Friday, November 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया

February 10, 2024
in उत्तराखंड
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया

श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन, गद्दीनशीन श्री महाराज जी को शुभकामनाएं देने देश विदेश से उमड़े श्रद्धालु

You might also like

ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट

आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी

शीतलहर से पहले डीएम सख्त, अलाव-कंबल से लेकर अस्पतालों तक तैयारियों के आदेश

संगतों ने श्री झण्डा साहिब पर टेका मत्था व श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद

देहरादून। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन, गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 24वां प्रकटोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। देश विदेश सहित उत्तराखंड व पड़ोसी राज्यों से श्री दरबार साहिब पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया व उन्हें जन्मदिवस (प्रकटोत्सव) की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर श्री दरबार साहिब में विशेष पूजा अर्चना आयोजित की गई व प्रसाद वितरण किया गया।

गौरतलब है कि आज ही के दिन 10 फरवरी 2000 को ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को अपना शिष्य स्वीकार किया था तथा उन्होंने गुरु के सानिध्य में दीक्षा ली थी। तभी से 10 फरवरी को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव) के रूप में मनाया जाता है। 25 जून 2000 को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, सज्जादानशीन के रूप मंे श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में गद्दीनशीन हुए थे। 

     शनिवार को श्री दरबार साहिब में सुबह से ही विशेष चहल पहल शुरू हो गई थी। सुबह नित्यकर्म की पूजा अर्चना के बाद श्री महाराज जी ने सर्वप्रथम श्री दरबार साहिब व श्री झण्डा साहिब पर मत्था टेका। इसके बाद मुख्य पुजारी जी ने जन्मदिन की विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज जी ने दरबार की परंपरा के अनुसार अरदास भी कराई।

   इस अवसर पर श्री महाराज जी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। जो लोग जरूरतमंदों की सेवा करते हैं वे सच्चे समाजसेवी होते हैं। सेवाधर्म ही सबसे बड़ा धर्म है। 

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री गुरु राम राय जी महाराज का विशेष सिमरन करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा ही श्री गुरु महाराज जी ने सूक्ष्म उपस्थिति में प्रेरणा दी है। 

उन्होंने कहा कि उन्हें दूनवासियों, राज्य की जनता व श्रद्धालुओं से सदैव भरपूर स्नेह प्राप्त हुआ है। श्री महाराज जी ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि समाज को नई व सही दिशा देने के साथ साथ उत्तराखंड के सुदूर व पहाड़ी क्षेत्रों तक गुणवत्तापरक शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए एसजीआरआर मिशन प्रतिबद्ध है। इस मिशन के अन्तर्गत श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तराखण्ड व निकटवर्ती राज्यों के गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं दूसरी ओर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय समाज के हर वर्ग तक उच्च शिक्षा पहुंचाने का निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने दोहराया कि समाज के पिछड़े व कमजोर वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में शामिल करने के लिए एसजीआरआर मिशन सदैव प्रयासरत रहेगा। 

इसके बाद उत्तर भारत में संचालित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं व स्टाफ सदस्यों, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून के डाॅक्टरों, स्टाफ सदस्यांे शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों, उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित देश-विदेश के कोने-कोने से पहुंचीं संगतों व श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से आशीर्वाद लिया व उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं। पंजाब व हरियाणा से संगतें शुक्रवार को ही श्री दरबार साहिब पहुंच गई थीं। बधाई देने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान व लंगर की विशेष व्यवस्था की गई। देहरादून के कई प्रतिष्ठित व गणमान्य व्यक्तियों ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर श्री महाराज जी को शुभकामनाएं दीं।

शिविर में 65 यूनिट रक्तदान

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक एवम् श्री महाकाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्री दरबार साहिब परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया। शिविर में 65 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर को सफल बनाने में रोशन राणा का विशेष सहयोग रहा।

Previous Post

गजब : भू माफियाओं से अपनी जमीन बचाने मे सेवानिवृत्त दरोगा को पड़े लाले। पुलिस प्रशासन का भूमाफियाओं को खुला संरक्षण

Next Post

बड़ी खबर : खानपुर के पूर्व विधायक के विरुद्ध उनके गनर ने ही दर्ज कराया मुकदमा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट
उत्तराखंड

ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट

by Seemaukb
November 13, 2026
आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी
उत्तराखंड

आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी

by Seemaukb
November 12, 2026
Next Post
बड़ी खबर : खानपुर के पूर्व विधायक के विरुद्ध उनके गनर ने ही दर्ज कराया मुकदमा

बड़ी खबर : खानपुर के पूर्व विधायक के विरुद्ध उनके गनर ने ही दर्ज कराया मुकदमा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग: पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण  फैसले

बिग ब्रेकिंग: पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण  फैसले

December 10, 2025
आपदा में संवेदनशीलता की मिसाल: डीएम पहुंचे अंतिम गांव बटोली, प्रशासन 24×7 तैनात

आपदा में संवेदनशीलता की मिसाल: डीएम पहुंचे अंतिम गांव बटोली, प्रशासन 24×7 तैनात

July 11, 2025

Don't miss it

हादसा :  तेज रफ्तार ने मचाया कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में छह घायल
हादसा

हादसा : तेज रफ्तार ने मचाया कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में छह घायल

November 13, 2026
Weather news update: सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम

Weather news update: सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठिठुरन

November 13, 2026
रामनगर में इंसानियत शर्मसार! मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती गर्भवती, दो-तीन लोगों पर गंभीर आरोप
क्राइम

शर्मनाक : 12 साल की बच्ची को बहलाकर ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी

November 13, 2026
RBI New Rules: बिना बैंक खाते भेजें ₹50 हजार, कैश पेमेंट की लिमिट भी तय
मनी और निवेश

RBI New Rules: बिना बैंक खाते भेजें ₹50 हजार, कैश पेमेंट की लिमिट भी तय

November 13, 2026
ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट
उत्तराखंड

ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट

November 13, 2026
आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी
उत्तराखंड

आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी

November 12, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • हादसा : तेज रफ्तार ने मचाया कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में छह घायल
  • Weather news update: सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, उत्तराखंड में फिर बढ़ेगी ठिठुरन
  • शर्मनाक : 12 साल की बच्ची को बहलाकर ले गया युवक, दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.