Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कैबिनेट मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का सीएम आवास कूच

March 2, 2025
in राजनीती
कैबिनेट मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का सीएम आवास कूच
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

भाजपा ने नेताओं की बयानबाजी पर लगाई रोक, पार्टी अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी

उत्तराखंड BJP में अंदरूनी घमासान! पार्टी कार्यालय के पोस्टर से प्रभारी की फोटो गायब

जमीन विवाद से सियासत तक: बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय के परिजनों पर मुकदमा

देहरादून: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सोमवार को सीएम आवास की ओर कूच किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल और प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “प्रेमचंद अग्रवाल इस्तीफा दो” के नारों के साथ सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जब पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्त धक्का-मुक्की की। इसके बाद वे वहीं धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ विरोध जारी रखा।

“भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी”

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से नहीं हटाया गया, तो यह आंदोलन प्रदेशव्यापी जन आंदोलन में बदल जाएगा। उन्होंने कहा, “हम उत्तराखंड के लोगों का अपमान सहन नहीं करेंगे। यदि सरकार ने हमारी मांगों को अनदेखा किया, तो पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन तेज किए जाएंगे।”

प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के आरोप हैं। उन्होंने कहा, “अग्रवाल उत्तराखंडी समाज के प्रति नफरत से भरे हुए हैं। ऐसे व्यक्ति का कैबिनेट में बने रहना राज्य की जनता का अपमान है।”

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे शामिल

सीएम आवास कूच में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, विनोद कोठियाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह गुसाईं, उपेंद्र सकलानी, मनोरमा चमोली, शांति चौहान, रजनी कुकरेती, जगदंबा बिष्ट, प्रियंका रावत, सुनीता, दयानंद मनोरी, सुभाष नौटियाल, पवन बिजल्वाण समेत दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस की सख्ती और कार्यकर्ताओं के उग्र तेवरों से माहौल तनावपूर्ण हो गया था। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Tags: (UTTARAKHAND LATEST NEWSCabinet Minister dismissalCM residence marchcorruption in politicspolitical agitationpolitical protest in UttarakhandPremchand Agarwal controversyRashtrawadi Regional Party protestUttarakhand government newsUttarakhand politics

Previous Post

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के पीजी शोधार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि

Next Post

देहरादून: सचिवालय में नौकरी के नाम पर 26.55 लाख की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

भाजपा ने नेताओं की बयानबाजी पर लगाई रोक, पार्टी अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी
राजनीती

भाजपा ने नेताओं की बयानबाजी पर लगाई रोक, पार्टी अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी

by Seemaukb
January 24, 2026
उत्तराखंड BJP में अंदरूनी घमासान! पार्टी कार्यालय के पोस्टर से प्रभारी की फोटो गायब
राजनीती

उत्तराखंड BJP में अंदरूनी घमासान! पार्टी कार्यालय के पोस्टर से प्रभारी की फोटो गायब

by Seemaukb
January 23, 2026
Next Post
देहरादून: सचिवालय में नौकरी के नाम पर 26.55 लाख की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

देहरादून: सचिवालय में नौकरी के नाम पर 26.55 लाख की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: SSP आवास में आग से मचा हड़कंप, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

बड़ी खबर: SSP आवास में आग से मचा हड़कंप, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

December 25, 2025
बड़ी खबर: सरकार ने घटाए गेहूं के दाम।पढ़िए पूरी जानकारी

Wheat Price: अब महंगा नहीं म‍िलेगा गेहूं और आटा। सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम

February 18, 2023

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.