Monday, July 6, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में योग का महाकुंभ, 800 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

योग और मर्म चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने साझा किए महत्वपूर्ण विचार, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी को दी श्रद्धांजलि

May 21, 2026
in उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में योग का महाकुंभ, 800 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के प्रचार अभियान के तहत “100 दिवस में 100 शहर” कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय योग कार्यशाला सह सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के पथरी बाग स्थित हैलीपैड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 800 छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों, संकाय सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द खंडूरी के राजकीय शोक को ध्यान में रखते हुए श्रद्धांजलि सभा के रूप में भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। उपस्थित सभी लोगों ने योगाभ्यास का पूर्ण फल स्वर्गीय खंडूरी जी को समर्पित करते हुए उनके आदर्शों और संकल्पों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

You might also like

देहरादून की महिलाओं का कमाल! ITBP को ऑर्गेनिक सब्जियां बेचकर बढ़ाई किसानों की आय

बंशीधर तिवारी के निर्देश पर MDDA का बड़ा एक्शन, देहरादून-ऋषिकेश में कई अवैध भवन सील

Dehradun Voter List 2026: अब सिर्फ 3 दिन बाकी, नहीं भरा फॉर्म तो छूट सकता है वोट देने का अधिकार

योग प्रोटोकॉल के सामूहिक अभ्यास और विश्वविद्यालय परिसर के प्राकृतिक वातावरण ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के प्रतापन ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानवीय एवं जीवन मूल्यों के संरक्षण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया।

इसके बाद विश्वविद्यालय के पथरी बाग परिसर स्थित ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन स्वर्गीय भुवन चंद खंडूरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुनील कुमार जोशी ने मर्म चिकित्सा और योग के समन्वय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जनकल्याण हेतु विश्वविद्यालय में मर्म चिकित्सा चिकित्सालय स्थापित करने का भी अनुरोध किया।

सेमिनार में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के वैज्ञानिक अधिकारी योग डॉक्टर रामनारायण मिश्र ने मानसिक शुद्धि और मानसिक स्वास्थ्य में योग की भूमिका पर अपने विचार रखे। वहीं ऑनलाइन माध्यम से बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश के डीन डॉ. मनोज शर्मा ने “योग एवं मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ-साथ वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियां भी स्वास्थ्य संरक्षण और उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया।

राष्ट्रीय कार्यशाला एवं सेमिनार के संयोजक एवं योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) ओम नारायण तिवारी तथा आयोजक सचिव एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र प्रसाद रयाल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं देते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव, संकायाध्यक्ष, खेल अधिकारी, एनसीसी अधिकारी, एनसीसी वालंटियर्स, शोधार्थियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के संकल्प की शपथ दिलाई गई तथा सभी आगंतुकों ने श्रद्धांजलि पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर स्वर्गीय भुवन चंद खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम के प्रायोजन हेतु आयुष मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

Previous Post

बड़ी उपलब्धि: NDA 2026 लिखित परीक्षा में सफल हुए उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के 3 होनहार छात्र

Next Post

दिव्यांग दंपति की फरियाद सुन पसीजा प्रशासन, कर्ज माफी के साथ मिला रोजगार का सहारा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून की महिलाओं का कमाल! ITBP को ऑर्गेनिक सब्जियां बेचकर बढ़ाई किसानों की आय
उत्तराखंड

देहरादून की महिलाओं का कमाल! ITBP को ऑर्गेनिक सब्जियां बेचकर बढ़ाई किसानों की आय

by Seemaukb
July 6, 2026
VC बंशीधर तिवारी का बुलडोजर एक्शन: देहरादून में 5 बीघा अवैध प्लॉटिंग जमींदोज, मचा हड़कंप
उत्तराखंड

बंशीधर तिवारी के निर्देश पर MDDA का बड़ा एक्शन, देहरादून-ऋषिकेश में कई अवैध भवन सील

by Seemaukb
July 5, 2026
Next Post
दिव्यांग दंपति की फरियाद सुन पसीजा प्रशासन, कर्ज माफी के साथ मिला रोजगार का सहारा

दिव्यांग दंपति की फरियाद सुन पसीजा प्रशासन, कर्ज माफी के साथ मिला रोजगार का सहारा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: रुद्रपुर में बीडीसी सदस्य का अपहरण, मंत्री पुत्र समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

बड़ी खबर: रुद्रपुर में बीडीसी सदस्य का अपहरण, मंत्री पुत्र समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

August 11, 2025
बिग ब्रेकिंग:  बीजेपी ने की स्टार प्रचारको की लिस्ट जारी

बिग ब्रेकिंग: बीजेपी ने की स्टार प्रचारको की लिस्ट जारी

May 10, 2022

Don't miss it

MTS भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल! हरियाणा के युवक ने दूसरे अभ्यर्थी बनकर दी परीक्षा, ऐसे खुला राज
क्राइम

MTS भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल! हरियाणा के युवक ने दूसरे अभ्यर्थी बनकर दी परीक्षा, ऐसे खुला राज

July 6, 2026
सोना मत खरीदो” अपील पर भड़के सराफा कारोबारी, उत्तराखंडभर में आज होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन
देश-दुनिया

Gold Rate Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना हुआ सस्ता, खरीदने से पहले देखें आपके शहर का नया रेट

July 6, 2026
अगले 8 घंटे बेहद भारी! 13 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का रेड अलर्ट
मौसम

Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का बड़ा अलर्ट, कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी

July 6, 2026
पार्टी के बाद मौत! नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप
क्राइम

पार्टी के बाद मौत! नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

July 6, 2026
कांग्रेस में बड़ा बवाल! तीन दिग्गज नेताओं पर 6 साल का एक्शन, पार्टी से किया बाहर
राजनीती

कांग्रेस में बड़ा बवाल! तीन दिग्गज नेताओं पर 6 साल का एक्शन, पार्टी से किया बाहर

July 6, 2026
देहरादून की महिलाओं का कमाल! ITBP को ऑर्गेनिक सब्जियां बेचकर बढ़ाई किसानों की आय
उत्तराखंड

देहरादून की महिलाओं का कमाल! ITBP को ऑर्गेनिक सब्जियां बेचकर बढ़ाई किसानों की आय

July 6, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • MTS भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल! हरियाणा के युवक ने दूसरे अभ्यर्थी बनकर दी परीक्षा, ऐसे खुला राज
  • Gold Rate Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना हुआ सस्ता, खरीदने से पहले देखें आपके शहर का नया रेट
  • Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का बड़ा अलर्ट, कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.