सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सीमांत गांवों को देश के “पहले गांव” का दर्जा देकर उनके विकास को प्राथमिकता दी है। “वाइब्रेंट विलेज” योजना के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, और इसी दिशा में चमोली जनपद के लिए यह प्रस्ताव रखा गया है।
बलूनी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में विकास को गति देने का वादा किया था, और अब उसी को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयासरत हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस पर सहमति जताते हुए कहा कि गढ़वाल के सीमांत इलाकों के विकास की चिंता केंद्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और जल्द ही प्रस्तावित योजनाओं पर अमल शुरू किया जाएगा।
अनिल बलूनी ने गृह मंत्री के इस आश्वासन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम सीमांत गांवों की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को मजबूती देगा, जिससे वहां के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.


Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।
© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.
© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.