Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिग ब्रेकिंग : लच्छीवाला टोल प्लाजा हटाने की मांग पर रीजनल पार्टी का उग्र आंदोलन

March 30, 2025
in उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग : लच्छीवाला टोल प्लाजा हटाने की मांग पर रीजनल पार्टी का उग्र आंदोलन
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लच्छीवाला टोल प्लाजा को हटाने की मांग पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का उग्र प्रदर्शन

देहरादून: लच्छीवाला टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर आज राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा पर लगाए गए टोल टैक्स को अन्यायपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल हटाने या शुल्क में कटौती करने की मांग की।

प्रशासन का वार्ता का प्रस्ताव
प्रदर्शन के दौरान उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौढ़ियाल मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों को मंगलवार को वार्ता का न्यौता दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्त अधिकारियों की मौजूदगी में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर समाधान निकाला जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का समर्थन
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।

रीजनल पार्टी ने दी चेतावनी
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र के वाहन चालक केवल 12 किलोमीटर सड़क का उपयोग करते हैं, लेकिन उनसे 37 किलोमीटर टोल रोड का शुल्क वसूला जाता है, जो अन्यायपूर्ण है। उन्होंने टोल टैक्स को तत्काल आधा करने या फिर टोल प्लाजा हटाने की मांग की।

पार्टी की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुलोचना ईस्ट वॉल ने कहा कि 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से पूरी तरह मुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की मांग को नजरअंदाज किया, तो जनता टोल प्लाजा को उखाड़ फेंकेगी।

किसान सभा ने बताया खूनी टोल प्लाजा
किसान सभा के अध्यक्ष जाहिद अंजुम ने टोल प्लाजा को ‘खूनी टोल प्लाजा’ करार देते हुए कहा कि यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में रहती है। उन्होंने इसे तत्काल हटाने की मांग की।

जंगली जानवरों के लिए खतरा
प्रमोद काला ने कहा कि यह टोल प्लाजा एलिफेंट कॉरिडोर पर स्थित है, जहां जंगली जानवरों का आवागमन लगातार बना रहता है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस टोल प्लाजा को हटाया जाना चाहिए।

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
फुरकान अहमद ने कहा कि जब तक टोल प्लाजा नहीं हटाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

संगठनों का समर्थन
आंदोलन में पहाड़ी स्वाभिमान सेवा के प्रमोद काला, पंकज उनियाल, देव भूमि युवा संगठन के आशीष नौटियाल, भू-बुग्याल संगठन के अध्यक्ष कनिष्क देवेंद्र कंडारी, जगदंबा बिष्ट, सुशीला पटवाल, विनोद झिंकवाण समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और प्रदर्शन को समर्थन दिया।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग
आंदोलन में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के देहरादून जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गोसाई, ऋषिकेश जिलाध्यक्ष उपेंद्र सकलानी, मनोरमा चमोली, गुलाब सिंह रावत, मीना थपलियाल, महादेव नौटियाल, कलावती नेगी, सुरेंद्र चौहान, शिव सिंह भैराटी, दयाराम मनोरी, सुमित थपलियाल, अरुण ढौंडियाल, अनिल जोशी, सुमन रावत, प्रियंका नेगी, संगीता रावत, सुनीता रावत, सरोज रावत, शांति चौहान, प्रीति रावत, मंजू रावत, माधो सिंह नेगी, राकेश नेगी, गजेंद्र नेगी, रीना, मीनाक्षी उनियाल, प्रदीप उनियाल, उषा उनियाल, यूकेडी नेता राकेश चौहान, राजेंद्र गुसाई, कार्यालय प्रभारी सुभाष नौटियाल, रजनी मिश्रा सहित दर्जनों प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और उग्र होगा।

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

Tags: Lachhiwalaprotestpublic protestRegional Partyroad safetytoll plazatoll removaltoll tax issueUttarakhand newsउत्तराखंड समाचारउत्तराखंड समाचार road safetyक्षेत्रीय पार्टीक्षेत्रीय पार्टी toll removalजन आंदोलनजन आंदोलन toll tax issueटोल टैक्स मुद्दाटोल प्लाजाटोल प्लाजा Lachhiwalaटोल हटाओटोल हटाओ Uttarakhand newsप्रदर्शनप्रदर्शन toll plazaलच्छीवालालच्छीवाला regional partyसड़क सुरक्षा

Previous Post

बिग ब्रेकिंग : देहरादून में सीवरेज ठेकेदार की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, 1 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

Next Post

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के बयान पर IAS एसोसिएशन का विरोध, आत्मसम्मान पर आंच बर्दाश्त नहीं

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के बयान पर IAS एसोसिएशन का विरोध, आत्मसम्मान पर आंच बर्दाश्त नहीं

बिग ब्रेकिंग : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के बयान पर IAS एसोसिएशन का विरोध, आत्मसम्मान पर आंच बर्दाश्त नहीं

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

इस सर्दी, लाएं बदलाव अपने अनुपयोगी गरम कपड़े जरूरतमंद लोगों को भेंट करें,जिलाधिकारी

इस सर्दी, लाएं बदलाव अपने अनुपयोगी गरम कपड़े जरूरतमंद लोगों को भेंट करें,जिलाधिकारी

January 4, 2024
सचिवालय में रहस्यमयी घटना! कर्मचारी पर आया देवता, सीएम धामी को लेकर की भविष्यवाणी

सचिवालय में रहस्यमयी घटना! कर्मचारी पर आया देवता, सीएम धामी को लेकर की भविष्यवाणी

March 10, 2025

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.