Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिग ब्रेकिंग : क्या 2027 विधान सभा चुनाव से पहले होगी बागी नेताओं की घर वापसी

January 11, 2025
in राजनीती
बिग ब्रेकिंग : क्या 2027 विधान सभा चुनाव से पहले होगी बागी नेताओं की घर वापसी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Dehradun: भाजपा ने निकाय चुनाव में 94 नेताओं को निष्कासित कर पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है। तो वही कांग्रेस ने भी 16 बागी नेताओं को निष्कासित कर दिया है।

राजनीति में यह पहली बार नहीं हो रहा है की पार्टी से बगावत करके नेता चुनाव लड़ रहे हैं इससे पहले भी राष्ट्रीय पार्टियों से नेता बागी हुए हैं और पार्टी से अलग निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या 2027 से पहले सभी बागी नेताओं की घर वापसी होगी या नहीं।
बता दे कि जो नेता पार्टी से बगावत करके निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते हैं तो उनको पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।
लेकिन हर बार चुनाव के टाइम पर नेता बागी होते हैं और पार्टी द्वारा उनका निष्कासन भी किया जाता है लेकिन जब चुनाव नजदीक आते हैं तो पार्टी के ही लोग चुनाव होने से पहले ही सभी बागियों को मना कर घर वापसी करा देते हैं।
जबकि नियम यह है कि यदि किसी नेता को 6 या 5 साल के लिए निष्कासित किया जाता है तो 6 साल से पहले भागी नेता घर वापसी नहीं कर सकते है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। सभी बागी नेताओं को पता है कि चुनाव के टाइम पार्टी द्वारा बागी नेताओं का निष्कासन किया जाता है लेकिन जैसे ही अगला चुनाव नजदीक आता है तो सभी बागी नेताओं को फिर पार्टी में सम्मिलित कर दिया जाता है।इसलिए पार्टी से निष्कासन होना नेताओं के लिए आम बात है सभी नेताओं को पता होता कि अगले चुनाव होने से पहले सबकी घर वापसी होनी तय है।
अब ये देखने वाली बात होगी कि 2027 में भाजपा और कांग्रेस बागी नेताओं की घर वापसी करती है या नहीं

You might also like

भाजपा ने नेताओं की बयानबाजी पर लगाई रोक, पार्टी अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी

उत्तराखंड BJP में अंदरूनी घमासान! पार्टी कार्यालय के पोस्टर से प्रभारी की फोटो गायब

जमीन विवाद से सियासत तक: बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय के परिजनों पर मुकदमा

भाजपा ने इन नेताओं को किया निष्कासित
पौड़ी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, उनकी पत्नी व जिला पंचायत सदस्य हिमानी नेगी, पौड़ी के जिला उपाध्यक्ष लखपत भंडारी, श्रीनगर में मेयर का चुनाव लड़ रहीं आरती भंडारी उनके पति भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखपत भंडारी, उत्तरकाशी के पूर्व पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान समेत 94 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें से 18 विभिन्न निकायों में मेयर, अध्यक्ष के पदों पर ताल ठोक रहे हैं।
शुक्रवार को बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई प्रदेश चुनाव संचालन कमेटी की बैठक में में यह निर्देश दिए गए। प्रदेश नेतृत्व की सिफारिश के बाद जिलाध्यक्षों ने निष्कासन की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक देहरादून, पौड़ी, श्रीनगर, ऊखीमठ, अगस्तयमुनि, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, टिहरी, चंबा, मुनिकीरेती, चमियाला, उत्तरकाशी, पुरोला, नौगांव और बड़कोट निकाय में अध्यक्ष पद, पार्षद और सभासद के लिए चुनाव लड़ रहे बागियों पर एक्शन लिया गया है।
बैठक में तय किया गया कि जो कार्यकर्ता अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ प्रत्यक्ष चुनाव लड़ रहे हैं या जिन कार्यकर्ताओं के परिजन रिश्तेदार भी चुनाव लड़ रहे हैं, पहले उन सभी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न नगर निगमों में मेयर, पालिकाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद और सभासद के पदों पर पार्टी के ऐसे 120 से ज्यादा कार्यकर्ता बागी होकर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
कांग्रेस ने इन नेताओं को किया निष्कासित
रुड़की में मेयर पद पर अपनी पत्नी को चुनाव लड़ा रहे पूर्व मेयर यशपाल राणा, रुद्रप्रयाग में संतोष रावत, ऊखीमठ से कुब्जा धर्मवाण, नगर पालिका बागेश्वर से कवि जोशी, कोटद्वार में महेंद्र पाल सिंह रावत, ऋषिकेश में दिनेश चन्द, मास्टर, महेन्द्र सिंह, गौचर से सुनील पंवार, कर्णप्रयाग से गजपाल लाल सैनी, अनिल कुमार, अनीता देवी, गैरसैंण से पुष्कर सिंह रावत, पीपलकोटी से आरती नवानी, टिहरी नगर पालिका चम्बा से प्रीति पंवार, घनसाली से विनोद लाल शाह, नगर पालिका टिहरी से भगत सिह नेगी को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

Previous Post

बड़ी खबर : ओएनजीसी के संविदा कर्मचारी समेत दो आरोपियों को स्मैक के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

गुड न्यूज: डीएम के प्रयासों से जनपद में सुधरती स्वास्थ्य सेवाएँ, 3 नई एम्बुलेंस मिली

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

भाजपा ने नेताओं की बयानबाजी पर लगाई रोक, पार्टी अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी
राजनीती

भाजपा ने नेताओं की बयानबाजी पर लगाई रोक, पार्टी अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी

by Seemaukb
January 24, 2026
उत्तराखंड BJP में अंदरूनी घमासान! पार्टी कार्यालय के पोस्टर से प्रभारी की फोटो गायब
राजनीती

उत्तराखंड BJP में अंदरूनी घमासान! पार्टी कार्यालय के पोस्टर से प्रभारी की फोटो गायब

by Seemaukb
January 23, 2026
Next Post
गुड न्यूज: डीएम के प्रयासों से जनपद में सुधरती स्वास्थ्य सेवाएँ, 3 नई एम्बुलेंस मिली

गुड न्यूज: डीएम के प्रयासों से जनपद में सुधरती स्वास्थ्य सेवाएँ, 3 नई एम्बुलेंस मिली

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

राजनीति से कांग्रेसी नेताओं को लेना चाहिए सन्यास। रेखा आर्य

8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को खेल छात्रवर्ती देने का किया जाएगा शुभारंभ। रेखा आर्या

July 14, 2022
गांव के पूर्व प्रधान पान सिंह बिष्ट जी सहित बस हादसे में सभी दिवंगतों के लिए संघर्ष समिति ने रखी शोक सभा

गांव के पूर्व प्रधान पान सिंह बिष्ट जी सहित बस हादसे में सभी दिवंगतों के लिए संघर्ष समिति ने रखी शोक सभा

November 6, 2024

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.