Tuesday, August 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

उत्तराखंड BJP में अंदरूनी घमासान! पार्टी कार्यालय के पोस्टर से प्रभारी की फोटो गायब

January 23, 2026
in राजनीती
उत्तराखंड BJP में अंदरूनी घमासान! पार्टी कार्यालय के पोस्टर से प्रभारी की फोटो गायब
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून।  उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अरविंद पांडे से जुड़े विवाद ने अभी पूरी तरह दम भी नहीं पकड़ा था कि अब बीजेपी प्रदेश कार्यालय में लगे नए पोस्टर ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। नए बैनर से प्रदेश प्रभारी की तस्वीर गायब होने के बाद विपक्षी कांग्रेस ने इसे संगठनात्मक असंतोष का संकेत बताया है।

अरविंद पांडे विवाद से पहले ही घिरी बीजेपी

बीते कुछ महीनों से उत्तराखंड बीजेपी लगातार विवादों के घेरे में है। अंकिता भंडारी हत्याकांड, मंत्री के पति के विवादित बयान और हल्द्वानी-काशीपुर से जुड़े मामलों के बाद पार्टी की छवि पर सवाल उठते रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीबीआई जांच के आदेश के बाद मामला कुछ हद तक शांत हुआ, लेकिन इसके तुरंत बाद नए सियासी घटनाक्रम सामने आते चले गए।

You might also like

महिला सशक्तिकरण’ पर राहुल का संदेश, रिजिजू बोले- फिर महिला आरक्षण बिल पर पीछे क्यों?

उत्तराखंड भाजपा में मचा घमासान! 32 विधायकों की रिपोर्ट पहुंची दिल्ली, किसका कटेगा टिकट?

ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 

वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात से मचा था हड़कंप

पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे से वरिष्ठ बीजेपी नेताओं की प्रस्तावित मुलाकात ने संगठन और सरकार दोनों में हलचल बढ़ा दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं का कार्यक्रम सामने आने के बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

अमित शाह की मौजूदगी में बढ़ी बेचैनी

खास बात यह रही कि ये घटनाक्रम उस वक्त सामने आए जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद अमित शाह ने हरिद्वार में प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी को विवादों से दूर रखने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद अरविंद पांडे से होने वाली नेताओं की मुलाकात का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

बीजेपी का दावा – सब कुछ सामान्य

बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने पार्टी में किसी भी तरह की अंदरूनी खींचतान से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अरविंद पांडे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और कार्यकर्ताओं का आपस में मिलना कोई असामान्य बात नहीं है। उनके मुताबिक, पार्टी और सरकार दोनों स्तरों पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है और विपक्ष बेवजह मुद्दा बना रहा है।

पोस्टर से प्रदेश प्रभारी की फोटो गायब, नई बहस शुरू

इसी बीच गुरुवार को उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय में लगाए गए नए बैनर-पोस्टर ने सियासी बहस को और हवा दे दी। नए पोस्टर में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीरें तो मौजूद हैं, लेकिन प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी की फोटो नहीं दिखाई दी।

जबकि इससे पहले लगे पुराने बैनरों में प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी की तस्वीरें स्पष्ट रूप से देखी जा सकती थीं। इस बदलाव को लेकर कई सवाल उठने लगे कि क्या यह केवल प्रोटोकॉल का मामला है या इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश छिपा है।

बीजेपी ने दी सफाई

इस पूरे मामले पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने सफाई देते हुए कहा कि यह पार्टी का तय प्रोटोकॉल है। उनके अनुसार, पोस्टर में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के बाद केवल प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर ही लगाई जाती है।

कांग्रेस का आरोप – संगठन में दरार

वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि नए पोस्टर से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की तस्वीर का गायब होना इस बात का संकेत है कि संगठन और सरकार के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। उनका दावा है कि अरविंद पांडे की नाराजगी और पोस्टर विवाद बीजेपी की अंदरूनी कलह को उजागर कर रहा है।

सियासी हलकों में बढ़ी हलचल

पोस्टर विवाद और अरविंद पांडे प्रकरण ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या उत्तराखंड बीजेपी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है या फिर यह महज संयोग है। फिलहाल पार्टी इसे सामान्य प्रक्रिया बता रही है, लेकिन विपक्ष इसे आने वाले बड़े सियासी संकट का संकेत मान रहा है।

 

Previous Post

जमीन विवाद से सियासत तक: बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय के परिजनों पर मुकदमा

Next Post

बड़ी खबर : यूनिफॉर्म सिविल कोड में देहरादून बना रोल मॉडल, लक्ष्य से पहले 100% नामांकन

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

महिला सशक्तिकरण’ पर राहुल का संदेश, रिजिजू बोले- फिर महिला आरक्षण बिल पर पीछे क्यों?
देश-दुनिया

महिला सशक्तिकरण’ पर राहुल का संदेश, रिजिजू बोले- फिर महिला आरक्षण बिल पर पीछे क्यों?

by Seemaukb
August 8, 2026
उत्तराखंड भाजपा में मचा घमासान! 32 विधायकों की रिपोर्ट पहुंची दिल्ली, किसका कटेगा टिकट?
राजनीती

उत्तराखंड भाजपा में मचा घमासान! 32 विधायकों की रिपोर्ट पहुंची दिल्ली, किसका कटेगा टिकट?

by Seemaukb
August 5, 2026
Next Post
बड़ी खबर : यूनिफॉर्म सिविल कोड में देहरादून बना रोल मॉडल, लक्ष्य से पहले 100% नामांकन

बड़ी खबर : यूनिफॉर्म सिविल कोड में देहरादून बना रोल मॉडल, लक्ष्य से पहले 100% नामांकन

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग : सार्वजनिक अवकाश के आदेश में फिर संशोधन,1 नवंबर को भी अवकाश घोषित, आदेश जारी

बिग ब्रेकिंग : सार्वजनिक अवकाश के आदेश में फिर संशोधन,1 नवंबर को भी अवकाश घोषित, आदेश जारी

October 30, 2024
बिग ब्रेकिंग: अर्द्धकुंभ के लिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश, 561 कार्यों पर होगा 4600 करोड़ से अधिक खर्च

बिग ब्रेकिंग: अर्द्धकुंभ के लिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश, 561 कार्यों पर होगा 4600 करोड़ से अधिक खर्च

May 8, 2025

Don't miss it

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
SIR Voter List 2026: मतदाता घबराएं नहीं! Anomaly और No-Mapping पर CDO ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड

SIR Voter List 2026: मतदाता घबराएं नहीं! Anomaly और No-Mapping पर CDO ने दिया बड़ा अपडेट

August 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
  • सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.