Wednesday, February 11, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

धौलास में जमीन खेल का पर्दाफाश! 20 एकड़ की बिक्री पर प्रशासन का डंडा, सीएम के निर्देश पर बड़ी जांच शुरू

सीएम के निर्देश पर डीएम का त्वरित एक्शन | ट्रस्ट को शैक्षणिक उद्देश्य से मिली थी भूमि | 20 एकड़ जमीन की बिक्री पर जमींदारी एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

February 11, 2026
in उत्तराखंड, क्राइम
धौलास में जमीन खेल का पर्दाफाश! 20 एकड़ की बिक्री पर प्रशासन का डंडा, सीएम के निर्देश पर बड़ी जांच शुरू
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून, हरियावाला, धौलास स्थित शेखुल हिंद एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कृषि भूमि के कथित अनियमित विक्रय के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर संबंधित भूमि का स्थलीय निरीक्षण एवं विस्तृत पैमाइश कराई गई।

शैक्षणिक उद्देश्य से मिली थी भूमि, अब शर्तों के पालन की जांच

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट को पूर्व में शैक्षणिक प्रयोजनों के लिए भूमि आवंटित की गई थी। अब यह जांच की जा रही है कि आवंटन की शर्तों और निर्धारित उद्देश्यों का पालन किया गया या नहीं। तहसील प्रशासन, वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

You might also like

करोड़ों की डील, पारिवारिक जंग और गोली की गूंज — देहरादून हत्याकांड में खुलते राज

फ़िर खून से लाल हुआ देहरादून : कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या

Big breaking : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 

अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा ने बताया कि पैमाइश रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जमींदारी एक्ट के तहत विधिसम्मत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

20 एकड़ भूमि का बड़ा सौदा, सैकड़ों में बंटी जमीन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रस्ट द्वारा लगभग 20 एकड़ कृषि भूमि 15 व्यक्तियों को बड़े भूखंडों में बेची गई। इसके बाद उक्त भूमि को छोटे-छोटे प्लॉट में विभाजित कर 70-80 अन्य व्यक्तियों को बेचने की जानकारी मिली है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि ट्रस्ट को भूमि विक्रय की अनुमति इस शर्त पर दी गई थी कि भूमि का स्वरूप कृषि ही रहेगा और उसे अकृषि घोषित कर प्लॉटिंग नहीं की जाएगी।

बिना मानचित्र स्वीकृति अवैध प्लाटिंग, एमडीडीए पहले ही कर चुका कार्रवाई

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने धौलास क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के की जा रही अवैध प्लाटिंग पर पूर्व में कार्रवाई करते हुए अवैध बाउंड्री, आंतरिक सड़कों और अन्य संरचनाओं को ध्वस्त किया था।

एमडीडीए ने क्षेत्र में नोटिस बोर्ड चस्पा कर आम जनता से अपील की है कि अवैध प्लाटिंग में निवेश न करें और भूमि खरीदने से पहले आवश्यक जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

स्थलीय निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, एसडीओ अभिषेक मैठाणी, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: (UTTARAKHAND LATEST NEWSDehradun administrationDehradun Land NewsDhaulas Land CaseIllegal Plotting DehradunLand Sale InvestigationMDDA actionShekhul Hind Education TrustUttarakhand Land ControversyZamindari Act Action

Previous Post

करोड़ों की डील, पारिवारिक जंग और गोली की गूंज — देहरादून हत्याकांड में खुलते राज

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

करोड़ों की डील, पारिवारिक जंग और गोली की गूंज — देहरादून हत्याकांड में खुलते राज
क्राइम

करोड़ों की डील, पारिवारिक जंग और गोली की गूंज — देहरादून हत्याकांड में खुलते राज

by Seemaukb
February 11, 2026
फ़िर खून से लाल हुआ देहरादून : कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या
क्राइम

फ़िर खून से लाल हुआ देहरादून : कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या

by Seemaukb
February 11, 2026

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : क्या मूल निवास रैली में उत्तराखण्डियों को बांटने के लिए शुरू हो चुका षड्यंत्र,उक्रांद राज्य के लिए विभीषण अवतार में

बड़ी खबर : क्या मूल निवास रैली में उत्तराखण्डियों को बांटने के लिए शुरू हो चुका षड्यंत्र,उक्रांद राज्य के लिए विभीषण अवतार में

August 24, 2024
बड़ी खबर : ओएनजीसी के संविदा कर्मचारी समेत दो आरोपियों को स्मैक के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाजपुर में घूसखोरी का भंडाफोड़! कानूनगो रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

March 11, 2025

Don't miss it

धौलास में जमीन खेल का पर्दाफाश! 20 एकड़ की बिक्री पर प्रशासन का डंडा, सीएम के निर्देश पर बड़ी जांच शुरू
उत्तराखंड

धौलास में जमीन खेल का पर्दाफाश! 20 एकड़ की बिक्री पर प्रशासन का डंडा, सीएम के निर्देश पर बड़ी जांच शुरू

February 11, 2026
करोड़ों की डील, पारिवारिक जंग और गोली की गूंज — देहरादून हत्याकांड में खुलते राज
क्राइम

करोड़ों की डील, पारिवारिक जंग और गोली की गूंज — देहरादून हत्याकांड में खुलते राज

February 11, 2026
फ़िर खून से लाल हुआ देहरादून : कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या
क्राइम

फ़िर खून से लाल हुआ देहरादून : कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या

February 11, 2026
उत्तराखंड में परिवार रजिस्टर में गड़बड़ियों पर धामी सरकार सख़्त, प्रदेशव्यापी जांच के आदेश
उत्तराखंड

Big breaking : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले 

February 11, 2026
रोजगार बनाम बेरोजगारी: आंकड़ों में सामने आएगी सच्चाई
उत्तराखंड

रोजगार बनाम बेरोजगारी: आंकड़ों में सामने आएगी सच्चाई

February 11, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 5304 मरीजों ने उठाया लाभ
हेल्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 5304 मरीजों ने उठाया लाभ

February 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • धौलास में जमीन खेल का पर्दाफाश! 20 एकड़ की बिक्री पर प्रशासन का डंडा, सीएम के निर्देश पर बड़ी जांच शुरू
  • करोड़ों की डील, पारिवारिक जंग और गोली की गूंज — देहरादून हत्याकांड में खुलते राज
  • फ़िर खून से लाल हुआ देहरादून : कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.