Friday, July 24, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून में डीएम का एक्शन मोड: कोरोनेशन अस्पताल में छापा, लैब की 3 माह की रिपोर्ट तलब

February 24, 2026
in हेल्थ
देहरादून में डीएम का एक्शन मोड: कोरोनेशन अस्पताल में छापा, लैब की 3 माह की रिपोर्ट तलब
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की दिशा में सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश मौके पर ही जारी किए।

 सेंट्रल पैथोलॉजी का समय 1 घंटा बढ़ा

अस्पताल की सेंट्रल लैब के बाहर मरीजों की भीड़ देखकर डीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पैथोलॉजी का समय सुबह 11 बजे से बढ़ाकर 12 बजे तक करने के निर्देश दिए। साथ ही आदेशित किया कि आज उपस्थित सभी मरीजों के सैंपल अनिवार्य रूप से लिए जाएं, ताकि किसी को असुविधा न हो।

You might also like

ICU में बंद AC, मरीज बेहाल… डीएम के औचक निरीक्षण में उजागर हुई स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

 चंदन लैब की 24×7 सेवा पर सवाल, आधा भुगतान रोकने के निर्देश

डीएम ने अस्पताल में संचालित अनुबंधित चंदन लैब का निरीक्षण करते हुए पिछले तीन माह में दिन और रात्रि में लिए गए सैंपलों का विवरण तलब किया। रात्रिकालीन सैंपल की जानकारी उपलब्ध न होने पर उन्होंने एसडीएम सदर और मुख्य चिकित्साधिकारी को संयुक्त जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

यदि जांच में 24×7 सेवा अनुबंध के अनुरूप नहीं पाई गई तो चंदन लैब का आधा भुगतान रोकने के निर्देश भी जारी किए गए।

 किचन, गायनी ओटी, वेयरहाउस और ओपीडी मरम्मत को 10 लाख स्वीकृत

अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए डीएम ने किचन, गायनी ओटी, वेयरहाउस और ओपीडी की मरम्मत हेतु 10 लाख रुपये की धनराशि मौके पर ही स्वीकृत की और शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

 निर्माणाधीन ब्लड बैंक 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश

निर्माणाधीन ब्लड बैंक का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्था को 15 मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने को कहा। ब्लड बैंक के लिए चिकित्सक, स्टाफ और उपकरणों की व्यवस्था जिला स्तर पर ही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 गायनी चिकित्सक न होने की शिकायत पर मांगी संयुक्त रिपोर्ट

गायनी चिकित्सक की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को रेफर किए जाने की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम और सीएमओ से संयुक्त आख्या प्रस्तुत करने को कहा।

 बाल वार्ड में लाइब्रेरी के साथ ड्राइंग-कलर की व्यवस्था

बाल चिकित्सावार्ड के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील करते हुए वार्ड में ड्राइंग और कलर सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक वातावरण जरूरी है।

 हिलांस कैंटीन व ऑटोमेटेड पार्किंग का निरीक्षण

डीएम ने अस्पताल परिसर में संचालित हिलांस आउटलेट का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। वहीं ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग 100 प्रतिशत क्षमता से संचालित पाई गई, जिससे मरीजों, तीमारदारों और आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।

 जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि अस्पताल में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं हमेशा स्टॉक में उपलब्ध रहें और दवा कंपनियों के साथ हुए एग्रीमेंट का सख्ती से पालन किया जाए।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बदल रही कोरोनेशन अस्पताल की तस्वीर

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर मॉनिटरिंग कर रहा है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर हरिगिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मन्नू जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Blood Bank ConstructionChandan Lab ReportCoronation Hospital Inspectiondehradun newsDM Savin BansalPathology Time ExtendedUttarakhand health news
Previous Post

Weather Alert: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी की दस्तक

Next Post

जनता दरबार में गूंजा दर्द, डीएम सविन बंसल का बड़ा फैसला – विधवाओं और बच्चों को मिली राहत

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ICU में बंद AC, मरीज बेहाल… डीएम के औचक निरीक्षण में उजागर हुई स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई
उत्तराखंड

ICU में बंद AC, मरीज बेहाल… डीएम के औचक निरीक्षण में उजागर हुई स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई

by Seemaukb
July 2, 2026
देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
हेल्थ

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

by Seemaukb
June 27, 2026
Next Post
जनता दरबार में गूंजा दर्द, डीएम सविन बंसल का बड़ा फैसला – विधवाओं और बच्चों को मिली राहत

जनता दरबार में गूंजा दर्द, डीएम सविन बंसल का बड़ा फैसला – विधवाओं और बच्चों को मिली राहत

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रंगारंग आयोजन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

May 13, 2026
बिग ब्रेकिंग : आईएएस रणवीर सिंह चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिग ब्रेकिंग : आईएएस रणवीर सिंह चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

January 2, 2024

Don't miss it

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई
उत्तराखंड

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

July 24, 2026
ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
क्राइम

ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

July 24, 2026
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

July 24, 2026
सावधान! देहरादून समेत उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड में अगले 3 घंटे बेहद भारी! IMD का येलो अलर्ट, 13 जिलों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

July 24, 2026
भ्रष्टाचारियों पर क्यों मेहरबान सिस्टम? 40 मामलों में अभियोजन स्वीकृति अब भी लंबित
उत्तराखंड

भ्रष्टाचारियों पर क्यों मेहरबान सिस्टम? 40 मामलों में अभियोजन स्वीकृति अब भी लंबित

July 24, 2026
शेयर बाजार में मचा हड़कंप! ट्रंप के 10% टैरिफ से एशिया धड़ाम, भारत पर मंडराया संकट
मनी और निवेश

शेयर बाजार में मचा हड़कंप! ट्रंप के 10% टैरिफ से एशिया धड़ाम, भारत पर मंडराया संकट

July 24, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई
  • ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
  • उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.