Friday, November 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

नीति आयोग के सदस्य व महान वैज्ञानिक डॉ. सारस्वत ग्राफिक एरा के चांसलर बने

October 25, 2023
in उत्तराखंड
नीति आयोग के सदस्य व महान वैज्ञानिक डॉ. सारस्वत ग्राफिक एरा के चांसलर बने
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नीति आयोग के सदस्य व महान वैज्ञानिक डॉ. सारस्वत ग्राफिक एरा के चांसलर बने

देहरादून, 25 अक्टूबर। देश के मशहूर वैज्ञानिक और नीति आयोग के सदस्य डॉ. विजय कुमार सारस्वत ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर के रूप में कार्यभार संभाल लिया। आज भव्य चांसलर अलंकर समारोह में डॉ. सारस्वत ने यह दायित्व संभाला। नीति आयोग के सदस्य पद पर रहते हुए उनका इस प्रमुख विश्वविद्यालय का चांसलर बनना उत्तराखंड और ग्राफिक एरा को गौरवांवित करने वाली उपलब्धि है।

You might also like

ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट

आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी

शीतलहर से पहले डीएम सख्त, अलाव-कंबल से लेकर अस्पतालों तक तैयारियों के आदेश

नीति आयोग के सदस्य डॉ. विजय कुमार सारस्वत, पहले देश के बहुत महत्वपूर्ण वैज्ञानिक संस्थान- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ.) के डायरेक्टर जनरल और  रक्षा मंत्रालय में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में देश की सेवा कर चुके हैं। के. पी. नौटियाल ऑडिटोरियम में आयोजित चांसलर अलंकरण समारोह की शुरूआत एकेडमिक प्रोसेशन से हुई। प्रोसेशन में यूनिवर्सिटी का गरिमामयी सेंगोल लेकर कुलसचिव डी के जोशी सबसे आगे चल रहे थे। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. एस के खंडूजा, ग्राफिक एरा के दोनों विश्वविद्यालयों के, वाइस चांसलर डॉ. नरपिंदर सिंह व डॉ. संजय जसोला, प्रो वाइस चांसलर डॉ. राकेश शर्मा और अन्य पदाधिकारी भी इस अभूतपूर्व शैक्षिणित शोभायात्रा में शामिल हुए। 

मैनेजमेंट के पदाधिकारियों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए नीति आयोग के सदस्य और ग्राफिक एरा के चांसलर डॉ. वी. के. सारस्वत ने विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शैक्षिणिक उत्कृष्टता, नवाचार का बढ़ावा देने और रचनात्मक कार्यक्रमों की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान की पहल और मल्टीडिसिप्लिनरी सहयोग बढ़ाकर विश्व में एक अलग पहचान बनाई जा सकती है। 

डॉ. सारस्वत ने विश्वविद्यालय को विश्व स्तरीय बनाने का आह्वान करते हुए दुनिया की प्रमुख संस्थाओं के साथ साझेदारी करने, वैश्विक आउटरीच और शोध में नये आयाम स्थापित करने को आवश्यक बताया। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, नये क्षेत्रों में शोध और नई तकनीकों से जुड़ने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। डॉ सारस्वत ने विश्वास जताया कि ग्राफिक एरा का नेतृत्व अपनी प्रेरणा और सशक्तिकरण के जरिये विश्वविद्यालय को सफलता और उपलब्धियों के नए शिखरों पर पहुंचाएगा। 

इससे पहले, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. एस के खंडूजा ने समारोह को संबोधित किया और नये चांसलर डॉ सारस्वत को विश्वविद्यालय का सेंगोल सौंपा। समारोह में आदित्य अग्निहोत्री ने डॉ सारस्वत के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।  प्रो चांसलर डॉ राकेश शर्मा ने अंत में आभार व्यक्त किया।

उधर, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने डॉ. सारस्वत को बधाई देते हुए अपने संदेश में इस बात पर जोर दिया कि डॉ. सारस्वत का यह दायित्व संभालना बहुत रोमांचक और नई उम्मीदें जगाने वाली उपलब्धि है। इससे विकास, नवाचार और उत्कृष्टता के एक नए युग का आगाज होगा और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में एक नया आयाम जुड़ जाएगा, जो निस्संदेह विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा और गतिशीलता के नए आयाम स्थापित करेगा।

डॉ. घनशाला ने कहा कि  डॉ. वी.के. सारस्वत नेतृत्व के प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड, अनुभवों के भंडार और ग्राफिक एरा में सबसे ज्यादा अपनाई जाने वाली मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के साथ ग्राफिक एरा से जुड़े हैं। उच्च शिक्षा, अनुसंधान और सामुदायिक सहभागिता के प्रति उनका समर्पण ग्राफिक एरा के मिशन और दृष्टिकोण से पूरी तरह मेल खाता है। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि डॉ सारस्वत के मार्गदर्शन में ग्राफिक एरा और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा।

Previous Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शोध लेखन और प्रकाशन की कला पर आधारित व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

Next Post

बड़ी खबर: रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार।तहसील में मची अफरातफरी…

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट
उत्तराखंड

ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट

by Seemaukb
November 13, 2026
आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी
उत्तराखंड

आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी

by Seemaukb
November 12, 2026
Next Post
बड़ी खबर: तहसील में फाइल की आड़ में 17 हजार रूपए की रिश्वत लेके पहुंचा युवक। हुआ गिरफ्तार

बड़ी खबर: रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार।तहसील में मची अफरातफरी…

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: शराब के ठेके पर ठनी। मेयर और विधानसभा अध्यक्ष आमने-सामने

बड़ी खबर: शराब के ठेके पर ठनी। मेयर और विधानसभा अध्यक्ष आमने-सामने

April 10, 2023
हादसा: यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त।12 लोग घायल

हादसा: यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त।12 लोग घायल

October 13, 2022

Don't miss it

ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट
उत्तराखंड

ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट

November 13, 2026
आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी
उत्तराखंड

आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी

November 12, 2026
शीतलहर से पहले डीएम सख्त, अलाव-कंबल से लेकर अस्पतालों तक तैयारियों के आदेश
उत्तराखंड

शीतलहर से पहले डीएम सख्त, अलाव-कंबल से लेकर अस्पतालों तक तैयारियों के आदेश

November 12, 2026
दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत
हादसा

दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत

November 12, 2026
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट
देश-दुनिया

सोना-चांदी के भाव धड़ाम! चांदी ₹2,500 टूटी, सोना भी ₹700 सस्ता

November 12, 2026
30 लाख की निवेश ठगी! एफडी-पॉलिसी के नाम पर फंसाया, पैसे मांगे तो मिली जान से मारने की धमकी
क्राइम

30 लाख की निवेश ठगी! एफडी-पॉलिसी के नाम पर फंसाया, पैसे मांगे तो मिली जान से मारने की धमकी

November 12, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • ब्रेकिंग :24 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले; देखें पूरी लिस्ट
  • आईटी पार्क का जलभराव होगा खत्म! 38 करोड़ का मेगा प्लान तैयार, रिस्पना भी संवरेगी
  • शीतलहर से पहले डीएम सख्त, अलाव-कंबल से लेकर अस्पतालों तक तैयारियों के आदेश

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.