Friday, July 17, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: कंधे से कटकर अलग हुआ हाथ, एम्स के चिकित्सकों ने जोड़ा

June 12, 2023
in हेल्थ
बड़ी खबर: कंधे से कटकर अलग हुआ हाथ, एम्स के चिकित्सकों ने जोड़ा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बड़ी खबर: कंधे से कटकर अलग हुआ हाथ, एम्स के चिकित्सकों ने जोड़ा 

थैली में रखकर लाया गया था अंग, 5 घंटे चली जटिल सर्जरी

You might also like

ICU में बंद AC, मरीज बेहाल… डीएम के औचक निरीक्षण में उजागर हुई स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

लाल पुल बस हादसा: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों का किया निःशुल्क उपचार

उत्तराखंड में इस तरह का पहला ऑपरेशन 

कंक्रीट मशीन में काम करते हुए एक व्यक्ति का हाथ कंधे से कटकर अलग हो गया। कटे हाथ को गीले, साफ कपड़े में लपेटकर आइस क्यूब कंटेनर में रखकर मरीज के साथ हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। आपात स्थिति में एम्स के ट्राॅमा विभाग के शल्य चिकित्सकों की टीम ने घायल व्यक्ति के कटे हाथ को जोड़़ने की सर्जरी शुरू की और 5 घंटे की अथक मेहनत के बाद घायल को नया जीवन प्रदान करने में सफलता हासिल की। एम्स में भर्ती इस युवक का हाथ अब जुड़ चुका है और वह रिकवरी पर है। उत्तराखंड में इस तरह की यह पहली सर्जरी है, जिसमें शरीर से पूरी तरह अलग हो चुके हाथ को फिर से जोड़ा गया है। 

पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला क्षेत्र से शरीफ अंसारी पुत्र कयामुद्दीन अंसारी को थैली में रखे उसके कटे हाथ के साथ 20 मई को हेलीकाॅप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया था। मशीन में काम करते वक्त उसका दाहिना हाथ कंधे से पूरी तरह अलग हो गया और खून से लथपथ युवक के कंधे से लगातार रक्तस्राव हो रहा था। 

एम्स की ट्राॅमा इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद ट्राॅमा सर्जन डॉ. नीरज कुमार और डाॅ. सुनील कुमार ने तुरंत रोगी को अनुकूलित कर ट्रॉमा सिस्टम को सक्रिय किया।

ट्राॅमा विभागाध्यक्ष डाॅ. कमर आजम और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के हेड डाॅ. विशाल मागो के नेतृत्व में सर्जरी करने वाले चिकित्सकों की टीम ने 5 घंटे तक गहन सर्जरी प्रक्रिया करने के बाद घायल व्यक्ति के कटे हाथ को जोड़कर उसे विकलांग होने से बचा लिया गया। सर्जरी करने वाली टीम में ट्राॅमा विभाग के सर्जन डाॅ. नीरज कुमार, डाॅ. सुनील कुमार, प्लास्टिक सर्जरी विभाग  के डाॅ. अक्षय कपूर और डाॅ. नीरज राव सहित एनेस्थीसिया विभाग के डाॅ. रूपेश व डॉ. सचिन आदि शामिल रहे। 

ट्राॅमा सर्जन डाॅ. नीरज ने बताया कि मरीज को ट्रॉमा आईसीयू में स्थानांतरित करने के बाद, उसके गुर्दे की विफलता को रोकने के लिए नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. शेरोन कंडारी द्वारा बारीकी से मरीज की निगरानी की गई। ट्राॅमा विशेषज्ञों के अनुसार मरीज को अब कृत्रिम अंग लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और रिकवर होने के बाद उसके हाथ में 60 प्रतिशत तक सेंस आ जाएगा। वहीं मरीज ने इसके लिए एम्स ऋषिकेश का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि एम्स के चिकित्सकों ने उन्हें नया जीवन दिया है।

इंसेट- 1

6 घंटे हैं महत्वपूर्ण

एम्स के ट्राॅमा विशेषज्ञों के अनुसार कटे अंग को सीधे बर्फ के संपर्क में न रखते हुए पॉलीथिन में रखना चाहिए। सीधे बर्फ के संपर्क में आने पर अंग गलने लगता है। कटे अंग को यदि 6 घंटे के दौरान जोड़ दिया जाए तो वह पहले की तरह काम कर सकता है चूंकि इस तरह के ऑपरेशन की तैयारी में समय लगता है इसलिए मरीज को हरहाल में तीन घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

इंसेट-2

ऐसे जोड़ा गया हाथ

क्षतिग्रस्त प्रमुख रक्त वाहिकाओं की सफलतापूर्वक मरम्मत की गई और हड्डी को ठीक किया गया। इसके बाद फ्लैप को जुटाकर सर्जिकल साइट को कवर किया गया। इसके लिए ऑप्टिकल माइक्रोस्कोप, फ्लोरोस्कोपी आदि की आवश्यकता थी। कटे हुए हिस्से की नसों को विच्छेदित कर पहचाना और टैग किया गया। फिर धमनी और शिराओं की मरम्मत करके रक्त परिसंचरण को फिर से स्थापित किया गया। घाव का एक हिस्सा आसन्न मांसपेशी फ्लैप द्वारा कवर किया गया था। एक सप्ताह बाद, दूसरी सर्जरी कर घाव को साफ किया गया। प्रमुख नसों की मरम्मत की गई और शेष घाव को स्किन ग्राफ्टिंग से ढक दिया गया। इसके बाद नियमित ड्रेसिंग की जाती रही। 

इंसेट-3

समय पर काम आई हेली एम्बुलेंस सेवा

धारचूला क्षेत्र राज्य का सीमांत क्षेत्र है और नेपाल बाॅर्डर से सटा है। सड़क मार्ग से धारचूला से एम्स ऋषिकेश तक पहुंचने में 24 घंटे के लगभग का समय लग जाता है। ऐसे में घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए हेली एम्बुलेंस सेवा वरदान साबित हुई। हेलीकाॅप्टर से तत्काल एम्स पहुंचने की वजह से कटा हाथ खराब होने से बच गया और घायल मरीज को नया जीवन मिल गया। 

’’क्रिटिकल स्थिति में आए मरीज के कटे हाथ को फिर से जोड़ दिया जाना, हमारे ट्रामा सर्जनों का प्रशंसनीय कार्य है। यह सर्जरी बहुत ही क्रिटिकल थी लेकिन हमारे अनुभवी शल्य चिकित्सकों की टीम ने इसे कर दिखाया। ट्राॅमा सेंटर में 24 घंटे आपात स्थिति के मरीजों के इलाज की समुचित सुविधा उपलब्ध है।’’

…..प्रो. (डा.) संजीव कुमार मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक, एम्स। 

’’एम्स एक टर्सरी केयर सेंटर है। हम रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे यहां ट्राॅमा सहित अन्य सभी प्रकार की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विभिन्न विभागों के अनुभवी चिकित्सकों की टीम सहित स्वास्थ्य प्रबंधन की पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं। प्रत्येक मरीज और घायल व्यक्ति का जीवन बचाना हमारी प्राथमिकता है।’’

…..प्रोफेसर (डाॅ.) मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक, एम्स ऋषिकेश।

Tags: Health news in RishikeshHealth news in Uttarakhandlatest Uttarakhand health news in Hinditoday's latest health news
Previous Post

बड़ी खबर: केदारधाम में शराब तस्करी, मुकदमा नेपालियों पर

Next Post

बिग ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में बंपर तबादले

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ICU में बंद AC, मरीज बेहाल… डीएम के औचक निरीक्षण में उजागर हुई स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई
उत्तराखंड

ICU में बंद AC, मरीज बेहाल… डीएम के औचक निरीक्षण में उजागर हुई स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई

by Seemaukb
July 2, 2026
देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर
हेल्थ

देहरादून में चमत्कारी सर्जरी! महिला के पेट से निकला 15 किलो का विशाल ट्यूमर

by Seemaukb
June 27, 2026
Next Post
बड़ी खबर: आयुर्वेदिक विभाग में बंपर तबादले।देखे लिस्ट

बिग ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में बंपर तबादले

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: धर्मांतरण” को लेकर उत्तराखंड के एक गांव में हुआ हमला

बड़ी खबर: धर्मांतरण” को लेकर उत्तराखंड के एक गांव में हुआ हमला

December 25, 2022
बड़ी खबर: सांसद निधि के उपयोग में पीछे रहे उत्तराखंड के सांसद, RTI से हुआ खुलासा

8th Pay Commission: कब लागू होगा, सैलरी कितनी बढ़ेगी और क्या DA मर्ज होगा?

December 3, 2025

Don't miss it

हरेला पर्व पर CIMS & UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उत्तराखंड

हरेला पर्व पर CIMS & UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

July 16, 2026
हरेला पर्व पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधारोपण, कुलपति ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
उत्तराखंड

हरेला पर्व पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधारोपण, कुलपति ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

July 16, 2026
हरेला पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का बड़ा संदेश, कहा- हर नागरिक लगाए एक पौधा, तभी बचेगा पर्यावरण
उत्तराखंड

हरेला पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का बड़ा संदेश, कहा- हर नागरिक लगाए एक पौधा, तभी बचेगा पर्यावरण

July 16, 2026
बड़ी खबर :  नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी  गिरफ्तार
क्राइम

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर बड़ा वार! बाजपुर कोर्ट का नायब नाजिर रिश्वत लेते गिरफ्तार

July 16, 2026
IMD Alert: उत्तराखंड के इन 8 जिलों में आज बरसेगा मौसम का कहर, जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम

अगले 3 घंटे बेहद भारी! उत्तराखंड के 8 जिलों में Orange Alert, तेज बारिश, बिजली और आंधी-तूफान का खतरा

July 16, 2026
SGRRU Dehradun ने इंजीनियरिंग शिक्षा में लगाई बड़ी छलांग, AI आधारित अत्याधुनिक भवन का हुआ लोकार्पण
उत्तराखंड

SGRRU Dehradun ने इंजीनियरिंग शिक्षा में लगाई बड़ी छलांग, AI आधारित अत्याधुनिक भवन का हुआ लोकार्पण

July 15, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • हरेला पर्व पर CIMS & UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • हरेला पर्व पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधारोपण, कुलपति ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
  • हरेला पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का बड़ा संदेश, कहा- हर नागरिक लगाए एक पौधा, तभी बचेगा पर्यावरण

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.