Saturday, October 24, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Breaking : लापता 19 वर्षीय युवती बिजनौर से सकुशल बरामद, आरोपी सुहैल गिरफ्तार

भवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई; अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

February 15, 2026
in क्राइम
बड़ी खबर: 19 साल की युवती गायब, पुलिस ने बनाईं दो टीमें
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

(कमल जगाती, हल्द्वानी)

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र के गरमपानी से अपहृत 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने शिकायत के चंद घंटों के भीतर उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में आरोपी युवक सुहैल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

You might also like

देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा

अंकिता केस में VIP का सस्पेंस बरकरार, राठौड़ नार्को टेस्ट को तैयार; उर्मिला सनावर पहुंचीं CBI कोर्ट

श्रम विभाग की लापरवाही! पति की मौत के बाद भी नहीं मिला कार्ड, ₹2 लाख की मदद से महरूम रह गई विधवा

कैसे हुआ मामला उजागर

जानकारी के अनुसार, गरमपानी क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती को स्थानीय स्तर पर नाई (बर्बर) का कार्य करने वाला युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के परिजनों ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

भवाली कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर दो पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को दिल्ली–बिजनौर बॉर्डर से सकुशल बरामद कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी सुहैल को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जनप्रतिनिधियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

महिला मोर्चा की निर्वितमान महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि बाहरी प्रदेशों से आए कुछ लोग स्थानीय युवतियों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच होनी चाहिए।

क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या ने भी घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों की पहचान कर उचित कार्रवाई करने की बात कही।

पुलिस टीम का हुआ सम्मान

भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवती की सकुशल बरामदगी और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को सम्मानित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, भाजपा नेता प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, उपाध्यक्ष शुभम कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य बोरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: Bhawali NewsBijnor Arrest NewsGarampani Kidnapping CaseHaldwani Crime UpdateNainital district newsSarita Arya StatementUttarakhand crime newsUttarakhand police action
Previous Post

अब जाम नहीं, आराम से सफर! मसूरी माल रोड पर 54 गोल्फ कार्ट तैयार

Next Post

Indian National Congress की आज राजधानी में विशाल रैली, बढ़ते अपराधों के विरोध में प्रदर्शन

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा
क्राइम

देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा

by Seemaukb
October 23, 2026
अंकिता केस में VIP का सस्पेंस बरकरार, राठौड़ नार्को टेस्ट को तैयार; उर्मिला सनावर पहुंचीं CBI कोर्ट
क्राइम

अंकिता केस में VIP का सस्पेंस बरकरार, राठौड़ नार्को टेस्ट को तैयार; उर्मिला सनावर पहुंचीं CBI कोर्ट

by Seemaukb
October 23, 2026
Next Post
Indian National Congress की आज राजधानी में विशाल रैली, बढ़ते अपराधों के विरोध में प्रदर्शन

Indian National Congress की आज राजधानी में विशाल रैली, बढ़ते अपराधों के विरोध में प्रदर्शन

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बेरोजगार संघ ने लोक सेवा आयोग और सरकार में बैठे भ्रष्टाचारी/ दानवी शक्तियों का किया दहन

बेरोजगार संघ ने लोक सेवा आयोग और सरकार में बैठे भ्रष्टाचारी/ दानवी शक्तियों का किया दहन

March 7, 2023
बड़ी खबर: ये पूर्व IFS अधिकारी बने सीएम के सलाहकार। आदेश जारी

बड़ी खबर: ये पूर्व IFS अधिकारी बने सीएम के सलाहकार। आदेश जारी

March 21, 2023

Don't miss it

दिव्यांग रोजगार मेले में नौकरियों की बहार! 23 शॉर्टलिस्ट, 16 को घर बैठे काम
उत्तराखंड

दिव्यांग रोजगार मेले में नौकरियों की बहार! 23 शॉर्टलिस्ट, 16 को घर बैठे काम

October 23, 2026
Dehradun News: रानीपोखरी में रात को गांव पहुंचा प्रशासन, 18 शिकायतें आईं सामने; ज्यादातर का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड

Dehradun News: रानीपोखरी में रात को गांव पहुंचा प्रशासन, 18 शिकायतें आईं सामने; ज्यादातर का मौके पर निस्तारण

October 23, 2026
Dehradun News: देहरादून में 78 बुजुर्ग महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों के साथ बांटे गए व्हीलचेयर और सहायक उपकरण
उत्तराखंड

Dehradun News: देहरादून में 78 बुजुर्ग महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों के साथ बांटे गए व्हीलचेयर और सहायक उपकरण

October 23, 2026
Dehradun News: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण करने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा
उत्तराखंड

Dehradun News: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण करने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा

October 23, 2026
देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा
क्राइम

देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा

October 23, 2026
160 पीजी डॉक्टरों को मिला जिंदगी बचाने का हुनर, एसजीआरआर में बीएलएस-एसीएलएस की ट्रेनिंग
उत्तराखंड

160 पीजी डॉक्टरों को मिला जिंदगी बचाने का हुनर, एसजीआरआर में बीएलएस-एसीएलएस की ट्रेनिंग

October 23, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • दिव्यांग रोजगार मेले में नौकरियों की बहार! 23 शॉर्टलिस्ट, 16 को घर बैठे काम
  • Dehradun News: रानीपोखरी में रात को गांव पहुंचा प्रशासन, 18 शिकायतें आईं सामने; ज्यादातर का मौके पर निस्तारण
  • Dehradun News: देहरादून में 78 बुजुर्ग महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों के साथ बांटे गए व्हीलचेयर और सहायक उपकरण

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.