वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड में चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग निरस्त हो गई है अभ्यर्थी जॉइनिंग करने नहीं पहुंचे थे।
फॉरेस्ट गार्ड के कुल 152 पद खाली हो गए हैं जिस पर वन विभाग ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से वेटिंग लिस्ट जारी करने को कह दिया है
आपको बता दें कि वन विभाग में लंबे समय के बाद 1218 पदों पर फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती निकली थी लेकिन 1135 पदों पर ही रिजल्ट निकाला बाकी पदों को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया था
इसमें कुल 152 युवाओं ने ज्वाइन नहीं किया लिहाजा सीसीएफ मानव संसाधन मनोज चंद्र ने आयोग को 192 अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट जारी करने का पत्र भेजा है।
आपको बता दे कि वन विभाग आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि जल्द ही वेटिंग लिस्ट जारी करने का प्रयास किया जाएगा













