Sunday, October 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

हत्या या हादसा नहीं, पूरी प्लानिंग! प्रीति मर्डर केस में पुलिस के सनसनीखेज संकेत

February 2, 2026
in क्राइम
हत्या या हादसा नहीं, पूरी प्लानिंग! प्रीति मर्डर केस में पुलिस के सनसनीखेज संकेत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश।  शिवाजी नगर क्षेत्र में एक तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। 32 वर्षीय प्रीति रावत की हत्या जिस तरीके से की गई, उसने इसे एक सोची-समझी साजिश की ओर इशारा किया है। पुलिस भी मान रही है कि यह कोई अचानक गुस्से में की गई वारदात नहीं, बल्कि पहले से रची गई योजना का हिस्सा है।

रात में अकेली थी महिला, दरवाजा खुलते ही मारी गोली

घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। प्रीति अपने किराये के कमरे में अकेली थी। इसी दौरान एक युवक स्कूटी से गली में पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही प्रीति ने दरवाजा खोला, युवक ने जालीदार दरवाजे से पिस्टल सटाकर गोली चला दी। गोली सीधे सीने में लगी और मौके पर ही प्रीति की मौत हो गई।

You might also like

Haridwar News: हरिद्वार में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार

देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन! 244 मुकदमे, 281 गिरफ्तार; अब स्कूल-कॉलेजों में होगी ड्रग्स टेस्टिंग

खौफनाक वारदात! घरेलू विवाद में पति ने कि 22 वर्षीय पत्नी की हत्या

एम्स में करती थी नौकरी, एक साल से ऋषिकेश में रह रही थी

मृतका की पहचान प्रीति रावत निवासी यमकेश्वर के रूप में हुई है। वह पिछले एक वर्ष से शिवाजी नगर में किराये पर रह रही थी और एक आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स ऋषिकेश में कार्यरत थी।

आरोपी सुरेश पर हत्या की साजिश रचने का शक

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुरेश ने हत्या की योजना काफी पहले बना ली थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने बेहद शातिर तरीके से अपने वाहन शहर के अलग-अलग इलाकों में छोड़ दिए। सुरेश की कार आवास विकास क्षेत्र के पास और स्कूटी नगर निगम के समीप बरामद हुई है।

पुलिस का मानना है कि वह स्कूटी से घटनास्थल तक पहुंचा और बाद में किसी अन्य साधन से शहर छोड़कर फरार हो गया।

मोबाइल बंद, सीमित लोगों से ही संपर्क

हत्या के बाद से आरोपी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के दिन उसने केवल प्रीति और उसके परिजनों से ही बातचीत की थी, जिससे पुलिस के लिए उसकी लोकेशन ट्रैक करना मुश्किल हो गया।

संपत्ति बेचकर भी नहीं मिला मकान, बढ़ा विवाद

प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि सुरेश ने लक्सर (हरिद्वार) स्थित अपनी पूरी पैतृक संपत्ति करीब 35 लाख रुपये में बेच दी थी। उसका उद्देश्य प्रीति के साथ ऋषिकेश में मकान खरीदकर शादी के बाद रहने का था।

हालांकि, इस बजट में मनपसंद संपत्ति न मिलने के कारण दोनों के बीच तनाव बढ़ता चला गया और रिश्तों में खटास आ गई।

शादी का दबाव, इनकार के बाद हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेश प्रीति पर शादी का लगातार दबाव बना रहा था। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी को तलाक भी दे दिया था। लेकिन जब प्रीति ने शादी से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

पहले भी कर चुका था मारपीट, गला दबाने की कोशिश

प्रीति की बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि सुरेश पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका था और एक बार गला दबाने की कोशिश भी की गई थी। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी प्रीति का शारीरिक शोषण कर रहा था।

नेताओं संग तस्वीरें, सोशल कनेक्शन की भी जांच

आरोपी सुरेश किसी सामाजिक संगठन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट में राज्यसभा सांसद, विधायक, पार्षद और अन्य राजनीतिक नेताओं के साथ कई तस्वीरें मौजूद हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इन संबंधों का कोई आपराधिक संरक्षण से तो लेना-देना नहीं है।

पुलिस का दावा – जल्द होगी गिरफ्तारी

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि आरोपी पुलिस की रडार पर है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।

 

Previous Post

बड़ी खबर : जनगणना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनुपस्थित अफसरों पर Census Act की गाज

Next Post

कोटद्वार बवाल ने पकड़ा सियासी रंग, राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को बताया ‘संविधान का सिपाही’, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Haridwar News: हरिद्वार में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार
क्राइम

Haridwar News: हरिद्वार में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार

by Seemaukb
October 10, 2026
कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
क्राइम

देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन! 244 मुकदमे, 281 गिरफ्तार; अब स्कूल-कॉलेजों में होगी ड्रग्स टेस्टिंग

by Seemaukb
October 9, 2026
Next Post
कोटद्वार बवाल ने पकड़ा सियासी रंग, राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को बताया ‘संविधान का सिपाही’, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट

कोटद्वार बवाल ने पकड़ा सियासी रंग, राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को बताया ‘संविधान का सिपाही’, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: विश्वविद्यालय में  धारा 144 लगाने और धरना-प्रदर्शन को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी

बड़ी खबर: विश्वविद्यालय में धारा 144 लगाने और धरना-प्रदर्शन को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी

May 7, 2022
बड़ी खबर : दून अस्पताल परिसर से हटाई गई अवैध मजार, प्रशासन ने देर रात चलाया बुल्डोज़र

बड़ी खबर : दून अस्पताल परिसर से हटाई गई अवैध मजार, प्रशासन ने देर रात चलाया बुल्डोज़र

April 26, 2025

Don't miss it

लखनऊ के IASO सम्मेलन में SGRR का धमाका, डॉ. दिव्या सेंगर प्रथम तो डॉ. तेजा ने हासिल किया दूसरा स्थान
उत्तराखंड

लखनऊ के IASO सम्मेलन में SGRR का धमाका, डॉ. दिव्या सेंगर प्रथम तो डॉ. तेजा ने हासिल किया दूसरा स्थान

October 11, 2026
दूध का दाम बढ़ाओ, नहीं तो आंदोलन झेलो! 15 अक्टूबर से चम्पावत में पशुपालकों का अनिश्चितकालीन धरना
उत्तराखंड

दूध का दाम बढ़ाओ, नहीं तो आंदोलन झेलो! 15 अक्टूबर से चम्पावत में पशुपालकों का अनिश्चितकालीन धरना

October 11, 2026
देहरादून में चुनावी हलचल तेज! 12 अक्टूबर से पर्चे भरेंगे उम्मीदवार, 16 को होगा फैसला
उत्तराखंड

देहरादून में चुनावी हलचल तेज! 12 अक्टूबर से पर्चे भरेंगे उम्मीदवार, 16 को होगा फैसला

October 11, 2026
सावधान: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
मौसम

उत्तराखंड में मौसम लेगा यू-टर्न! पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में कैसा रहेगा हाल?

October 11, 2026
उत्तराखंड कोषागार कर्मचारी संगठन को मिला नया नेतृत्व, नरेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष और दिवाकर कोठारी बने महामंत्री
उत्तराखंड

उत्तराखंड कोषागार कर्मचारी संगठन को मिला नया नेतृत्व, नरेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष और दिवाकर कोठारी बने महामंत्री

October 11, 2026
स्तन में गांठ को हल्के में लिया तो बढ़ सकता है खतरा! श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने दी जरूरी सलाह
हेल्थ

स्तन में गांठ को हल्के में लिया तो बढ़ सकता है खतरा! श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने दी जरूरी सलाह

October 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • लखनऊ के IASO सम्मेलन में SGRR का धमाका, डॉ. दिव्या सेंगर प्रथम तो डॉ. तेजा ने हासिल किया दूसरा स्थान
  • दूध का दाम बढ़ाओ, नहीं तो आंदोलन झेलो! 15 अक्टूबर से चम्पावत में पशुपालकों का अनिश्चितकालीन धरना
  • देहरादून में चुनावी हलचल तेज! 12 अक्टूबर से पर्चे भरेंगे उम्मीदवार, 16 को होगा फैसला

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.