Sunday, October 4, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दून में पटाखा व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई: मौके पर 28 लाख नकद व 35 लाख रुपये का स्टॉक जब्त

October 8, 2025
in Uncategorized, उत्तराखंड
दून में पटाखा व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई: मौके पर 28 लाख नकद व 35 लाख रुपये का स्टॉक जब्त
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
देहरादून — दीपावली से पहले राजधानी देहरादून में राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसएआईबी) ने पटाखा व्यापारियों पर ताबड़तोड़ छापे चलते बड़े पैमाने पर कर-चोरी और अवैध स्टॉकिंग का खुलासा किया। आयुक्त राज्य कर सोनिका के निर्देश पर चलाए गए अभियान में मौके पर 28 लाख रुपये कर के रूप में वसूल कराए गए तथा लगभग 35 लाख रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में कर चोरी की अनुमानित राशि लगभग 63 लाख रुपये आंकी गई है।

छापेमारी में मिली अनियमितताएँ और दस्तावेज जब्त

एसएआईबी की टीमों ने शहर के पांच प्रमुख पटाखा विक्रेताओं के गोदामों और प्रतिष्ठानों पर एक साथ दबिश दी। टीम के नेतृत्व में अपर आयुक्त पान सिंह डुंगरियाल तथा संयुक्त आयुक्त अजय सिंह थे; अभियान में उपायुक्त एसएआईबी/प्र. सुरेश कुमार, सहायक आयुक्त टीआर चन्याल, अमित कुमार और धर्मवीर सैनी सहित कई अधिकारी शामिल रहे।

जांच के दौरान टीम को गोदामों में भरे स्टॉक और स्टॉक रजिस्टर के मध्य भारी अंतर मिला। बिल अधूरे पाए गए, खरीदी-बिक्री के कई रिकार्ड गायब रहे और जीएसटी रजिस्टर व कंप्यूटर रिकॉर्डों में भी अनियमितताएँ उभरीं। विभाग ने सभी वित्तीय दस्तावेज, बिल बुक, जीएसटी रिकॉर्ड और कंप्यूटर फाइलें कब्जे में ले ली हैं ताकि कर चोरी की पूरी श्रृंखला का गहन ऑडिट किया जा सके।

विभाग की आगे की कार्रवाई और चेतावनी

अधिकारियों ने बताया कि जब्त माल की कर देनदारी का परीक्षण किया जा रहा है और टैक्स मूल्यांकन के बाद व्यापारी के खिलाफ जीएसटी अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई व लाइसेंस संबंधी कदम उठाए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल शुरुआती कार्रवाई है और आगामी दिनों में हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी समेत अन्य प्रमुख व्यापारिक केन्द्रों में भी इसी प्रकार के छापेमारी अभियान चलाए जाएंगे।

राज्य कर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “दीपावली सीजन में अत्यधिक मुनाफे की तलब में कुछ व्यापारी स्टॉक छिपाने, नकली बिलिंग और बिना इनवॉयस के लेन-देन में लिप्त पाए गए हैं। ऐसे किसी भी धंदे के प्रति विभाग सख्त रहेगा।”

बाजार में हलचल, व्यापारी रिकार्ड व्यवस्थित करने में जुटे

छापेमारी के बाद देहरादून के पटाखा बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। कई व्यापारी तत्काल अपने स्टॉक व लेखा-जोखा व्यवस्थित करने में लग गए। विभाग ने कहा कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पटाखा व्यापार पूरी तरह पारदर्शी और कर-अनुरूप नहीं हो जाता।

You might also like

Dehradun Election 2026: 12-13 अक्टूबर को आएगा निर्वाचन आयोग का दल, EVM-VVPAT और मतदान केंद्रों की होगी जांच

श्री दरबार साहिब पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की मुलाकात; 128 करोड़ के बकाये भुगतान पर बड़ा आश्वासन

बड़ी खबर : SSP आवास घेराव और सड़क जाम के आरोप में कांग्रेस-NSUI नेताओं पर मुकद्दमा दर्ज

Tags: एसएआईबीकर चोरीजीएसटीदीपावली 2025देहरादूनपटाखा छापेमारीपटाखा स्टॉक जब्ती
Previous Post

पेपर लीक कांड में बड़ा अपडेट: खालिद और साबिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी, एसआईटी ने शुरू की गहन जांच

Next Post

उत्तराखंड में टोमेटो फ्लू अलर्ट: 28 बच्चे बीमार, तीन जिलों में एडवाइजरी जारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Dehradun Election 2026: 12-13 अक्टूबर को आएगा निर्वाचन आयोग का दल, EVM-VVPAT और मतदान केंद्रों की होगी जांच
उत्तराखंड

Dehradun Election 2026: 12-13 अक्टूबर को आएगा निर्वाचन आयोग का दल, EVM-VVPAT और मतदान केंद्रों की होगी जांच

by Seemaukb
October 4, 2026
श्री दरबार साहिब पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की मुलाकात; 128 करोड़ के बकाये भुगतान पर बड़ा आश्वासन
उत्तराखंड

श्री दरबार साहिब पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की मुलाकात; 128 करोड़ के बकाये भुगतान पर बड़ा आश्वासन

by Seemaukb
October 3, 2026
Next Post
उत्तराखंड में टोमेटो फ्लू अलर्ट: 28 बच्चे बीमार, तीन जिलों में एडवाइजरी जारी

उत्तराखंड में टोमेटो फ्लू अलर्ट: 28 बच्चे बीमार, तीन जिलों में एडवाइजरी जारी

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

शर्मनाक:  घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बीजेपी नेता समेत दो फरार

शर्मनाक: हल्द्वानी के फाइव स्टार होटल के जीएम पर दुष्कर्म का आरोप, दिल्ली की युवती ने दर्ज कराई एफआईआर

June 19, 2025
नशा उन्मूलन की अलख: पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में हजारों छात्रों ने ली नशा न करने की शपथ

नशा उन्मूलन की अलख: पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में हजारों छात्रों ने ली नशा न करने की शपथ

January 29, 2026

Don't miss it

Dehradun Election 2026: 12-13 अक्टूबर को आएगा निर्वाचन आयोग का दल, EVM-VVPAT और मतदान केंद्रों की होगी जांच
उत्तराखंड

Dehradun Election 2026: 12-13 अक्टूबर को आएगा निर्वाचन आयोग का दल, EVM-VVPAT और मतदान केंद्रों की होगी जांच

October 4, 2026
श्री दरबार साहिब पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की मुलाकात; 128 करोड़ के बकाये भुगतान पर बड़ा आश्वासन
उत्तराखंड

श्री दरबार साहिब पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की मुलाकात; 128 करोड़ के बकाये भुगतान पर बड़ा आश्वासन

October 3, 2026
बड़ी खबर : SSP आवास घेराव और सड़क जाम के आरोप में कांग्रेस-NSUI नेताओं पर मुकद्दमा दर्ज
उत्तराखंड

बड़ी खबर : SSP आवास घेराव और सड़क जाम के आरोप में कांग्रेस-NSUI नेताओं पर मुकद्दमा दर्ज

October 3, 2026
छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट! NSP आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका
उत्तराखंड

छात्रवृत्ति पर बड़ा अपडेट! NSP आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मिलेगा मौका

October 3, 2026
एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून
उत्तराखंड

एक मैदान, देशभर का स्वाद! सरस फूड फेस्टिवल में महिलाओं के हुनर से सजेगा देहरादून

October 3, 2026
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी
उत्तराखंड

उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी

October 3, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • Dehradun Election 2026: 12-13 अक्टूबर को आएगा निर्वाचन आयोग का दल, EVM-VVPAT और मतदान केंद्रों की होगी जांच
  • श्री दरबार साहिब पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की मुलाकात; 128 करोड़ के बकाये भुगतान पर बड़ा आश्वासन
  • बड़ी खबर : SSP आवास घेराव और सड़क जाम के आरोप में कांग्रेस-NSUI नेताओं पर मुकद्दमा दर्ज

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.