Thursday, October 8, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

स्कूलों में अब वेद-उपनिषद और पुराणों की होगी पढ़ाई – सीएम धामी

October 8, 2026
in उत्तराखंड, शिक्षा
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी का नमन, बोले- बलिदान भूलना उत्तराखंड के लिए संभव नहीं
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में बच्चों को संस्कृत भाषा के साथ-साथ वेद, उपनिषद, पुराण और अन्य प्राचीन संस्कृत ग्रंथों से परिचित कराने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों की उम्र और उनकी रुचि को ध्यान में रखते हुए वैदिक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को सरल और रोचक तरीके से उनके सामने रखा जाए।

सीएम धामी ने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण आधार है। नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार और जीवन मूल्यों की जानकारी देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा हमेशा विश्व कल्याण, सद्भाव और मानवता का संदेश देती रही है।

You might also like

नशे से दूरी, जिंदगी जरूरी! देहरादून में 18 अक्टूबर तक चलेगा नशामुक्ति शपथ अभियान

सरकारी जमीन पर अब नहीं चलेगी मनमानी! 12,127 संपत्तियों की निगरानी में जुटा प्रशासन, 6,219 की मैपिंग पूरी

वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? 8 अक्टूबर से शुरू होगा बड़ा अभियान, बूथ से घर-घर तक होगी जांच

मुख्यमंत्री ने आदर्श संस्कृत ग्रामों में होने वाली गतिविधियों को केवल विशेष अवसरों तक सीमित नहीं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गांवों में पूरे वर्ष संस्कृत संवाद, संस्कृत भाषा के प्रयोग और इससे जुड़ी विभिन्न गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाएं, ताकि संस्कृत दैनिक जीवन और व्यवहार का हिस्सा बन सके।

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर भी संस्कृत के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम, हर की पैड़ी, जागेश्वर धाम, आदि कैलाश, पूर्णागिरि, सुरकंडा देवी, धारी देवी, गर्जिया देवी और वीरभद्र ऋषिकेश सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर संस्कृत में प्रेरक वाक्य, श्लोक और उनके सरल अर्थ प्रदर्शित किए जाएं। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को संस्कृत तथा भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत उत्तराखंड की दूसरी राजभाषा है, इसलिए इसके संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार को और गति देने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्कृत से जुड़े प्रभावी कार्यों के लिए धनराशि की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

आगामी कुंभ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में संस्कृत के प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में संस्कृत और भारतीय ज्ञान परंपरा को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए नई और प्रभावी पहल की जानी चाहिए।

बैठक में सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 13 जिलों में एक-एक आदर्श संस्कृत ग्राम शुरू किया जा चुका है। इन गांवों में संस्कृत को आम बोलचाल और दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

संस्कृत शिक्षा के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति, डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संस्कृत छात्रवृत्ति और संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान जैसी योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।

इसके अलावा संस्कृत शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने, प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण, भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक एवं शास्त्रीय अध्ययन तथा आधुनिक तकनीक में संस्कृत के उपयोग को बढ़ाने के लिए संस्कृत आयोग के गठन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।

Tags: CM Pushkar Singh DhamiHaridwar KumbhIndian Knowledge TraditionPuranasSanskrit EducationSanskrit GramSanskrit SchoolsUpanishadsUttarakhand governmentUttarakhand newsUttarakhand SanskritVedas
Previous Post

लोन लेने वालों को झटका! दिसंबर में RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट, महंगी होगी EMI?

Next Post

बस सड़क से गायब, भुगतान जारी! 8 साल में रोडवेज ने हिमाचल को थमा दिए 25.76 लाख

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन
उत्तराखंड

नशे से दूरी, जिंदगी जरूरी! देहरादून में 18 अक्टूबर तक चलेगा नशामुक्ति शपथ अभियान

by Seemaukb
October 8, 2026
सरकारी जमीन पर अब नहीं चलेगी मनमानी! 12,127 संपत्तियों की निगरानी में जुटा प्रशासन, 6,219 की मैपिंग पूरी
उत्तराखंड

सरकारी जमीन पर अब नहीं चलेगी मनमानी! 12,127 संपत्तियों की निगरानी में जुटा प्रशासन, 6,219 की मैपिंग पूरी

by Seemaukb
October 7, 2026
Next Post
बस सड़क से गायब, भुगतान जारी! 8 साल में रोडवेज ने हिमाचल को थमा दिए 25.76 लाख

बस सड़क से गायब, भुगतान जारी! 8 साल में रोडवेज ने हिमाचल को थमा दिए 25.76 लाख

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ED Action in Corbett Case: हरिद्वार और बिजनौर में 1.75 करोड़ की संपत्ति अटैच

ED Action in Corbett Case: हरिद्वार और बिजनौर में 1.75 करोड़ की संपत्ति अटैच

July 11, 2025
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

October 2, 2024

Don't miss it

बस सड़क से गायब, भुगतान जारी! 8 साल में रोडवेज ने हिमाचल को थमा दिए 25.76 लाख
क्राइम

बस सड़क से गायब, भुगतान जारी! 8 साल में रोडवेज ने हिमाचल को थमा दिए 25.76 लाख

October 8, 2026
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी का नमन, बोले- बलिदान भूलना उत्तराखंड के लिए संभव नहीं
उत्तराखंड

स्कूलों में अब वेद-उपनिषद और पुराणों की होगी पढ़ाई – सीएम धामी

October 8, 2026
लोन लेने वालों को झटका! दिसंबर में RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट, महंगी होगी EMI?
मनी और निवेश

लोन लेने वालों को झटका! दिसंबर में RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट, महंगी होगी EMI?

October 8, 2026
बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत! देहरादून में 1611 पात्र लोगों को नवंबर से मिलेगी ₹1500 पेंशन
उत्तराखंड

नशे से दूरी, जिंदगी जरूरी! देहरादून में 18 अक्टूबर तक चलेगा नशामुक्ति शपथ अभियान

October 8, 2026
बीमारी में भी नहीं मिली राहत, ट्रांसफर के बाद अधिकारी की मौत पर हाईकोर्ट सख्त—सरकार और DG हेल्थ को नोटिस
क्राइम

बीमारी में भी नहीं मिली राहत, ट्रांसफर के बाद अधिकारी की मौत पर हाईकोर्ट सख्त—सरकार और DG हेल्थ को नोटिस

October 8, 2026
पैसा सुरक्षित, ब्याज भी दमदार! ₹10 लाख की NSC पर 5 साल में करीब ₹4.49 लाख कमाई
मनी और निवेश

Post Office की इस स्कीम में ₹10 लाख लगाइए, 5 साल बाद मिलेंगे ₹14.49 लाख!

October 8, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बस सड़क से गायब, भुगतान जारी! 8 साल में रोडवेज ने हिमाचल को थमा दिए 25.76 लाख
  • स्कूलों में अब वेद-उपनिषद और पुराणों की होगी पढ़ाई – सीएम धामी
  • लोन लेने वालों को झटका! दिसंबर में RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट, महंगी होगी EMI?

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.