Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बॉलीबॉल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड सांइस ने मारी बाजी

December 16, 2022
in क्रिकेट, शिक्षा
बॉलीबॉल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड सांइस ने मारी बाजी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

थ्रो बॉल में एसजीआरआर 

स्कूल ऑफ नर्सिंग सिरमौर

You might also like

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

नई नियुक्ति, पुराना खेल! ट्रांसफर लॉबी पर शिक्षा महानिदेशालय का सख्त एक्शन

नशामुक्त युवा ही मजबूत राष्ट्र की नींव: ललित जोशी

  •     बॉलीबॉल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड सांइस ने मारी बाजी
  •     800 मीटर बालक वर्ग में ऋषभ रावत व बालिका वर्ग में मनीषा सिंह विजेता
  •     टेबल टेनिस में चला अविव्या सिंह का जादू, बालक वर्ग में रोहित कुमार अव्वल
  •     युगल टीटी में आकृति सती और उन्नति अग्रवाल की जोड़ी ने दिखाया दम
  •     बालक वर्ग बैडमिंटन का खिताब अमन कुमार के नाम, शतरज में प्रिया व मनीष ने जीता खिताप

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2022 के तीसरे दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टैनिस, खो-खो, थ्रो बॉल, कबड्डी बॉलीबाल व बॉस्केटबॉल के मुकाबले खेले गए।  थ्रो बॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने बाजी मारी, बॉलीवाल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट सिरमौर रहा। बैडमिंटन में मैनेजमेंट के अरुण कुमार ने हरफनमौला खेल का प्रदर्शन कर खिताबी जीत दर्ज की। 

गुरुवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड साइंसेज़ के खेल मैदान पर खेल प्रतियोगिताआंे का शुभारंभ विजय नौटियाल, एसजीआरआर के अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबन्धक, डॉ आर.पी. सिंह कुलसचिव, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व खेलोत्सव-2022 के समन्वयक डॉ मनोज गहलोत ने किया। थ्रो बॉल का फाइनल मुकाबला स्कूल ऑफ नर्सिंग बनाम स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज के बीच खेला गया। स्कूल ऑफ नर्सिंग ने 11-5, 11-4 से जीत दर्ज की। बॉलीबॉल में मैनेजमेंट की टीम ने नसिंग को और बेसिक एण्ड एप्लाइड सांइसेज ने पैरामैडिकल को शिकस्त दी। टेबल टेनिक बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज की अविव्या सिंह ने ह्यूमैनिटीज़ की आकृति सती को पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। टेबल टेनिस बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के रोहित कुमार ने जीता। बालिका युगल वर्ग में आकृति सती और उन्नति अग्रवाल व बालक युगल वर्ग में नकुल सिंह राजपूत और शुभम पाल की जोड़ी अव्वल रही। 

  बालिका वर्ग क्रिकेट मुकाबलक में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज़ ने स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज को पराजित किया। स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 35 रनांे का लक्ष्य दिया। स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। क्रिकेट के एक अन्य मुकाबले में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की टीम ने स्कूल ऑफ पैरामैडिकल को पराजित किया। मेडिकल कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों मंे 5 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। मेडिकल कॉलेज की ओर से सागर ने 15 गेंदों पर 31 रनांे की ताबडतोड पारी खेली इसमें सागर ने 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। फार्मा की ओर से सार्थक और पंकज ने 2-2 विकेट हासिल किए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फार्मा की टीम ने धीमी शुरूआत की। फार्मा की टीम 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 78 रन ही बना सकी। मोहित ने सर्वाधिक 24 रनांे का योगदान दिया। मेडिकल कॉलेज की ओर से आदर्श कुमार व पंकज क्षेत्री ने 2-2 विकेट चटकाए। 

  बालक वर्ग कबड्डी के कांटे के मुकाबले में फार्मेसी की टीम ने एग्रीकल्चर की टीम को 44-42 से शिकस्त दी, सीएनआईटी की टीम ने मैनेजमेंट की टीम को 36-31 व पैरामैडिकल की टीम ने नर्सिंग की टीम को 66-47 से पराजित किया। बैडमिंटन के बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मैनेजमंेट के अरुण कुमार ने खिताबी जीत दर्ज की। 

  बालिका वर्ग खो खो का मुकाबला स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के नाम रहा। बालिका वर्ग बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस, स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज़, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कार्मस स्टडीज़ ने अपने अपने मुकाबले जीते। बालक वर्ग खो खो में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज, कम्प्यूटर साइंस, मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस अव्वल रहे। शतरंज मंे स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज की प्रिया पंवार ने खिताबी जीत दर्ज की। बालक वर्ग 800 मीटर दौड में बीबीए छात्र ऋषभ रावत व बालिका वर्ग 800 मीटर दौड में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा मनीषा सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग बैडमिंटन में अमन कुमार व बालिका वर्ग में मनीषा बिष्ट ने जीत दर्ज की, युगल बालिका वर्ग में निशा वर्मा व अंजलि योदव एवम् बालक वर्ग युगल में रितिक वर्मा व समर्थ ध्यानी की जोडी अव्वल रहीं। शतरंज महिला का फाइनल मुकाबला प्रिया पंवार व बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला मनीष असवाल ने जीता। 

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ यू.एस.रावत, कुलसचिव डॉ आर.पी. सिंह, खेलोत्सव-2022 के समन्वयक डॉ मनोज गहलोत, डॉ अरुण कुमार, डॉ दीपक सोम, वैभव शर्मा, डॉ योगेश जोशी, डॉ मनीष देव, डॉ प्रदीप सेमवाल, डॉ राजेश रयाल, डॉ कमला जखमोला आदि मौजूद थे।

Previous Post

Weather Update मौसम विभाग ने दिसंबर में ओले गिरने की जताई संभावना

Next Post

हादसा: ऋषिकेश से जोशीमठ पांडुकेश्वर के लिए निकली बस। रास्ते में टूटा बैरिंग, टला बड़ा हादसा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

by Seemaukb
February 5, 2026
नई नियुक्ति, पुराना खेल! ट्रांसफर लॉबी पर शिक्षा महानिदेशालय का सख्त एक्शन
नौकरी

नई नियुक्ति, पुराना खेल! ट्रांसफर लॉबी पर शिक्षा महानिदेशालय का सख्त एक्शन

by Seemaukb
February 1, 2026
Next Post
हादसा: ऋषिकेश से जोशीमठ पांडुकेश्वर के लिए निकली  बस। रास्ते में टूटा बैरिंग, टला बड़ा हादसा

हादसा: ऋषिकेश से जोशीमठ पांडुकेश्वर के लिए निकली बस। रास्ते में टूटा बैरिंग, टला बड़ा हादसा

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

उत्तराखंड से सांसद बनकर मोदी सरकार में मंत्री बने अजय टम्टा नही समझ पाएं संसद में सवाल,पूरे देश में हो रही किरकिरी

उत्तराखंड से सांसद बनकर मोदी सरकार में मंत्री बने अजय टम्टा नही समझ पाएं संसद में सवाल,पूरे देश में हो रही किरकिरी

August 2, 2024
बड़ी खबर: पानाश वैली के डायरेक्टर राजीव राणा दिल्ली से हुए गिरफ्तार।

बड़ी खबर: पानाश वैली के डायरेक्टर राजीव राणा दिल्ली से हुए गिरफ्तार।

April 14, 2022

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.