Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Weather update: मौसम विभाग ने सात जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का किया अलर्ट जारी

January 9, 2023
in मौसम
IMD Alert : मौसम विभाग ने 8 राज्यों में भारी बारिश और हिमपात होने की जताई संभावना
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Weather update:  मौसम विभाग ने सात जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का किया अलर्ट जारी

Weather update: हिमाचल प्रदेश में सोमवार को यानी आज अटल टनल और रोहतांग दर्रा के साथ जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी हुई है। 

You might also like

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, बारिश-तूफान के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

Weather Alert: देहरादून में तूफान और ओले, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

कांगड़ा जिला में धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। चंबा के पांगी और ऊपरी इलाकों ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी की वजह से पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला बैरियर से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे के बीच केवल फोर बाई फोर वाहनों में ही पर्यटक अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक जा पाए। वहीं, दोपहर 2:30 बजे के बाद जैसे ही लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ तो पर्यटक मनाली लौट आए। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। 

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, राज्य के सात जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना हैं। मंगलवार रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 11 से 13 जनवरी तक अधिकतर भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दौरान निचले व मैदानी भागों में बारिश, जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 12 जनवरी को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर  जिले के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिरमौर के कुछ भागों में भी अलर्ट जारी हुआ है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी व दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। 11 जनवरी को मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में बिजली गिरने व अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 14 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है।

मैदानी जिलों में धुंध ने बढ़ाई परेशानी

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सोलन के कुछ क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही। वहीं, बारिश न होने से फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। किसान परेशान हैं। धुंध के कारण मैदानी जिलों में यातायात प्रभावित हो रहा है। ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी से प्रदेश भर में शीतलहर है, जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।  

कहां कितनी बर्फबारी (सेंटीमीटर में)

रोहतांग दर्रा    – 30

कोकसर         – 10

गोंधला            -7

यांगला            -8

घेपन पीक       -30 

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.3, सुंदरनगर 6.1, भुंतर 6.0, कल्पा 2.0, धर्मशाला 9.2, ऊना 6.0, नाहन 7.3, केलांग माइनस 1.8, पालमपुर 10.0, सोलन 6.0, मनाली 6.0, कांगड़ा 8.9, मंडी 6.1, बिलासपुर 5.5, हमीरपुर 7.7, चंबा 8.7, डलहौजी 9.0, जुब्बड़हट्टी 10.4, कुफरी 8.7, कुकुमसेरी 0.3 , नारकंडा 6.0, कसौली 12.5, रिकांगपिओ 5.5, सेऊबाग 6.5, धौलाकुआं 6.5, बरठीं 6.8, पांवटा साहिब 6.0 और सराहन में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान

डलहौजी 13.8, चंबा 21.9, कुकुमसेरी 6.5, केलांग 2.6, धर्मशाला 17.5, कांगड़ा  18.3, हमीरपुर  20.4, ऊना  15.2, सुंदरनगर  17.3, बिलासपुर 19.0, नारकंडा 12.8, शिमला 17.2, कुफरी 12.4, कसौली  15.5 और धौलाकुआं में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बर्फबारी की संभालना के चलते एमसी कर्मियों की छुट्टियां रद्द

 राजधानी शिमला में इस हफ्ते बर्फबारी के पूर्वानुमान को देखते हुए नगर निगम ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है। मशीनरी से लेकर मजदूरों की तैनाती को लेकर प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। 

बर्फबारी होने की स्थिति में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जाएंगी।   निगम प्रशासन के अनुसार 11 और 12 जनवरी को बर्फबारी के आसार को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बर्फबारी होने की स्थिति में सबसे पहले अस्पतालों को जोड़ने वाली संपर्क सड़कें और रास्ते बहाल किए जाएंगे। शहर के बाजारों से भी प्राथमिकता के आधार पर बर्फ हटाने के निर्देश दिए हैं। हर वार्ड में कनिष्ठ अभियंता की अगुवाई में टीमें बनाई गई हैं।

प्रशासन का दावा है कि जिन सड़कों पर फिसलन की समस्या रहती है, वहां रेत और मिट्टी बिछाई जाएगी। कई सड़कों पर इसके ढेर लगा दिए हैं। शहर में जाखू, बैनमोर, छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार, लोअर बाजार, भराड़ी, कनलोग, संजौली वार्ड के अभियंताओं को अलर्ट किया है। 

इन्हीं वार्डों में सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार करीब 150 मजदूर भी बर्फ हटाने के काम में लगाए जाएंगे। इनके टेंडर पहले ही कर दिए हैं। छोटी सड़कों से बर्फ हटाने के लिए दो रोबोट तैनात रहेंगे। साथ ही चार जेसीबी मशीनें भी काम करेंगी। 

नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि निगम बर्फबारी को लेकर तैयार है। शहरवासियों को बर्फबारी के दौरान आवाजाही में परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

 

Tags: latest weather news in Hinditoday's latest weather news in Himachalweather news in HindiWeather Update

Previous Post

coronavirus effects on mental health: कोरोना के बढ़ते मामलों से कैसे बचे।पढ़िए पूरी जानकारी

Next Post

Surya Nutan Solar Stove: रसोई गैस के बढ़ते दामों से हैं परेशान तो घर ले आइए यह चूल्हा, फ्री में बन जाएगा खाना

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

by Seemaukb
May 12, 2026
Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में तेज तूफान का येलो अलर्ट जारी
मौसम

उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, बारिश-तूफान के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

by Seemaukb
May 6, 2026
Next Post
Surya Nutan Solar Stove: रसोई गैस के बढ़ते दामों से हैं परेशान तो घर ले आइए यह चूल्हा, फ्री में बन जाएगा खाना

Surya Nutan Solar Stove: रसोई गैस के बढ़ते दामों से हैं परेशान तो घर ले आइए यह चूल्हा, फ्री में बन जाएगा खाना

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Crime news: व्यापारी ने अपनी नौकरानी के साथ किया दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज

Crime news: व्यापारी ने अपनी नौकरानी के साथ किया दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज

January 9, 2025
हादसा: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी कार।कार के नीचे गिरते ही मची चीख पुकार

हादसा: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी कार।कार के नीचे गिरते ही मची चीख पुकार

October 10, 2023

Don't miss it

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

May 12, 2026
शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा
हेल्थ

शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
उत्तराखंड

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 11 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

May 10, 2026
1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल
क्राइम

1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
क्राइम

बड़ी खबर : देहरादून में जनगणना ड्यूटी से गायब 11 कर्मचारियों पर मुकदमा

May 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
  • मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
  • शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.