Monday, November 16, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

इन्दिरेश अस्पताल के ₹140 करोड़ दबाए बैठी सरकार! प्रीतम बोले- कांग्रेस आई तो 3 महीने में होगा भुगतान

November 16, 2026
in उत्तराखंड
इन्दिरेश अस्पताल के ₹140 करोड़ दबाए बैठी सरकार! प्रीतम बोले- कांग्रेस आई तो 3 महीने में होगा भुगतान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बेटे-बहू ने बुजुर्गों को घर से किया बेदखल! समाधान दिवस में छलका दर्द

स्कूल बसों में न फर्स्ट एड, न इमरजेंसी गेट; 107 की जांच में 35 के चालान

कंगना रनौत के पुराने वीडियो पर नया विवाद, करवाचौथ से जोड़कर फैलाया भ्रामक दावा; देहरादून में FIR

देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री, नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की करीब 1 अरब 40 करोड़ रुपये की बकाया धनराशि का भुगतान नहीं होने पर चिंता जताई है। उन्होंने राज्य सरकार से अस्पताल के बकाये का तत्काल भुगतान करने की मांग की। साथ ही चकराता क्षेत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की शाखा खोलने और विकासनगर में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) का ऑफ-कैंपस स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा।

सोमवार को प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के एक शिष्टमंडल ने ऐतिहासिक श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए अरदास की। इस दौरान शिष्टमंडल ने परम पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान उत्तराखंड के समसामयिक विषयों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार विधायक प्रीतम सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि श्री दरबार साहिब पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। यहां से उनकी पुरानी स्मृतियां जुड़ी हुई हैं।

भेंट के दौरान कांग्रेस नेताओं ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए इसे उत्तर भारत के प्रमुख अस्पतालों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समेत पड़ोसी राज्यों से प्रतिदिन हजारों मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल प्रदेश के साथ आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र के रूप में काम कर रहा है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि चकराता विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में मरीज बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर इस अस्पताल में आते हैं। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और सुविधाएं मिलना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत है। अस्पताल में आयुष्मान भारत, गोल्डन कार्ड, ईसीएचएस और सीजीएचएस जैसी योजनाओं के माध्यम से भी मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने अस्पताल में मरीजों के उपचार पर खर्च हुई करीब 1 अरब 40 करोड़ रुपये की धनराशि का राज्य सरकार की ओर से भुगतान नहीं किए जाने पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि बकाया भुगतान में इसी तरह देरी होती रही तो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने सरकार से अस्पताल की लंबित धनराशि का तत्काल भुगतान करने की मांग की।

इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि मार्च 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों की बकाया धनराशि का तीन महीने के भीतर पूर्ण भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल भी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं और सरकार को उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

वहीं, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में विद्यार्थियों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं उच्च शिक्षा की सुविधाओं की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह ने चकराता क्षेत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की शाखा खोलने के साथ ही विकासनगर में एसजीआरआर विश्वविद्यालय का ऑफ-कैंपस स्थापित करने की मांग रखी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन सुविधाओं से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

भेंट के दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालचन्द शर्मा तथा पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार भी मौजूद रहे।

Tags: Chakrata MLAdehradun newsHospital Pending DuesPritam SinghSGRRU UniversityShri Mahant Indiresh HospitalUttarakhand CongressUttarakhand health newsVikasnagar news
Previous Post

बेटे-बहू ने बुजुर्गों को घर से किया बेदखल! समाधान दिवस में छलका दर्द

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बेटे-बहू ने बुजुर्गों को घर से किया बेदखल! समाधान दिवस में छलका दर्द
उत्तराखंड

बेटे-बहू ने बुजुर्गों को घर से किया बेदखल! समाधान दिवस में छलका दर्द

by Seemaukb
November 16, 2026
स्कूल बसों में न फर्स्ट एड, न इमरजेंसी गेट; 107 की जांच में 35 के चालान
उत्तराखंड

स्कूल बसों में न फर्स्ट एड, न इमरजेंसी गेट; 107 की जांच में 35 के चालान

by Seemaukb
November 16, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: डीआईजी ने किए उप निरिक्षकों के तबादले

बड़ी खबर: डीआईजी ने किए उप निरिक्षकों के तबादले

May 24, 2022
पौड़ी जितेंद्र आत्महत्या मामला: जमानत पर छूटे सभी आरोपी, कोर्ट ने पुलिस की जांच पर उठाए सवाल

दुखद: मायके से लौट रही थी महिला, हादसे में पूरा परिवार हुआ तबाह

October 23, 2025

Don't miss it

इन्दिरेश अस्पताल के ₹140 करोड़ दबाए बैठी सरकार! प्रीतम बोले- कांग्रेस आई तो 3 महीने में होगा भुगतान
उत्तराखंड

इन्दिरेश अस्पताल के ₹140 करोड़ दबाए बैठी सरकार! प्रीतम बोले- कांग्रेस आई तो 3 महीने में होगा भुगतान

November 16, 2026
बेटे-बहू ने बुजुर्गों को घर से किया बेदखल! समाधान दिवस में छलका दर्द
उत्तराखंड

बेटे-बहू ने बुजुर्गों को घर से किया बेदखल! समाधान दिवस में छलका दर्द

November 16, 2026
स्कूल बसों में न फर्स्ट एड, न इमरजेंसी गेट; 107 की जांच में 35 के चालान
उत्तराखंड

स्कूल बसों में न फर्स्ट एड, न इमरजेंसी गेट; 107 की जांच में 35 के चालान

November 16, 2026
महंगी कार भी नहीं सुरक्षित! खरीदने से पहले चेक करें ये 10 फीचर्स
टेक न्यूज़

महंगी कार भी नहीं सुरक्षित! खरीदने से पहले चेक करें ये 10 फीचर्स

November 16, 2026
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट
मनी और निवेश

सोना-चांदी में हाहाकार! गोल्ड 42 हजार टूटा, अब 1 लाख की बारी?

November 16, 2026
कंगना रनौत के पुराने वीडियो पर नया विवाद, करवाचौथ से जोड़कर फैलाया भ्रामक दावा; देहरादून में FIR
उत्तराखंड

कंगना रनौत के पुराने वीडियो पर नया विवाद, करवाचौथ से जोड़कर फैलाया भ्रामक दावा; देहरादून में FIR

November 16, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • इन्दिरेश अस्पताल के ₹140 करोड़ दबाए बैठी सरकार! प्रीतम बोले- कांग्रेस आई तो 3 महीने में होगा भुगतान
  • बेटे-बहू ने बुजुर्गों को घर से किया बेदखल! समाधान दिवस में छलका दर्द
  • स्कूल बसों में न फर्स्ट एड, न इमरजेंसी गेट; 107 की जांच में 35 के चालान

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.