Saturday, July 25, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सुपर एक्सक्लूसिव : यौन उत्पीड़न के आरोपी को बनाया मुखिया। महाराज ने बिठाई जांच। होगा मुकदमा !!

June 16, 2022
in उत्तराखंड
सुपर एक्सक्लूसिव : यौन उत्पीड़न के आरोपी को बनाया मुखिया। महाराज ने बिठाई जांच। होगा मुकदमा !!
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंजीनियर अयाज अहमद को लोक निर्माण विभाग का मुखिया बनाए जाने के मामले में जल्दी ही आपराधिक मुकदमा दर्ज हो सकता है। इसमें शासन स्तर पर आपराधिक षड्यंत्र का मामला सामने आ रहा है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को अंधेरे में रखकर उनके बिना अनुमोदन के लोक निर्माण विभाग में अयाज अहमद को प्रमुख अभियंता बना दिया गया गया। जबकि सतपाल महाराज ने 7 जनवरी को ही अयाज अहमद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के एक मामले में जांच कराने के आदेश जारी किए थे।

You might also like

कारगिल के अमर वीरों को सलाम! CM धामी ने दिखाई ‘Run for Kargil Heroes’ को हरी झंडी, देशभक्ति से गूंजा देहरादून

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

दरअसल महाराज के बिना जानकारी के ही उनके डिजिटल सिग्नेचर से अयाज अहमद को पीडब्ल्यूडी का मुखिया बनाने की फाइल मुख्यमंत्री को भेज दी गई थी। महाराज को पता चला तो वह काफी नाराज हो गए।

इससे नाराज लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने जांच के आदेश दे दिए। इसके अलावा सतपाल महाराज ने एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री को भी एक पत्र लिखते हुए इसमें शासन के उच्च अधिकारियों की व्यक्तिगत मिलीभगत बताते हुए इस प्रमोशन को कैंसिल करने की मांग की है।  इसकी कॉपी मुख्य सचिव को भी दी गई है।

 सूत्रों के अनुसार सचिवालय प्रशासन की जांच के बाद सचिवालय प्रशासन इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति कर सकता है।

 सचिवालय प्रशासन के अपर सचिव प्रताप शाह इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं। अपर सचिव प्रताप शाह ने बताया कि अभी तक इस मामले में निजी सचिव इंद्र प्रताप सिंह, दर्शन सिंह और मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक शर्मा के बयान हो चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज इस मामले में सीधे एफ आई आर दर्ज कराने जा रहे थे, लेकिन शासन में अधिकारियों ने इस बात पर जोर डाला कि पहले शासन स्तर पर इसकी जांच करा ली जानी चाहिए और फिर सचिवालय प्रशासन के अपर सचिव प्रताप शाह को लगभग 15 दिन पहले इसकी जांच सौंपी गई थी।

 *साइबर का मामला और शासन की जांच* 

  अहम सवाल यह है कि डिजिटल सिग्नेचर से जुड़ा हुआ मामला होने के चलते यह मामला साइबर क्राइम और फॉरेंसिक जांच से जुड़ा हुआ है और इस मामले में निजी सचिव इंद्र प्रताप सिंह और दर्शन सिंह ने हालांकि अपनी किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार अयाज अहमद को शासन मे भी उच्चाधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त है और उच्चाधिकारियों ने व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए अयाज अहमद  को मुखिया बनाया है।

 *महाराज बेहद खफा* 

 महाराज इससे बेहद नाराज हैं। बहरहाल जांच अधिकारी तथा अपर सचिव प्रताप शाह के बयान हो चुके हैं लेकिन अभी जांच लिखी नहीं है जल्दी ही जांच रिपोर्ट सबमिट कर दी जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्यवाही होगी।

 *सबसे बड़ा पेंच* 

 इस पूरे मामले में सबसे बड़ा पेंच यह है कि हालांकि मुख्यमंत्री को यह अधिकार है कि वह बिना विभागीय मंत्री के अनुमोदन के ही वह किसी अधिकारी को प्रमोशन दे सकते हैं लेकिन सबसे बड़ा पेंच यह है कि इस मामले में विभागीय मंत्री सतपाल महाराज का अनुमोदन  डिजिटल सिग्नेचर से फर्जी तरीके से दिया गया है। इसलिए जो भी व्यक्ति इस प्रमोशन का समर्थन करेगा, वह भी इस अपराध मे भागीदार माना जाएगा, इसलिए यह तय माना जा रहा है कि इस जांच के बाद मुकदमा दर्ज होगा और अयाज अहमद के प्रमोशन पर तलवार लटक सकती है।

 *यौन उत्पीड़न के आरोपी हैं अयाज अहमद* 

अयाज अहमद के खिलाफ उनके ही विभाग की एक कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसकी जांच लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अफसरों ने की है और इस जांच में सुप्रीम कोर्ट की विशाखा गाइडलाइन का भी अनुपालन नहीं हुआ है।

पीड़िता ने सतपाल महाराज से दोबारा जांच कराने की मांग की है और महाराज ने फिर से जांच बिठाने के निर्देश दिए हुए हैं। यह जांच भी ठंडे बस्ते में है।

Tags: letest Uttrakhand news in Hinditoday's latest Uttarakhand news Hindi samacharUttarakhand broadcast news
Previous Post

बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री को नहीं मिला दून में इलाज। दिल्ली हुए रेफर

Next Post

बड़ी खबर: स्कूल में प्रवेश दिलाने के नाम पर अभिभावकों को ठग रहे असामाजिक तत्व

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

कारगिल के अमर वीरों को सलाम! CM धामी ने दिखाई ‘Run for Kargil Heroes’ को हरी झंडी, देशभक्ति से गूंजा देहरादून
उत्तराखंड

कारगिल के अमर वीरों को सलाम! CM धामी ने दिखाई ‘Run for Kargil Heroes’ को हरी झंडी, देशभक्ति से गूंजा देहरादून

by Seemaukb
July 25, 2026
पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई
उत्तराखंड

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

by Seemaukb
July 24, 2026
Next Post
बड़ी खबर: स्कूल में प्रवेश दिलाने के नाम पर अभिभावकों को ठग रहे असामाजिक तत्व

बड़ी खबर: स्कूल में प्रवेश दिलाने के नाम पर अभिभावकों को ठग रहे असामाजिक तत्व

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: उत्तराखंड में कोरोना की दस्तक, बाहरी राज्यों से आए दो लोग संक्रमित

बड़ी खबर: त्तराखंड में फिर बढ़ा COVID-19 Cases का खतरा, 6 एक्टिव मरीज, चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट

May 29, 2025
बिग ब्रेकिंग: एक हजार स्कूलों को बनाया जायेगा उत्कृष्ट विद्यालय। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

बिग ब्रेकिंग: एक हजार स्कूलों को बनाया जायेगा उत्कृष्ट विद्यालय। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

April 23, 2022

Don't miss it

बिग ब्रेकिंग : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
देश-दुनिया

बिग ब्रेकिंग : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

July 25, 2026
NEET पेपर लीक पर देशभर में बवाल! CJP का आर-पार का ऐलान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े छात्र
देश-दुनिया

NEET पेपर लीक पर देशभर में बवाल! CJP का आर-पार का ऐलान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े छात्र

July 25, 2026
कारगिल के अमर वीरों को सलाम! CM धामी ने दिखाई ‘Run for Kargil Heroes’ को हरी झंडी, देशभक्ति से गूंजा देहरादून
उत्तराखंड

कारगिल के अमर वीरों को सलाम! CM धामी ने दिखाई ‘Run for Kargil Heroes’ को हरी झंडी, देशभक्ति से गूंजा देहरादून

July 25, 2026
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड अब भी फरार! दून पुलिस ने शाश्वत गर्ग के घर पर की कुर्की
क्राइम

करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड अब भी फरार! दून पुलिस ने शाश्वत गर्ग के घर पर की कुर्की

July 25, 2026
पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई
उत्तराखंड

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

July 24, 2026
ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
क्राइम

ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

July 24, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बिग ब्रेकिंग : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
  • NEET पेपर लीक पर देशभर में बवाल! CJP का आर-पार का ऐलान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े छात्र
  • कारगिल के अमर वीरों को सलाम! CM धामी ने दिखाई ‘Run for Kargil Heroes’ को हरी झंडी, देशभक्ति से गूंजा देहरादून

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.