Tuesday, September 8, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Big breaking: नैनीताल के कैंची धाम ट्रस्ट का स्पष्टीकरण, आरोपों को बताया निराधार

February 21, 2026
in उत्तराखंड
Big breaking: नैनीताल के कैंची धाम ट्रस्ट का स्पष्टीकरण, आरोपों को बताया निराधार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्टोरी: कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित विश्वविख्यात कैंची धाम आश्रम को लेकर सोशल मीडिया और कुछ न्यूज़ पोर्टलों पर प्रसारित की जा रही कथित भ्रामक खबरों के बीच ट्रस्ट ने आधिकारिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट की है। ट्रस्ट के अधिवक्ता राजीव बिष्ट मीडिया के सामने आए और उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए तथ्य सार्वजनिक किए।

You might also like

सड़क खोदकर छोड़ने वालों की खैर नहीं! देहरादून DM ने कसी नकेल, 15 दिन में काम पूरा करने का फरमान

किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा

वीर नारियों के बच्चों की पढ़ाई फ्री, अग्निवीरों को भी 40% छूट; रानीखेत में बड़ा MOU

1974 में हुआ था ट्रस्ट का गठन, नियमित होता है सरकारी ऑडिट

अधिवक्ता राजीव बिष्ट ने बताया कि कैंची धाम को वर्ष 1974 में चैरिटेबल एंडोमेंट एक्ट 1890 के तहत तत्कालीन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा ट्रस्ट के नाम दर्ज किया गया था। 6 मार्च 1974 को इसकी संपत्ति का गजट नोटिफिकेशन जारी हुआ था।

उन्होंने बताया कि नियमानुसार ट्रस्ट में समय-समय पर सदस्य बदलते रहे हैं और अब तक कुल 13 सदस्य ट्रस्ट में शामिल हो चुके हैं। ट्रस्ट का हर वर्ष सरकारी ऑडिट कराया जाता है और 31 मार्च 2024 तक का ऑडिट पूरा हो चुका है।

इसके साथ ही मंदिर का आयकर रिटर्न भी नियमित रूप से दाखिल किया जाता है।

चढ़ावे की गिनती SBI टीम की मौजूदगी में

अधिवक्ता ने स्पष्ट किया कि मंदिर में आने वाले चढ़ावे की गिनती State Bank of India (एसबीआई) की टीम की मौजूदगी में ट्रस्ट के सदस्यों के साथ मिलकर की जाती है और पूरी प्रक्रिया के बाद राशि बैंक में जमा कराई जाती है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय अनियमितता के जो आरोप लगाए गए हैं, वे बिना तथ्यों की जांच के लगाए गए हैं।

हाईकोर्ट में जनहित याचिका पर 18 मार्च को सुनवाई

मामले की पृष्ठभूमि में पिथौरागढ़ निवासी ठाकुर सिंह डसीला द्वारा कैंची धाम में वित्तीय अनियमितता और आसपास अतिक्रमण के आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजा गया था।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने इस पत्र को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार करते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को निर्धारित है।

इसी बीच कुछ न्यूज़ पोर्टलों, यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कैंची धाम को लेकर नकारात्मक और भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही थीं। ट्रस्ट के अधिवक्ता ने मीडिया से अपील की है कि बिना प्रमाणित तथ्यों के खबरें प्रकाशित न की जाएं और न्यायालय में लंबित मामले पर ऐसी कोई रिपोर्टिंग न हो जिससे अदालत की अवमानना की स्थिति उत्पन्न हो।

ट्रस्ट की अपील: तथ्यों के आधार पर ही हो रिपोर्टिंग

अधिवक्ता राजीव बिष्ट ने कहा कि कैंची धाम की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सभी मीडिया संस्थानों, पोर्टलों और सोशल मीडिया संचालकों से अनुरोध किया कि सत्यापित जानकारी के आधार पर ही खबरें प्रकाशित की जाएं।

कैंची धाम देश-विदेश में आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि वह न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखेगा और सभी प्रक्रियाएं कानून के अनुरूप संचालित हो रही हैं।

Tags: Amid allegations of financial irregularities and encroachmentand conducts donation counting in coordination with State Bank of India officials. The Uttarakhand High Court has taken cognizance of the matterdismissing the claims as baseless. The trust confirmed that it has been operating under the Charitable Endowment Act since 1974files income tax returnsthe Kainchi Dham Trust has responded through its legal counselundergoes annual government auditswith the next hearing set for March 18.
Previous Post

Dehradun में स्वच्छता की नई मिसाल: 63 लाख राजस्व, 57 वार्डों में महिला समूहों को जिम्मेदारी

Next Post

नशे के खिलाफ एकजुट हुआ उत्तराखण्ड: स्कूल-कॉलेजों में बनेगी एंटी ड्रग कमेटी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल
उत्तराखंड

सड़क खोदकर छोड़ने वालों की खैर नहीं! देहरादून DM ने कसी नकेल, 15 दिन में काम पूरा करने का फरमान

by Seemaukb
September 7, 2026
किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा
उत्तराखंड

किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा

by Seemaukb
September 7, 2026
Next Post
नशे के खिलाफ एकजुट हुआ उत्तराखण्ड: स्कूल-कॉलेजों में बनेगी एंटी ड्रग कमेटी

नशे के खिलाफ एकजुट हुआ उत्तराखण्ड: स्कूल-कॉलेजों में बनेगी एंटी ड्रग कमेटी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

राशिफल : जानिए क्या आपके लिए होगा आज आपका दिन शुभ।पढ़िए अपना

आज का राशिफल(Rashifal): जाने आज किन राशियों पर कृपा करेंगे संकटमोचन हनुमान। पढ़े अपनी राशि

March 22, 2022
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीपीआर व कार्डियक लाइफ सपोर्ट पर कार्यशाला आयोजित

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीपीआर व कार्डियक लाइफ सपोर्ट पर कार्यशाला आयोजित

August 7, 2025

Don't miss it

चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप
क्राइम

चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप

September 8, 2026
किसकी लापरवाही ने ली 7 जान? सत्य निकेतन हादसे में 5 छात्रों की दर्दनाक मौत
देश-दुनिया

किसकी लापरवाही ने ली 7 जान? सत्य निकेतन हादसे में 5 छात्रों की दर्दनाक मौत

September 8, 2026
8th Pay Commission: पेंशनरों की बल्ले-बल्ले? ₹22,450 से ₹57,697 का आंकड़ा कैसे आया, जानें पूरी सच्चाई
देश-दुनिया

8th Pay Commission: पेंशनरों की बल्ले-बल्ले? ₹22,450 से ₹57,697 का आंकड़ा कैसे आया, जानें पूरी सच्चाई

September 8, 2026
देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल
उत्तराखंड

सड़क खोदकर छोड़ने वालों की खैर नहीं! देहरादून DM ने कसी नकेल, 15 दिन में काम पूरा करने का फरमान

September 7, 2026
किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा
उत्तराखंड

किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा

September 7, 2026
बड़ी खबर : फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण बरी, 15 साल पुराने मामले का CBI कोर्ट ने किया निपटारा
देश-दुनिया

बड़ी खबर : फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण बरी, 15 साल पुराने मामले का CBI कोर्ट ने किया निपटारा

September 7, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • चमोली में सनसनी! मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले दो शव, इलाके में मचा हड़कंप
  • किसकी लापरवाही ने ली 7 जान? सत्य निकेतन हादसे में 5 छात्रों की दर्दनाक मौत
  • 8th Pay Commission: पेंशनरों की बल्ले-बल्ले? ₹22,450 से ₹57,697 का आंकड़ा कैसे आया, जानें पूरी सच्चाई

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.