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • केदारताल में लापता चार ट्रैकरों की तलाश फिर शुरू, बर्फबारी के बीच रेस्क्यू टीमों की बढ़ीं मुश्किलें
  • होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे
  • कुंभ से पहले हरिद्वार के घाटों की मरम्मत में तेजी, हाथीपुल पर भी सख्ती

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.