You might also like
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झुंड के सभी हाथी सुरक्षित पार निकल गए, लेकिन एक शिशु हाथी अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायज़ा लिया।
घटना के बाद हरिद्वार–देहरादून रेल लाइन पर ट्रेन संचालन प्रभावित हो गया। देहरादून से दिल्ली आनन्द विहार जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस तथा उपासना एक्सप्रेस को रायवाला स्टेशन पर रोका गया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के लोको पायलट को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजाजी टाइगर रिज़र्व क्षेत्र से होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर लगातार वन्यजीव दुर्घटनाएँ चिंता का विषय बन चुकी हैं। विभाग ने रेलवे से इस मार्ग पर अतिरिक्त सतर्कता और स्पीड कंट्रोल जैसी व्यवस्थाओं को कड़ाई से लागू करने की मांग भी की है।













