Wednesday, May 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिग ब्रेकिंग : शिक्षा के मंदिर को यदि बनाया व्यवसाय का अड्डा, तो प्रशासन कर देगा मान्यता निरस्त

April 12, 2025
in शिक्षा
बिग ब्रेकिंग : शिक्षा के मंदिर को यदि बनाया व्यवसाय का अड्डा, तो प्रशासन कर देगा मान्यता निरस्त
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

भीषण गर्मी में पढ़ाई: उत्तराखंड के 275 सरकारी स्कूलों में बिजली नहीं, बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

CBSE 10th Result: 10वीं का रिजल्ट जारी। ऐसे करें चेक

 निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त हुआ जिला प्रशासन, नियम तोड़ने पर रद्द हो सकती है मान्यता

देहरादून :  जिले में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि, किताबें और ड्रेस एक ही दुकान से खरीदने का दबाव बनाए जाने जैसी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की कोर टीम ने ऐसे मामलों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने साफ किया है कि यदि शिक्षा के मंदिर को व्यवसायिक अड्डा बनाने की कोशिश की गई, तो ऐसे स्कूलों की मान्यता निरस्त की जा सकती है।

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव शाह ने शुक्रवार को सेंट जोसेफ, पायनियर, संत कबीर एकेडमी, फ्लावर डेल और माउंट लिट्रा स्कूलों के संचालकों को समीक्षा बैठक के लिए बुलाया। लेकिन फ्लावर डेल और माउंट लिट्रा स्कूल के संचालकों के बैठक में शामिल न होने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया। वहीं, संत कबीर एकेडमी द्वारा सक्षम अधिकारी न भेजे जाने पर स्कूल प्रिंसिपल को 15 अप्रैल को तलब किया गया है।

सीडीओ अभिनव शाह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फीस वृद्धि केवल आरटीई एक्ट और उसके प्रावधानों के तहत की जा सकती है, जिसमें अधिकतम सीमा तीन वर्षों में 10 प्रतिशत तक की ही वृद्धि की अनुमति है। स्कूलों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे किसी भी छात्र या अभिभावक को किसी विशेष दुकान से किताबें या ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य न करें। सभी स्कूलों को इस विषय पर अभिभावकों के लिए स्पष्ट एडवाइजरी जारी करने को कहा गया है कि वे किसी भी दुकान से सामग्री खरीद सकते हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल और जिला शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद को निर्देश दिए गए कि जिन स्कूलों पर इस तरह की शिकायतें मिली हैं, वहां शिक्षण गुणवत्ता की गहन जांच की जाए। अभिभावकों से संवाद कर उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान कराया जाए।

इससे पहले एन. मैरी, सेंट जोसेफ, ज्ञानंदा सहित अन्य स्कूलों से जुड़ी शिकायतों का भी निस्तारण जिला प्रशासन द्वारा किया जा चुका है।

इस बीच, ईसी रोड स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य द्वारा कक्षा 8 के छात्र को 9वीं में प्रवेश न देने और अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत पर भी कार्रवाई की गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन समिति को निर्देश दिए हैं कि प्रधानाचार्य के स्थान पर किसी अन्य उपयुक्त व्यक्ति की तैनाती की जाए।

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी समेत अन्य निजी स्कूल संचालक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने दोहराया कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासनहीनता और व्यवसायिक सोच को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags: book purchase guidelinesdehradun newsdistrict administration actionDM DehradunEducation news Uttarakhandprivate school regulationprivate schoolsschool fee hikeschool notice Dehradunschool uniform rules

Previous Post

ब्रेकिंग : नैनीताल में उप जिलाधिकारियों के तबादले, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश

Next Post

मातावाला बाग प्रकरण : एसएसपी कार्यालय में बैठक के बाद दोनों पक्षों में बनी सहमति, कोर्ट आदेश तक प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

भीषण गर्मी में पढ़ाई: उत्तराखंड के 275 सरकारी स्कूलों में बिजली नहीं, बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा
शिक्षा

भीषण गर्मी में पढ़ाई: उत्तराखंड के 275 सरकारी स्कूलों में बिजली नहीं, बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा

by Seemaukb
April 30, 2026
ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

by Seemaukb
April 26, 2026
Next Post
मातावाला बाग प्रकरण : एसएसपी कार्यालय में बैठक के बाद दोनों पक्षों में बनी सहमति, कोर्ट आदेश तक प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

मातावाला बाग प्रकरण : एसएसपी कार्यालय में बैठक के बाद दोनों पक्षों में बनी सहमति, कोर्ट आदेश तक प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस नेता पर मुकदमा, हाईकोर्ट ने दी गिरफ्तारी से राहत

सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस नेता पर मुकदमा, हाईकोर्ट ने दी गिरफ्तारी से राहत

September 19, 2025
बड़ी खबर :उत्तराखंड कांग्रेस को झटका। वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा

बड़ी खबर :उत्तराखंड कांग्रेस को झटका। वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने दिया इस्तीफा

May 6, 2022

Don't miss it

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उत्तराखंड

बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

May 12, 2026
मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान

May 12, 2026
शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा
हेल्थ

शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
उत्तराखंड

जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी, 11 कर्मचारियों के खिलाफ FIR

May 10, 2026
1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल
क्राइम

1995 के सर्टिफिकेट से नौकरी! मेडिकल जांच में खुली शिक्षा विभाग की बड़ी पोल

May 10, 2026
दून–पांवटा हाईवे बना मौत का रास्ता, 10 दिन में 8 हादसे — साइन बोर्ड न होने पर मैनेजर पर FIR
क्राइम

बड़ी खबर : देहरादून में जनगणना ड्यूटी से गायब 11 कर्मचारियों पर मुकदमा

May 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बड़ी खबर: रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर को घंटों ऑफिस में रखा बंद। हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
  • मौसम अपडेट: आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान
  • शिशु के जन्म से पहले ही होगी हार्ट डिजीज की पहचान, इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों का बड़ा दावा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.