हरिद्वार। रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी भगवान सिंह की हत्या का सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। जिसे अब तक लिफ्ट मांगने वाले बदमाश की वारदात माना जा रहा था, वह असल में खुद मृतक के बेटे की सोची-समझी साजिश निकली। करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा करने की चाह में बेटे यशपाल ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या की पूरी पटकथा लिखी और बेरहमी से उन्हें मौत के घाट उतरवा दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।










Discussion about this post