Tuesday, September 8, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Dehradun में जनदर्शन बना न्याय का मंच: 92 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, लापरवाह इंजीनियर का वेतन रोका

March 2, 2026
in उत्तराखंड
Dehradun में जनदर्शन बना न्याय का मंच: 92 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, लापरवाह इंजीनियर का वेतन रोका
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनदर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं पर त्वरित और सख्त कार्रवाई देखने को मिली। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनदर्शन में कुल 92 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें भूमि विवाद, अवैध कब्जा, सीमांकन, पारिवारिक उत्पीड़न, आर्थिक सहायता, फीस माफी और उपचार संबंधी मामले प्रमुख रहे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

You might also like

सड़क खोदकर छोड़ने वालों की खैर नहीं! देहरादून DM ने कसी नकेल, 15 दिन में काम पूरा करने का फरमान

किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा

वीर नारियों के बच्चों की पढ़ाई फ्री, अग्निवीरों को भी 40% छूट; रानीखेत में बड़ा MOU

एचडीसी कॉलोनी में धंसे सीवर और टूटी सड़क, अनुपस्थित इंजीनियर पर कार्रवाई

एचडीसी कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय एल.एन. नौटियाल ने क्षेत्र में धंसी सीवर लाइन, क्षतिग्रस्त सड़क और जलभराव की समस्या उठाई। शिकायत पर गंभीर रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया। जनदर्शन में अनुपस्थित पाए जाने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। साथ ही एडीएम को जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

न्यायालय आदेश के बावजूद कब्जा, एसडीएम को त्वरित रिपोर्ट के निर्देश

मोथरोवाला निवासी बुजुर्ग दंपत्ति ने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद उनके घर पर कब्जा किया गया है तथा उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार हो रहा है। डीएम ने एसडीएम सदर को प्राथमिकता पर कार्रवाई कर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

संपत्ति विवाद में बेटे-बहू पर भरण-पोषण अधिनियम के तहत मुकदमा

राजीव नगर निवासी वृद्धा मंजू देवी ने पुत्र एवं बहू द्वारा संपत्ति हड़पने और अभद्र व्यवहार की शिकायत की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में अजबपुर कलां की सीमा उनियाल ने भी पारिवारिक उत्पीड़न और संपत्ति विवाद की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर तहसीलदार को स्थलीय जांच के आदेश दिए गए।

सीनियर सिटीजन एक्ट में कार्रवाई, बुजुर्ग महिला को ‘सारथी वाहन’ से घर पहुंचाया

डोईवाला निवासी मीना क्षेत्री ने पुत्र द्वारा धमकी और दुर्व्यवहार की शिकायत की। डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मानवीय पहल करते हुए प्रशासन ने महिला को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए ‘सारथी वाहन’ की व्यवस्था भी कराई।

आयुष्मान कार्ड की तत्काल जांच के निर्देश

लख्खीबाग निवासी मौ० यासीन ने आर्थिक तंगी के चलते पुत्र की फीस माफी की गुहार लगाई। डीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को नियमानुसार राहत दिलाने को कहा।

वहीं, मोथरोवाला निवासी नरेन्द्र नाथ ने घायल पुत्र के उपचार हेतु सहायता मांगी और आयुष्मान कार्ड काम न करने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उसी दिन आयुष्मान कार्ड की स्थिति की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

जर्जर सड़क, अतिक्रमण और सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत

मोहकमपुर-नेहरूग्राम क्षेत्र में जर्जर सड़कों, झुके विद्युत पोल, गंदगी और अतिक्रमण की शिकायत पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग को 10 मार्च तक विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

केदारपुरम कॉलोनी स्थित सरकारी भूमि पर तारबाड़ कर कब्जे की शिकायत पर एसडीएम सदर को राजस्व अभिलेखों की जांच कर 15 मार्च तक स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया।

देहरादून-डोईवाला परिवहन सेवा पर स्मार्ट सिटी से जवाब तलब

देहरादून से डोईवाला, भानियावाला, रानी पोखरी एवं भोगपुर तक स्मार्ट सिटी/इलेक्ट्रिक बस सेवा प्रारंभ न होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित प्रबंधन से कारणों सहित 17 मार्च तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जनविश्वास बढ़ा, प्रशासन सख्त

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनदर्शन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, विभिन्न एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।देहरादून में जनदर्शन कार्यक्रम आमजन के लिए न्याय का भरोसेमंद मंच बनता जा रहा है, जहां शिकायतों पर न सिर्फ सुनवाई हो रही है बल्कि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

Previous Post

Shri Mahant Indiresh Hospital में शुरू हुई सुपरस्पेशलिस्ट पेन मैनेजमेंट सेवा, अब जटिल व असहनीय दर्द का मिलेगा आधुनिक उपचार

Next Post

देहरादून में जोशी निवास पर बैठकी होली: गीतों, रंगों और लोकसंस्कृति से सजी फागुन की शाम

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल
उत्तराखंड

सड़क खोदकर छोड़ने वालों की खैर नहीं! देहरादून DM ने कसी नकेल, 15 दिन में काम पूरा करने का फरमान

by Seemaukb
September 7, 2026
किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा
उत्तराखंड

किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा

by Seemaukb
September 7, 2026
Next Post
देहरादून में जोशी निवास पर बैठकी होली: गीतों, रंगों और लोकसंस्कृति से सजी फागुन की शाम

देहरादून में जोशी निवास पर बैठकी होली: गीतों, रंगों और लोकसंस्कृति से सजी फागुन की शाम

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू,पढ़िए पूरी खबर

बड़ी खबर: कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू,पढ़िए पूरी खबर

November 25, 2023
बिग ब्रेकिंग:- स्वास्थ्य विभाग में हुए फेरबदल।देखे लिस्ट

बिग ब्रेकिंग:- स्वास्थ्य विभाग में हुए फेरबदल।देखे लिस्ट

January 28, 2023

Don't miss it

8th Pay Commission: पेंशनरों की बल्ले-बल्ले? ₹22,450 से ₹57,697 का आंकड़ा कैसे आया, जानें पूरी सच्चाई
देश-दुनिया

8th Pay Commission: पेंशनरों की बल्ले-बल्ले? ₹22,450 से ₹57,697 का आंकड़ा कैसे आया, जानें पूरी सच्चाई

September 8, 2026
देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 208 मुकदमे दर्ज; 237 आरोपी पहुंचे जेल
उत्तराखंड

सड़क खोदकर छोड़ने वालों की खैर नहीं! देहरादून DM ने कसी नकेल, 15 दिन में काम पूरा करने का फरमान

September 7, 2026
किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा
उत्तराखंड

किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा

September 7, 2026
बड़ी खबर : फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण बरी, 15 साल पुराने मामले का CBI कोर्ट ने किया निपटारा
देश-दुनिया

बड़ी खबर : फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण बरी, 15 साल पुराने मामले का CBI कोर्ट ने किया निपटारा

September 7, 2026
शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम! देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल
राजनीती

शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम! देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल

September 7, 2026
वीर नारियों के बच्चों की पढ़ाई फ्री, अग्निवीरों को भी 40% छूट; रानीखेत में बड़ा MOU
उत्तराखंड

वीर नारियों के बच्चों की पढ़ाई फ्री, अग्निवीरों को भी 40% छूट; रानीखेत में बड़ा MOU

September 7, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • 8th Pay Commission: पेंशनरों की बल्ले-बल्ले? ₹22,450 से ₹57,697 का आंकड़ा कैसे आया, जानें पूरी सच्चाई
  • सड़क खोदकर छोड़ने वालों की खैर नहीं! देहरादून DM ने कसी नकेल, 15 दिन में काम पूरा करने का फरमान
  • किसी की जमीन बिकी, कहीं जर्जर भवन में 90 किराएदार! समाधान दिवस में डीएम के सामने खुला शिकायतों का पिटारा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.