Thursday, October 29, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल की तैयारी तेज, ऐतिहासिक धरोहरों में दिखेगा उत्तराखंड का रंग; सुरक्षा-ट्रैफिक पर भी सख्ती

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को दिए निर्देश, स्थानीय संस्कृति, लोककला और व्यंजनों के जरिए पर्यटकों को आकर्षित करने की तैयारी

October 29, 2026
in उत्तराखंड
मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल की तैयारी तेज, ऐतिहासिक धरोहरों में दिखेगा उत्तराखंड का रंग; सुरक्षा-ट्रैफिक पर भी सख्ती
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

46 गांवों पर DM की नजर, बुक्सा जनजाति के परिवारों को मिलेगा आवास से शिक्षा तक योजनाओं का लाभ

डीएम ने खुद 1962 पर मिलाया फोन, नहीं मिला जवाब तो भड़के; लापरवाह कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश

देहरादून में जाम पर DM आशीष चौहान का बड़ा एक्शन! मसूरी रूट, पार्किंग और ट्रैफिक सुधारने को बनेगा मास्टर प्लान

देहरादून। मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 को भव्य, आकर्षक और पर्यटक हितैषी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देश-विदेश से मसूरी पहुंचने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही शहर की ऐतिहासिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति से रूबरू कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आयोजन की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में कार्निवाल के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, सड़कों की व्यवस्था, पेयजल और शहर के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटकों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डीएम ने निर्देश दिए कि मसूरी के ऐतिहासिक स्मारकों और पुराने भवनों का सौंदर्यीकरण कर उन्हें कार्निवाल की गतिविधियों से जोड़ा जाए। इन स्थलों पर स्थानीय इतिहास, परंपराओं, लोककला और क्षेत्रीय व्यंजनों से संबंधित आकर्षक कार्यक्रम आयोजित करने की संभावनाओं पर काम किया जाए। इससे पर्यटकों को मसूरी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान जानने का अवसर मिलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि विंटरलाइन कार्निवाल केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आय के अवसर बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्निवाल की गतिविधियों में स्थानीय कलाकारों, होटल व्यवसायियों, व्यापारियों और परिवहन सेवा प्रदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि आयोजन का लाभ स्थानीय अर्थव्यवस्था तक पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों को देश के अन्य पर्यटन स्थलों पर आयोजित होने वाले सफल कार्निवाल और पर्यटन महोत्सवों का अध्ययन करने के निर्देश भी दिए। वहां अपनाई जाने वाली बेहतर व्यवस्थाओं, नए प्रयोगों और आकर्षक गतिविधियों को मसूरी की परिस्थितियों के अनुरूप शामिल करने की संभावनाएं तलाशने को कहा गया।

डीएम ने स्पष्ट किया कि कार्निवाल की प्रत्येक गतिविधि में गुणवत्ता, बेहतर समन्वय और पर्यटकों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। सभी विभाग अपने निर्धारित दायित्वों का समय पर निर्वहन करें, जिससे मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और यादगार बनाया जा सके।

बैठक में मसूरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीरा सकलानी, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी, पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, उप नगर आयुक्त गौरव कुमार, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, सचिव अजय भार्गव, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी जगदीश पंत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रत्नाकर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: dehradun newsDM Ashish ChauhanMussoorie Carnival NewsMussoorie tourismMussoorie Winterline Carnival 2026Uttarakhand newsUttarakhand tourismWinterline Carnival Preparationउत्तराखंड पर्यटनदेहरादून समाचारमसूरी विंटरलाइन कार्निवाल 2026
Previous Post

46 गांवों पर DM की नजर, बुक्सा जनजाति के परिवारों को मिलेगा आवास से शिक्षा तक योजनाओं का लाभ

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में जाम पर DM आशीष चौहान का बड़ा एक्शन! मसूरी रूट, पार्किंग और ट्रैफिक सुधारने को बनेगा मास्टर प्लान
उत्तराखंड

46 गांवों पर DM की नजर, बुक्सा जनजाति के परिवारों को मिलेगा आवास से शिक्षा तक योजनाओं का लाभ

by Seemaukb
October 29, 2026
राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम आशीष चौहान ने तैयारियों को लेकर कसे पेंच
उत्तराखंड

डीएम ने खुद 1962 पर मिलाया फोन, नहीं मिला जवाब तो भड़के; लापरवाह कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश

by Seemaukb
October 28, 2026

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फसाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फसाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

April 23, 2024
बड़ी खबर:मोबाइल पर हिजाब का स्टेटस लगाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट।खूब चले लाठी डंडे

बड़ी खबर:मोबाइल पर हिजाब का स्टेटस लगाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट।खूब चले लाठी डंडे

June 8, 2023

Don't miss it

मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल की तैयारी तेज, ऐतिहासिक धरोहरों में दिखेगा उत्तराखंड का रंग; सुरक्षा-ट्रैफिक पर भी सख्ती
उत्तराखंड

मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल की तैयारी तेज, ऐतिहासिक धरोहरों में दिखेगा उत्तराखंड का रंग; सुरक्षा-ट्रैफिक पर भी सख्ती

October 29, 2026
देहरादून में जाम पर DM आशीष चौहान का बड़ा एक्शन! मसूरी रूट, पार्किंग और ट्रैफिक सुधारने को बनेगा मास्टर प्लान
उत्तराखंड

46 गांवों पर DM की नजर, बुक्सा जनजाति के परिवारों को मिलेगा आवास से शिक्षा तक योजनाओं का लाभ

October 29, 2026
Gangotri Dham Snowfall: गंगोत्री धाम में बर्फबारी से बदला मौसम, सफेद चादर में लिपटीं हिमालय की चोटियां
मौसम

Gangotri Dham Snowfall: गंगोत्री धाम में बर्फबारी से बदला मौसम, सफेद चादर में लिपटीं हिमालय की चोटियां

October 29, 2026
चक्रवात अर्नब का कहर थमा, लेकिन मौसम का खतरा बरकरार! दिल्ली-NCR में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी
मौसम

चक्रवात अर्नब का कहर थमा, लेकिन मौसम का खतरा बरकरार! दिल्ली-NCR में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी

October 29, 2026
Harley Sprint 440: सस्ती हार्ले का धमाका! लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीर, लुक देख बाइक लवर्स के उड़े होश
टेक न्यूज़

Harley Sprint 440: सस्ती हार्ले का धमाका! लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीर, लुक देख बाइक लवर्स के उड़े होश

October 29, 2026
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! आज फिर गिरे भाव, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट
Uncategorized

दिवाली से पहले सोना-चांदी धड़ाम! लाखों तक फिसले भाव, अब खरीदें या और गिरावट का करें इंतजार?

October 29, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल की तैयारी तेज, ऐतिहासिक धरोहरों में दिखेगा उत्तराखंड का रंग; सुरक्षा-ट्रैफिक पर भी सख्ती
  • 46 गांवों पर DM की नजर, बुक्सा जनजाति के परिवारों को मिलेगा आवास से शिक्षा तक योजनाओं का लाभ
  • Gangotri Dham Snowfall: गंगोत्री धाम में बर्फबारी से बदला मौसम, सफेद चादर में लिपटीं हिमालय की चोटियां

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.