Monday, September 28, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : जनता दर्शन में टूटा पीड़ितों का दर्द, डीएम के निर्देशों से मिला तुरंत न्याय

January 19, 2026
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : जनता दर्शन में टूटा पीड़ितों का दर्द, डीएम के निर्देशों से मिला तुरंत न्याय
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून |  मा0 मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम आमजन के लिए त्वरित न्याय और राहत का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में कुल 158 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनकी सुनवाई कर संबंधित विभागों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तय समय सीमा में कर लिखित सूचना शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई जाए, ताकि जनविश्वास और अधिक मजबूत हो।

You might also like

ब्रेकिंग : डीएम के दरबार में 140 से ज्यादा शिकायतें, जमीन विवाद से घरेलू हिंसा तक उठे मामले

29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी

भानियावाला-जौलीग्रांट मार्ग पर फुट ओवरब्रिज की मांग,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने NHAI को सौंपा ज्ञापन

दुर्घटना में दोनों पैर गंवाने वाले सूर्य प्रकाश को ऋण राहत के निर्देश

शिव एन्क्लेव, मेहूवाला निवासी नेहा ने बताया कि उनके पति सूर्य प्रकाश वर्ष 2023 में करंट लगने की दुर्घटना में दोनों पैर गंवा चुके हैं तथा हाथों में भी आंशिक क्षति हुई है। परिवार पर ₹5 लाख के बैंक ऋण का बोझ है।
इस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी (शस्त्र) को बैंक से समन्वय कर ऋण प्रकरण के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

कैंसर पीड़ित विधवाओं की बेटियों की शिक्षा ‘नंदा-सुनंदा’ से पुनर्जीवित

खेरी रोड निवासी कैंसर पीड़ित विधवा सुमन ने अपनी पुत्री कनिका की फीस माफी का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने नंदा-सुनंदा योजना के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं ओगल भट्टा निवासी मोनिका ने अपनी बेटियों नंदिता व नंदिनी की शिक्षा सहायता की मांग रखी, जिस पर संबंधित समिति को पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बुजुर्ग विधवा व लकवाग्रस्त व्यक्ति को राइफल क्लब फंड से सहायता

मन्नूगंज निवासी बुजुर्ग विधवा मीना आनंद तथा चंद्रशेखर आज़ाद कॉलोनी निवासी लकवाग्रस्त वीरेंद्र धीमान की आजीविका में असमर्थता को देखते हुए जिलाधिकारी ने राइफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता दिलाने हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

RTE उल्लंघन पर निजी स्कूल के प्रबंधक तलब, रिपोर्ट तलब

सहस्त्रधारा निवासी विधवा भारती बडोला ने शिकायत की कि उनकी दिव्यांग पुत्री को RTE अधिनियम के अंतर्गत प्रवेश नहीं दिया जा रहा।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रवेश सुनिश्चित कराने के साथ-साथ संबंधित निजी विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई कर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कृषकों की राह बंद करने पर नगर निगम को सख्त कार्रवाई के निर्देश

चकतूनवाला क्षेत्र के किसानों ने सरकारी बजट से बने रास्ते को प्रॉपर्टी डीलर द्वारा बंद किए जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर निगम को तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

हिट एंड रन योजना के तहत सहायता

डालनवाला निवासी सीमा गुप्ता ने सड़क दुर्घटना में गंभीर फ्रैक्चर के बाद आर्थिक सहायता की मांग की। जिलाधिकारी ने हिट एंड रन योजना के अंतर्गत पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी का स्पष्ट संदेश

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जनता दर्शन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: (UTTARAKHAND LATEST NEWSAdministrative Action DehradunCM Public Service ResolutionDehradun DMDehradun news todayDisabled Welfare SchemeDistrict Magistrate Savin BansalEducation Rights ActGovernment Schemes UttarakhandHit and Run SchemeJanta Darshan DehradunJanta Darshan ProgramLoan Relief CaseNanda Sunanda SchemeRifle Club Fund AssistanceRTE Admission CaseUttarakhand district administrationWidow Welfare Scheme
Previous Post

नंदा देवी राजजात 2026 पर संकट! यात्रा स्थगित होते ही चमोली के 484 गांव सड़कों पर, महापंचायत में उबाल

Next Post

Big breaking: 484 गांवों की महापंचायत का बड़ा फैसला,2026 में ही होगी मां नंदा की भव्य राजजात यात्रा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रेकिंग : डीएम के दरबार में 140 से ज्यादा शिकायतें, जमीन विवाद से घरेलू हिंसा तक उठे मामले
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : डीएम के दरबार में 140 से ज्यादा शिकायतें, जमीन विवाद से घरेलू हिंसा तक उठे मामले

by Seemaukb
September 28, 2026
29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड

29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी

by Seemaukb
September 28, 2026
Next Post
नंदा देवी राजजात 2026 पर संकट! यात्रा स्थगित होते ही चमोली के 484 गांव सड़कों पर, महापंचायत में उबाल

Big breaking: 484 गांवों की महापंचायत का बड़ा फैसला,2026 में ही होगी मां नंदा की भव्य राजजात यात्रा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

दुखद: यहां पर बीटेक के छात्र ने की आत्महत्या

Crime news : दो बेटो ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर की अपने ही पिता की हत्या,हुए गिरफ्तार

December 17, 2023
बड़ी खबर : निगम नगर निगम की बोर्ड बैठक में हुआ जबरदस्त हंगामा। कांग्रेसी पार्षद ने शहीद राज्य आंदोलनकारी को कहा पत्थर बाज और आतंकवादी

बड़ी खबर : निगम नगर निगम की बोर्ड बैठक में हुआ जबरदस्त हंगामा। कांग्रेसी पार्षद ने शहीद राज्य आंदोलनकारी को कहा पत्थर बाज और आतंकवादी

April 26, 2022

Don't miss it

MBBS दाखिला फर्जीवाड़े पर बड़ा वार, 12 सीटें रद्द; देहरादून में 2 और गिरफ्तार, 34 पर मुकदमा
क्राइम

MBBS दाखिला फर्जीवाड़े पर बड़ा वार, 12 सीटें रद्द; देहरादून में 2 और गिरफ्तार, 34 पर मुकदमा

September 28, 2026
ब्रेकिंग : डीएम के दरबार में 140 से ज्यादा शिकायतें, जमीन विवाद से घरेलू हिंसा तक उठे मामले
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : डीएम के दरबार में 140 से ज्यादा शिकायतें, जमीन विवाद से घरेलू हिंसा तक उठे मामले

September 28, 2026
उत्तराखंड के दो सितारों ने शंघाई में गाड़ा झंडा, भारत को दिलाए 2 रजत पदक
क्रिकेट

उत्तराखंड के दो सितारों ने शंघाई में गाड़ा झंडा, भारत को दिलाए 2 रजत पदक

September 28, 2026
29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड

29 ट्रैकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, ऑडेन कॉल से हर्षिल पहुंचे; कालिंदी पास में अब भी ऑपरेशन जारी

September 28, 2026
शेयर बाजार में सुनामी! सेंसेक्स 1000 अंक धड़ाम, निफ्टी 23 हजार के नीचे
बाजार समाचार

शेयर बाजार में सुनामी! सेंसेक्स 1000 अंक धड़ाम, निफ्टी 23 हजार के नीचे

September 28, 2026
बड़ी खबर :   शाही मस्जिद को लेकर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
देश-दुनिया

बड़ी खबर :  शाही मस्जिद को लेकर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

September 28, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • MBBS दाखिला फर्जीवाड़े पर बड़ा वार, 12 सीटें रद्द; देहरादून में 2 और गिरफ्तार, 34 पर मुकदमा
  • ब्रेकिंग : डीएम के दरबार में 140 से ज्यादा शिकायतें, जमीन विवाद से घरेलू हिंसा तक उठे मामले
  • उत्तराखंड के दो सितारों ने शंघाई में गाड़ा झंडा, भारत को दिलाए 2 रजत पदक

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.