Tuesday, August 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

करोड़ों की डील, पारिवारिक जंग और गोली की गूंज — देहरादून हत्याकांड में खुलते राज

February 11, 2026
in क्राइम
करोड़ों की डील, पारिवारिक जंग और गोली की गूंज — देहरादून हत्याकांड में खुलते राज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के बाद अब इस मामले में करोड़ों रुपये के लेनदेन और गहरे पारिवारिक विवाद की परतें खुलकर सामने आ रही हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच और अब तक सामने आए तथ्यों के अनुसार मृतक अर्जुन शर्मा लंबे समय से संपत्ति और पारिवारिक विवादों में उलझे हुए थे।

हाईकोर्ट तक पहुंचा था मां-बेटे का विवाद

सूत्रों के अनुसार हालात इतने तनावपूर्ण हो चुके थे कि अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर अपने ही बेटे से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। मामला केवल पारिवारिक विवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बन चुका था।

You might also like

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

पेपर लीक से मनी लॉन्ड्रिंग तक: ED ने हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति की कुर्क

संपत्ति को लेकर मां और बेटे के बीच सिविल कोर्ट में भी वाद लंबित बताया जा रहा है।

40 से 42 करोड़ रुपये के लेनदेन का विवाद

मृतक के साथ वर्षों से काम कर रहे विजय नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि अर्जुन शर्मा का विजय उनियाल नाम के व्यक्ति के साथ प्रॉपर्टी को लेकर लगभग 40 से 42 करोड़ रुपये का लेनदेन विवाद चल रहा था। विजय का दावा है कि अर्जुन को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी थीं।

राजीव यादव के अनुसार अर्जुन शर्मा ने कई बार पुलिस और अधिकारियों से संपर्क करने की बात कही थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे विवादों के कारण अर्जुन मानसिक दबाव और तनाव में थे।

हत्या से पहले की आखिरी जानकारी

नौकरानी रजनी नेगी के अनुसार घटना वाले दिन सुबह करीब आठ बजे अर्जुन शर्मा वसंत विहार स्थित किराए के मकान से कॉफी पीकर निकले थे।

परिवार फिलहाल वसंत विहार में किराए के मकान में रह रहा था, जबकि उनका मूल घर टपकेश्वर क्षेत्र में निर्माणाधीन है। अर्जुन की मां और बड़ा भाई इंद्रानगर स्थित घर में रहते हैं।

अर्जुन शर्मा अपने पीछे पत्नी अभिलाषा शर्मा, लगभग तीन वर्ष की बेटी और पांच वर्ष के बेटे को छोड़ गए हैं।

पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी अभिलाषा शर्मा (निवासी 41/1 बसंत विहार, देहरादून) ने कोतवाली डालनवाला में प्रार्थना पत्र देकर अपनी सास बीना शर्मा, विनोद उनियाल, संगीता उनियाल (पत्नी विनोद उनियाल) तथा एस.के. मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉ. अजय खन्ना पर पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर हत्या कराए जाने का शक जताया है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुईं विशेष टीमें

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से भी घटना में शामिल संभावित आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: 40 Crore Property Dispute DehradunAbhilasha Sharma ComplaintArjun Sharma Murder CaseDalanwala Firing CaseDehradun crime newsDehradun GolikandDehradun Property DisputeUttarakhand crime update
Previous Post

फ़िर खून से लाल हुआ देहरादून : कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या

Next Post

धौलास में जमीन खेल का पर्दाफाश! 20 एकड़ की बिक्री पर प्रशासन का डंडा, सीएम के निर्देश पर बड़ी जांच शुरू

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

by Seemaukb
August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

by Seemaukb
August 11, 2026
Next Post
धौलास में जमीन खेल का पर्दाफाश! 20 एकड़ की बिक्री पर प्रशासन का डंडा, सीएम के निर्देश पर बड़ी जांच शुरू

धौलास में जमीन खेल का पर्दाफाश! 20 एकड़ की बिक्री पर प्रशासन का डंडा, सीएम के निर्देश पर बड़ी जांच शुरू

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: पुलिस के कोर्स में शामिल हुई हिंदी में लिखी कानून की किताबें

बड़ी खबर: पुलिस के कोर्स में शामिल हुई हिंदी में लिखी कानून की किताबें

September 14, 2023
खुलासा: ऑफिसर ने ही अपनी पत्नी के माध्यम से पटवारी परीक्षा का पेपर कराया लीक

खुलासा: ऑफिसर ने ही अपनी पत्नी के माध्यम से पटवारी परीक्षा का पेपर कराया लीक

January 12, 2023

Don't miss it

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

August 11, 2026
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.