Sunday, September 27, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री गुरु राम राय जी महाराज के बताए रास्ते पर चलने का दिया संदेश

March 10, 2023
in उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय जी महाराज के बताए रास्ते पर चलने का दिया संदेश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्री गुरु राम राय जी महाराज के बताए रास्ते पर चलने का दिया संदेश

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद दिया

You might also like

भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन

बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू

पंचायत उपचुनाव की तारीखें तय, 30 सितंबर से नामांकन शुरू; 12 अक्टूबर को मतदान

श्री झण्डे जी मेले में शामिल होने के लिए बढ़ी संगतों की भीड़

देहरादून। श्री झण्डे जी मेले में शामिल होने के लिए देश विदेश से आने वाली संगतों के श्री दरबार साहिब पहुंचने का  क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए व श्री गुरु राम  राय जी महाराज के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने देश विदेश से आई गुरु की प्यारी संगत का जोरदार स्वागत करते हुए  सभी को आत्मीय बधाईयां दीं।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को सम्बोधित करते हुए श्री गुरु राम राय जी महाराज के जीवन से जुड़े संस्मरण सांझा किए। उन्होने सभी संगतों का आह्वाहन किया कि जो व्यक्ति गुरु के बताए रास्ते पर चलता है, उसे जीवन में हर लक्ष्य की प्राप्ति होती है। 

देहरादून के संस्थापक हैं श्री गुरु राम राय जी महाराज

श्री झण्डे जी मेले का इतिहास देहरादून के अस्तित्व से जुड़ा है। श्री गुरु राम राय जी महाराज  का पर्दापण (देहरादून आगमन) यहां सन् 1676 में हुआ था। उन्होंने यहां की रमणीयता से मुग्ध होकर ऊंची-नीची पहाड़ी धरती पर जो डेरा बनाया, उसी के अपभ्रंश स्वरूप इस जगह का नाम डेरादीन से डेरादून और फिर देहरादून हो गया। उन्होंने इस धरती को अपनी कर्मस्थली बनाया। श्री गुरु महाराज जी ने श्री दरबार साहिब में लोक कल्याण के लिए एक विशाल झंडा देहरादून के मध्य स्थान में (बीच में) में लगाकर लोगों को इसी ध्वज से आशीर्वाद प्राप्त करने का संदेश दिया। इसी के साथ श्री झण्डा साहिब के दर्शन की परंपरा शुरू हो गई। श्री गुरु राम राय जी महाराज को देहरादून का संस्थापक कहा जाता है। श्री गुरु राम राय जी महाराज सिखों के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय जी के ज्येष्ठ पुत्र थे। उनका जन्म होली के पांचवे दिन वर्ष 1646 को पंजाब के जिला होशियारपुर (अब रोपड़) के कीरतपुर में हुआ था। 

मेले हमारी विरासत हमारी धरोहर

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि मेले हमारे देश की विरासत व धरोहर हैं। मेलों में देश विदेश के लोग एकसाथ एकजुट होकर अपनी कला, संस्कृति व संस्कारों का आदान प्रदान करते हैं। मेले हमें जोड़ने का कार्य करते हैं, आपसी सद्भाव व भाईचारे को बढ़ाने का काम करते हैं।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बंैक व श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से श्री दरबार साहिब में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार 11 मार्च को रक्तदान शिविर में संगतों के साथ साथ श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्य व क्षेत्रवासी भी स्वैच्छिक रक्तदानमें हस्सेदारी करेंगे। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर ब्लड बैंक की टीम ने शुक्रवार को आवश्यक तैयारियां पूरी कीं। श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने जानकारी दी कि इससे पूर्व समिति 12 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर चुके हैं। शनिवार समिति की ओर से 13वां शिविर आयोजित किया जा रहा है।

एलईडी स्क्रीन पर मेले का सजीव प्रसारण

श्री दरबार साहिब मेला समिति ने श्री दरबार साहिब परिसर में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की है। एलईडी स्क्रीन पर मेले का सजीव प्रसारण किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए यूट्यूट व फेसबुक पर भी मेले का सजीव प्रसारण प्रसारित किया जाएगा। 

गिलाफ सिलने का काम लगभग पूरा

शुक्रवार को गिलाफ सिलने का काम लगभग पूरा हो गया। महिलाएं सुबह से ही गिलाफ सिलाई के काम को पूरा करने में जुट गईं। श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों व भजनों के साथ गिलाफ सिलने का काम देर शाम तक लगभग पूरा कर लिया गया। काबिलेगौर है कि श्री झण्डे जी पर तीन तरह के गिलाफों का आवरण होता है। सबसे भीतर की ओर सादे गिलाफ चढ़ाए जाते हैं इनकी संख्या 41 (इकतालीस) होती है। मध्यभाग में शनील के गिलाफ चढ़ाए जाते हैं इनकी संख्या 21 (इक्कीस) होती है। सबसे बाहर की ओर दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाता है इनकी संख्या 1 (एक) होती है। इस वर्ष जालन्धर के संसार सिंह जी व परिवार को को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Previous Post

वायरल वीडियो: गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ने कुलपति कार्यालय के बाहर काटा हंगामा

Next Post

EPFO March Latest Update : प्राइवेट नौकरी वालों के लिए खुशखबरी। मिल सकता है पेंशन का लाभ

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन

by Seemaukb
September 27, 2026
बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू
उत्तराखंड

बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू

by Seemaukb
September 27, 2026
Next Post
EPFO March Latest Update : प्राइवेट नौकरी वालों के लिए खुशखबरी। मिल सकता है पेंशन का लाभ

EPFO March Latest Update : प्राइवेट नौकरी वालों के लिए खुशखबरी। मिल सकता है पेंशन का लाभ

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने कह दी ये बात

Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने कह दी ये बात

March 23, 2023
होमस्टे की आड़ में चल रहे होटल बेनकाब, देहरादून प्रशासन ने 96 के लाइसेंस किए रद्द

देहरादून में ‘फर्जी होमस्टे’ पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 96 के लाइसेंस रद्द

May 18, 2026

Don't miss it

भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन

September 27, 2026
बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू
उत्तराखंड

बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू

September 27, 2026
पंचायत उपचुनाव की तारीखें तय, 30 सितंबर से नामांकन शुरू; 12 अक्टूबर को मतदान
उत्तराखंड

पंचायत उपचुनाव की तारीखें तय, 30 सितंबर से नामांकन शुरू; 12 अक्टूबर को मतदान

September 27, 2026
संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग, अब तक 17 जजों का जिक्र
उत्तराखंड

संजीव चतुर्वेदी के मामले से एक और न्यायाधीश ने खुद को किया अलग, अब तक 17 जजों का जिक्र

September 27, 2026
बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल निलंबित
क्राइम

बड़ी खबर : फर्जी प्रमाणपत्र मामले में दो पटवारी निलंबित, राजस्व विभाग में हड़कंप

September 27, 2026
बड़ी खबर : पढ़ाई छूटी तो प्रशासन बना सहारा, देहरादून में 112 ड्रॉपआउट छात्राओं की स्कूल में वापसी
उत्तराखंड

मौहब्बेवाला में हादसों पर लगेगा ब्रेक! 24×7 पेट्रोलिंग, चेकिंग और CCTV की तैयारी

September 26, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन
  • बड़ी खबर : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू
  • पंचायत उपचुनाव की तारीखें तय, 30 सितंबर से नामांकन शुरू; 12 अक्टूबर को मतदान

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.