Tuesday, August 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कैंसर से डरना नहीं लड़ना है: वित मंत्री अग्रवाल

April 26, 2023
in हेल्थ
कैंसर से डरना नहीं लड़ना है: वित मंत्री अग्रवाल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉ. पंकज गर्ग को राष्ट्रीय सम्मान, ABSI में मिली अहम जिम्मेदारी

अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवा की अनूठी पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य, योग एवं ध्यान शिविर में 36 लोगों ने उठाया लाभ

+श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ऋषिकेश में कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया

+कैंसर जागरूकता शिविर के माध्यम से आमजन को कैंसर के घातक परिणाम उपचार बचाव एवम जानकारियों से कराया अवगत

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों ने शिविर में कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर का उद्देश्य भारत में कैंसर की बढ़ती घटनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रोगियों को मुफ्त परामर्श और कैंसर जांच प्रदान करना था। कैबिनेट मंत्री उत्तरखण्ड सरकार प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कैंसर से डरना नहीं लडना है। जनजागरूकता फैलाकर इस मुहिम को और आगे बढाया जा सकता है। इसमें समाज के हर आयु हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है। 

बुधवार को धनवंत्री भवन ऋषिकेश में कैंसर जागरूता शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवम् वित्त मंत्री उत्तराखण्ड सरकार प्रेमचंद अग्रवाल, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथ डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय,  विजय नौटियाल, अधिकृत हस्ताक्षर प्रबन्धक, श्री दरबार साहिब व डाॅ पंकज कुमार गर्ग, विभागाध्यक्ष कैंसर सर्जरी विभाग श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने संयुक्त रूप से किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की सरहाना की। उन्होंने श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा स्वास्थ्य, चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही मुहिम की सराहना की। कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि अनिवार्य कैंसर अधिसूचना के लिए वह स्वास्थ्य मत्री से बात करेंगे ताकि कैंसर के सही आंकड़ों का पता लगाया जा सके। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यलाय के कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड.ी ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आशीर्वचन प्रस्तुत किए। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ पंकज गर्ग ने भारत में कैंसर के बारे में कुछ चैंकाने वाले आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि भारत में हर साल लगभग 14-15 लाख नए कैंसर के मामले दर्ज किए जाते हैं। हालाँकि, भारत में डेटा की कम रिपोर्टिंग के कारण वास्तविक संख्या बहुत अधिक हो सकती है। उन्होंने कैंसर नियंत्रण के लिए तीन आयामी दृष्टिकोण – जोखिम में कमी, शीघ्र निदान और कैंसर उपचार के बुनियादी ढांचे में सुधार पर जोर दिया।

डॉ. गर्ग ने अपनी टीम (डॉ. अजीत तिवारी और डॉ. रचित आहूजा) के साथ मरीजों को मुफ्त परामर्श दिया और कैंसर की जांच की। मरीजों को कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान और उपचार के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी गई। शिविर को स्थानीय समुदाय से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, सैकड़ों लोग परामर्श और स्क्रीनिंग के लिए आए। डॉ. गर्ग ने बताया कि श्री महंत अस्पताल उत्तराखंड के लोगों को सस्ती कीमतों पर अत्याधुनिक गुणवत्ता वाली कैंसर उपचार सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे बताया कि अस्पताल आयुष्मान और गोल्डन कार्ड लाभार्थियों को कैशलेस कैंसर उपचार की सुविधा प्रदान करता है। 

कार्यक्रम में कैंसर सर्जन डाॅ अजीत तिवारी, डाॅ पल्लवी कौल, डाॅ रचित आहुजा व डाॅ राहुल कुमार ने भी कैंसर से जुडी महत्वपूर्णं जानकारियां दीं। विजय नौटियाल ने धन्यवाद ज्ञापन पड़ा। मंच संलान सिमरन अग्रवाल ने किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में पीआरो जितेन्द्र यादव , मानवेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र रतूडी, भास्कर मैंदाला आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर एसजीआरआर पब्लिक स्कूल हरिद्वार, ऋषिकेश, शाखा व भानियावाला शाखा के शिक्षक, छात्र-छात्राएं व स्टाफ भी मौजूद थे।

Previous Post

दुखद: नही रहे कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास

Next Post

हादसा: रोडवेज ने बाइक सवार को रौंदा।3 की मौत

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

by Seemaukb
August 11, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉ. पंकज गर्ग को राष्ट्रीय सम्मान, ABSI में मिली अहम जिम्मेदारी
हेल्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉ. पंकज गर्ग को राष्ट्रीय सम्मान, ABSI में मिली अहम जिम्मेदारी

by Seemaukb
August 5, 2026
Next Post
दुखद: ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत। चालक गिरफ्तार

हादसा: रोडवेज ने बाइक सवार को रौंदा।3 की मौत

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: शादीशुदा युवक ने युवती को झांसे में लेकर की दूसरी शादी। नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़

बड़ी खबर: शादीशुदा युवक ने युवती को झांसे में लेकर की दूसरी शादी। नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़

May 17, 2022
वन्यजीवों के हमलों से भरा है देवभूमि का इतिहास, 24 सालों में 7 हजार से ज्यादा घटनाएं हुई रिकॉर्ड

वन्यजीवों के हमलों से भरा है देवभूमि का इतिहास, 24 सालों में 7 हजार से ज्यादा घटनाएं हुई रिकॉर्ड

November 10, 2024

Don't miss it

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
क्राइम

कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप

August 11, 2026
अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
उत्तराखंड

अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट

August 11, 2026
किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य
उत्तराखंड

किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

August 11, 2026
सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका? 2 अगस्त के लेटेस्ट रेट ने दी राहत
मनी और निवेश

सोना-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 7 दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

August 11, 2026
एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप
क्राइम

एक ही बस, दो जांच और खुल गई पोल! रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप

August 11, 2026
JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?
देश-दुनिया

JPSC-JSSC विवाद पर घिरी सरकार! छात्रों के आंदोलन पर खड़गे ने पूछा- कार्रवाई का आदेश किसने दिया?

August 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • कहीं फार्मासिस्ट नहीं, कहीं एक्सपायर दवाइयां! मसूरी में मेडिकल स्टोरों की जांच से मचा हड़कंप
  • अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! दिव्यांगजनों की शिकायतों के लिए सितंबर में लगेगा मोबाइल कोर्ट
  • किसानों के लिए बड़ी खबर! देहरादून में बढ़ेगी अरहर-उड़द-मसूर की खेती, 2030-31 तक उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.