Thursday, November 5, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कल दून में कई रास्ते बंद, अमित शाह की रैली और धनतेरस पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान

November 5, 2026
in उत्तराखंड
कल दून में कई रास्ते बंद, अमित शाह की रैली और धनतेरस पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का घेरा

धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर

होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे

Dehradun Traffic Plan 6 November 2026: देहरादून में शुक्रवार, 6 नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की परेड ग्राउंड में प्रस्तावित जनसभा, पुलिस लाइन में अलंकरण परेड और धनतेरस पर्व के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए देहरादून पुलिस ने रूट डायवर्जन, जीरो जोन, पार्किंग और सार्वजनिक परिवहन के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि घर से निकलने से पहले निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी जरूर लें। भीड़भाड़ से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन और दोपहिया वाहनों का अधिक से अधिक प्रयोग करें।

परेड ग्राउंड जनसभा के दौरान रहेगा जीरो जोन

अमित शाह की जनसभा के दौरान परेड ग्राउंड के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।

  • रोजगार तिराहा से सीजेएम तिराहा होते हुए लैंसडाउन चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा।
  • सर्वे चौक से ओरिएंट चौक और लैंसडाउन चौक जाने वाले वाहनों को रोजगार तिराहा से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • बुद्धा चौक से क्रॉस रोड जाने वाले वाहनों को एमकेपी की ओर से भेजा जाएगा।
  • आराघर चौक से ईसी रोड जाने वाले वाहनों को सीएमआई चौक, एमकेपी चौक, बुद्धा चौक और सुभाष रोड होते हुए भेजा जाएगा।

जनसभा में आने वाली बसों के रूट और पार्किंग

हरिद्वार और ऋषिकेश से आने वाली बसें: रिस्पना पुल, धर्मपुर चौक, आराघर, द्वारका स्टोर, सर्वे चौक और रोजगार तिराहा होते हुए पानी की टंकी के पास यात्रियों को उतारेंगी। इसके बाद सीजेएम तिराहा, एमकेपी और रेसकोर्स होते हुए बन्नू स्कूल में पार्क होंगी।

रुड़की, भगवानपुर और आईएसबीटी से आने वाली बसें: पटेलनगर मंडी, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, दर्शनलाल चौक, लैंसडाउन चौक और कनक चौक होते हुए दून क्लब के सामने यात्रियों को उतारेंगी। बसों की पार्किंग बन्नू स्कूल में होगी।

सहस्रधारा और रायपुर से आने वाली बसें: सहस्रधारा रोड, सहस्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक होते हुए सर्वे ऑफ इंडिया गेट के सामने यात्रियों को उतारेंगी। पार्किंग गुरुद्वारा ग्राउंड में होगी।

विकासनगर, चकराता और सहसपुर से आने वाली बसें: किशननगर चौक, बिंदाल, घंटाघर, ओरिएंट चौक और कनक चौक होते हुए दून क्लब के सामने यात्रियों को उतारेंगी। पार्किंग गुरुद्वारा ग्राउंड में होगी।

जनसभा के लिए पार्किंग व्यवस्था

वीआईपी पार्किंग:

  • शेड पार्किंग
  • कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग
  • तिब्बती मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग

सामान्य पार्किंग (छोटे वाहन):

  • रेंजर्स ग्राउंड
  • काबुल हाउस पार्किंग
  • मंगला देवी इंटर कॉलेज

बसों की पार्किंग:

  • बन्नू स्कूल ग्राउंड, रेसकोर्स
  • गुरुद्वारा ग्राउंड, रेसकोर्स
  • गुरुनानक ग्राउंड, रेसकोर्स

पुलिस लाइन में अलंकरण परेड के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था

पुलिस लाइन देहरादून में अलंकरण परेड के दौरान नेगी तिराहा से पुलिस लाइन पेट्रोल पंप होते हुए बन्नू स्कूल चौक तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए जीरो जोन रहेगा।

  • नेगी तिराहा से बन्नू स्कूल की ओर जाने वाले वाहनों को गुरुनानक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • बन्नू चौक से नेगी तिराहा जाने वाले वाहनों को गुरुनानक चौक और सूरी चौक होते हुए भेजा जाएगा।

पुलिस लाइन पार्किंग व्यवस्था

वीआईपी पार्किंग पुलिस लाइन शहीद स्मारक ग्राउंड, प्रशासनिक भवन/सम्मेलन कक्ष पार्किंग और एमटी सेक्शन ग्राउंड में होगी। सामान्य वाहनों के लिए गुरुनानक ग्राउंड, रेसकोर्स में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

धनतेरस पर बाजारों के लिए पार्किंग व्यवस्था

धनतेरस पर शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े करने की सलाह दी गई है।

  • धर्मपुर बाजार: रेसकोर्स क्षेत्र की पार्किंग
  • नेहरू कॉलोनी: जीएसटी कार्यालय के दोनों ओर लिंक रोड
  • रिस्पना क्षेत्र: राजीव नगर, विधानसभा तिराहे के पास अंदर की सड़क किनारे
  • प्रेमनगर बाजार: दशहरा ग्राउंड
  • रायपुर शिव मंदिर बाजार: मालदेवता रोड पार्किंग

पलटन बाजार में नो-एंट्री, लोडिंग वाहनों पर प्रतिबंध

धनतेरस के दौरान पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार और पीपल मंडी क्षेत्र में यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था लागू रहेगी।

  • दर्शनी गेट, तिलक रोड, भंडारी चौक, अंसारी मार्ग, तहसील चौक और डिस्पेंसरी रोड से पलटन बाजार में लोडिंग वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक लोडिंग वाहन पलटन बाजार में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। लोडिंग कार्य सुबह 10 बजे से पहले पूरा करना होगा।
  • लोडिंग वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था के तहत राजा रोड से पीपल मंडी होते हुए दर्शनी गेट की ओर जाने की अनुमति होगी।
  • बाजार के व्यापारियों के वाहन टोकन के माध्यम से प्रवेश कर सकेंगे। अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • यातायात सामान्य रहने पर विक्रम, ऑटो और ई-रिक्शा अपने निर्धारित रूट पर चलेंगे।
  • सभी प्रकार के भारी वाहनों का देहरादून शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विक्रम और सिटी बसों के रूट में बदलाव

धनतेरस और जनसभा के चलते सार्वजनिक परिवहन के कुछ रूट और पिकअप-ड्रॉप पॉइंट भी बदले गए हैं।

  • विक्रम नंबर 1: राजपुर रोड से आने वाले विक्रम ओरिएंट चौक तक नहीं जाएंगे। ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा, सुभाष रोड और बेनी बाजार होते हुए वापस राजपुर रोड की ओर भेजे जाएंगे।
  • विक्रम नंबर 2: रायपुर रोड से आने वाले विक्रम दर्शनलाल चौक तक नहीं जाएंगे। सर्वे चौक से वापस रायपुर की ओर भेजे जाएंगे।
  • विक्रम नंबर 3: रिस्पना की ओर से आने वाले विक्रम रिची-रिच तिराहा, आईजी कट, दून चौक और एमकेपी चौक होते हुए वापस जाएंगे।
  • विक्रम नंबर 5 और 8: तहसील चौक तक आकर वापस जाएंगे।
  • राजपुर रोड की सिटी बसें: नया पिकअप-ड्रॉप पॉइंट ओरिएंट चौक रहेगा।
  • डोईवाला और सहस्रधारा जाने वाली सिटी बसें: रेंजर्स ग्राउंड से संचालित होंगी।

यातायात दबाव बढ़ने पर अतिरिक्त डायवर्जन भी लागू किए जाएंगे। विक्रम नंबर 3 को धर्मपुर से प्रिंस चौक, तहसील चौक, एमकेपी और सीएमआई चौक होते हुए भेजा जाएगा। विक्रम नंबर 5 और 8 रेलवे स्टेशन से, नंबर 2 सहस्रधारा क्रॉसिंग से और नंबर 1 ओरिएंट चौक से वापस किए जाएंगे। प्रेमनगर और कोलागढ़ रूट के विक्रम नंबर 7 और 8 बिंदाल कट से वापस होंगे।

सिटी बसों में राजपुर रोड की बसें तहसील चौक, दर्शनलाल चौक और घंटाघर होते हुए चलेंगी। विश्वनाथ सेवा की बसें चुना भट्ठा से संचालित होंगी, जबकि रायपुर रोड से घंटाघर जाने वाली बसें सर्वे चौक, बहल चौक होते हुए जाएंगी।

बाजारों में भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त डायवर्जन

यातायात का दबाव अधिक होने पर निम्न व्यवस्था लागू की जाएगी:

  • पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार और पीपल मंडी में सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। केवल पैदल यात्री प्रवेश कर सकेंगे।
  • सर्वे चौक पर दबाव बढ़ने पर रायपुर से आने वाले वाहनों को कर्जन रोड तिराहा से म्यूनिसिपल रोड की ओर भेजा जाएगा।
  • घंटाघर पर दबाव बढ़ने पर राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक से कनक चौक की ओर और दर्शनलाल चौक से आने वाले वाहनों को लैंसडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • धर्मपुर चौक पर दबाव बढ़ने पर माता मंदिर रोड से आने वाले वाहनों को रेसकोर्स और नेहरू कॉलोनी तिराहा से धर्मपुर जाने वाले वाहनों को फव्वारा चौक की ओर भेजा जाएगा।

धनतेरस पर शहर में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल

सहस्रधारा, रायपुर, राजपुर रोड, सुभाष रोड और डालनवाला क्षेत्र से आने वाले वाहन:

  • सर्वे चौक से नैनी बेकरी की ओर 60 मीटर
  • काबुल हाउस, सर्वे चौक के पास
  • मंगला देवी इंटर कॉलेज परिसर (दोपहर 3 बजे से)
  • कनक चौक मल्टीस्टोरेज पार्किंग
  • एमडीडीए कॉम्प्लेक्स, घंटाघर

चकराता रोड, जीएमएस रोड और गढ़ी कैंट क्षेत्र से आने वाले वाहन:

  • जनपथ कॉम्प्लेक्स, बिंदाल
  • रेंजर्स ग्राउंड, बुद्धा चौक के पास (दोपहर 3 बजे से)

ईसी रोड, रिस्पना पुल, धर्मपुर, जोगीवाला और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से आने वाले वाहन:

  • रेंजर्स ग्राउंड (दोपहर 3 बजे से)
  • दरबार साहिब, तहसील चौक के पास
  • राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स, तहसील चौक

सहारनपुर चौक, कांवली रोड, पटेलनगर और पथरीबाग क्षेत्र से आने वाले वाहन:

  • पुराना बस अड्डा, द्रोण होटल के पास
  • पुलिस कार्यालय, दून अस्पताल के पास
  • नगर निगम कार्यालय परिसर (दोपहर 3 बजे से)

पलटन बाजार आने वाले दोपहिया वाहन:

  • गांधी इंटर कॉलेज (दोपहर 3 बजे से)
  • सीएनआई स्कूल (दोपहर 3 बजे से)

रेंजर्स ग्राउंड, सीएनआई स्कूल, नगर निगम, पुलिस कार्यालय और गांधी इंटर कॉलेज में पार्किंग की सुविधा दोपहर 3 बजे से उपलब्ध रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

देहरादून यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि:

  • नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक क्रेन से वाहन टो किया जाएगा और 1,500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करें।
  • त्योहार के दौरान निजी वाहनों का प्रयोग जरूरत पड़ने पर ही करें और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें।
  • शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालक अपनी बेसमेंट पार्किंग आमजन के लिए खुली रखें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
  • खरीदारी समय रहते पूरी करें और अंतिम समय की भीड़ से बचें।
  • एंबुलेंस, पुलिस और अग्निशमन जैसे आवश्यक सेवाओं के वाहनों को नहीं रोका या डायवर्ट किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने लोगों से धैर्य बनाए रखने, अनावश्यक हॉर्न न बजाने और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अमित शाह की जनसभा और धनतेरस के चलते शहर में यातायात का दबाव अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आमजन से सहयोग कर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।

 

 

Tags: Amit Shah Dehradun Rallydehradun newsDehradun Parking ArrangementsDehradun Traffic DiversionDehradun Traffic NewsDehradun Traffic PlanDhanteras Traffic PlanParade Ground Dehradun RallyTraffic Advisory 6 November 2026Uttarakhand news
Previous Post

अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का घेरा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का घेरा
उत्तराखंड

अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का घेरा

by Seemaukb
November 5, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
उत्तराखंड

धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर

by Seemaukb
November 5, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड वन विभाग के नए हॉफ बने रंजन कुमार मिश्र 

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड वन विभाग के नए हॉफ बने रंजन कुमार मिश्र 

November 30, 2025
Australia vs Bangladesh: बांग्लादेश के गेंदबाजों का कहर, ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ऑलआउट, हसन महमूद ने रचा इतिहास

Australia vs Bangladesh: बांग्लादेश के गेंदबाजों का कहर, ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ऑलआउट, हसन महमूद ने रचा इतिहास

August 13, 2026

Don't miss it

कल दून में कई रास्ते बंद, अमित शाह की रैली और धनतेरस पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड

कल दून में कई रास्ते बंद, अमित शाह की रैली और धनतेरस पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान

November 5, 2026
अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का घेरा
उत्तराखंड

अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का घेरा

November 5, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
उत्तराखंड

धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर

November 5, 2026
उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल! अमित शाह की एंट्री से गरमाएगी सियासत, अब नेताओं की दौड़ शुरू
राजनीती

उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल! अमित शाह की एंट्री से गरमाएगी सियासत, अब नेताओं की दौड़ शुरू

November 5, 2026
केदारताल में लापता चार ट्रैकरों की तलाश फिर शुरू, बर्फबारी के बीच रेस्क्यू टीमों की बढ़ीं मुश्किलें
हादसा

केदारताल में लापता चार ट्रैकरों की तलाश फिर शुरू, बर्फबारी के बीच रेस्क्यू टीमों की बढ़ीं मुश्किलें

November 5, 2026
होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे
उत्तराखंड

होटल अलकनंदा के पीपीपी मोड पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का धरना तो भाजपा ने दिखाए काले झंडे

November 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कल दून में कई रास्ते बंद, अमित शाह की रैली और धनतेरस पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान
  • अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का घेरा
  • धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.