Thursday, September 17, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

4 बीमार बच्चों को मिला मुफ्त इलाज, भू-माफियाओं और बुजुर्ग उत्पीड़न मामलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

June 15, 2026
in उत्तराखंड
4 बीमार बच्चों को मिला मुफ्त इलाज, भू-माफियाओं और बुजुर्ग उत्पीड़न मामलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Dehradun News | समाधान दिवस | RBSK योजना | जिला प्रशासन देहरादून

देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा आयोजित ‘समाधान दिवस’ कई जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत और उम्मीद लेकर आया। जनसुनवाई के दौरान गंभीर बीमारियों से जूझ रहे चार बच्चों के परिवारों ने आर्थिक तंगी के कारण इलाज न करा पाने की समस्या रखी, जिस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत इन बच्चों के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी।

You might also like

पढ़ाई छूटी, घर भी छिना… रुद्र प्रताप की जिंदगी में प्रशासन बना सहारा, बाल गृह में मिला आश्रय

बाल संरक्षण में लापरवाही नहीं चलेगी! डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ड्राफ्ट खत्म, टीमें फाइनल! 21 सितंबर से UPL 2026 में दिखेगा क्रिकेट सितारों का दम

सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में जिलेभर से आए लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।

146 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

समाधान दिवस में जमीन विवाद, अवैध कब्जा, खाता-खतौनी, सीमांकन, अतिक्रमण, जाति प्रमाण पत्र, आर्थिक सहायता और अन्य जनसमस्याओं से जुड़ी कुल 146 शिकायतें दर्ज की गईं।

एडीएम के.के. मिश्रा ने अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध और नियमसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए।

चार गंभीर बीमार बच्चों के इलाज का खर्च उठाएगा प्रशासन

जनसुनवाई के दौरान चार परिवारों ने अपने बच्चों की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक संकट की जानकारी दी। इनमें बच्चों को सिर में रसौली, किडनी की गंभीर बीमारी और आंतों से जुड़ी जटिल समस्याएं हैं।

प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इन बच्चों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) से जोड़कर उनके संपूर्ण इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे परिवारों को इलाज का आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

भू-माफियाओं पर होगी कार्रवाई, जान से मारने की धमकी का मामला गंभीर

ग्राम पंचायत छरबा में सरकारी बंजर भूमि को कथित रूप से बेचने और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने का मामला भी समाधान दिवस में उठा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम ने सीओ पुलिस और तहसील प्रशासन को तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बुजुर्गों के उत्पीड़न पर प्रशासन सख्त

जमनीपुर तापड़ निवासी 84 वर्षीय राजकुमार और खुड़बुड़ा निवासी 65 वर्षीय जसवंत सिंह ने आरोप लगाया कि उनके ही बहू-बेटों ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया और मकान पर कब्जा कर लिया।

इस संवेदनशील मामले में प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एसडीएम और सीओ पुलिस को जांच कर बुजुर्गों को न्याय दिलाने तथा समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय विद्यालय और सड़क मरम्मत का मुद्दा भी उठा

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने विकासखंड कालसी के सहिया क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय शुरू न होने का मुद्दा उठाया। प्रशासन ने बताया कि मामला फिलहाल शासन स्तर पर विचाराधीन है।

वहीं सहस्रधारा मार्ग पर मयूर विहार पुलिस चौकी से कैनाल रोड पेट्रोल पंप तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर भी शिकायत दर्ज हुई, जिस पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता को तत्काल पैच रिपेयर कराने के निर्देश दिए गए।

स्कूल फीस, पानी का बिल और आवास योजना से जुड़ी मांगें भी पहुंचीं प्रशासन तक

वाणी विहार निवासी दीपा मेहरा ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बेटी की स्कूल फीस के लिए सहायता मांगी।

इसके अलावा नई बस्ती पार्क रोड निवासी मान सिंह ने पानी का बिल माफ करने और सोमदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की मांग की। इन मामलों में संबंधित विभागों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता: एडीएम

अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निस्तारण किया जाए।

Tags: Dehradun district administrationdehradun newsDehradun Public Grievance HearingFree Treatment for ChildrenKK Mishra ADMLand Mafia ActionPM Awas YojanaRBSK SchemeSamadhan Diwas DehradunSenior Citizen Harassment CaseUttarakhand broadcastUttarakhand news
Previous Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जन का कमाल, दुर्लभ ट्यूमर निकालकर बचाई महिला की जान

Next Post

आस्था के खजाने में सेंध! राम मंदिर चढ़ावा घोटाले ने बढ़ाई ट्रस्ट की मुश्किलें

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

पढ़ाई छूटी, घर भी छिना… रुद्र प्रताप की जिंदगी में प्रशासन बना सहारा, बाल गृह में मिला आश्रय
उत्तराखंड

पढ़ाई छूटी, घर भी छिना… रुद्र प्रताप की जिंदगी में प्रशासन बना सहारा, बाल गृह में मिला आश्रय

by Seemaukb
September 17, 2026
बड़ी खबर : जर्जर मकानों पर प्रशासन की नजर, बिना जांच नहीं मिलेगा ‘गिरासू’ का दर्जा
उत्तराखंड

बाल संरक्षण में लापरवाही नहीं चलेगी! डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

by Seemaukb
September 17, 2026
Next Post
आस्था के खजाने में सेंध! राम मंदिर चढ़ावा घोटाले ने बढ़ाई ट्रस्ट की मुश्किलें

आस्था के खजाने में सेंध! राम मंदिर चढ़ावा घोटाले ने बढ़ाई ट्रस्ट की मुश्किलें

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ब्रेकिंग: दोबारा होगी पटवारी/लेखपाल की परीक्षा, पढ़िए संपूर्ण जानकारी, आरोपी अधिकारी भी निलंबित

गुड न्यूज: UKPSC ने निकाली भर्तियां।जल्द करे आवेदन

February 1, 2023
बड़ी खबर: नैनीताल में पंचायत चुनाव से पहले सियासी संग्राम, मारपीट-धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल 

बड़ी खबर: नैनीताल में पंचायत चुनाव से पहले सियासी संग्राम, मारपीट-धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल 

August 14, 2025

Don't miss it

पढ़ाई छूटी, घर भी छिना… रुद्र प्रताप की जिंदगी में प्रशासन बना सहारा, बाल गृह में मिला आश्रय
उत्तराखंड

पढ़ाई छूटी, घर भी छिना… रुद्र प्रताप की जिंदगी में प्रशासन बना सहारा, बाल गृह में मिला आश्रय

September 17, 2026
बड़ी खबर : जर्जर मकानों पर प्रशासन की नजर, बिना जांच नहीं मिलेगा ‘गिरासू’ का दर्जा
उत्तराखंड

बाल संरक्षण में लापरवाही नहीं चलेगी! डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

September 17, 2026
मरीज के इलाज पर आरोग्यम अस्पताल में बवाल, विधायक के बेटे और डॉक्टर पक्ष भिड़े; हथियार लहराने का आरोप
क्राइम

मरीज के इलाज पर आरोग्यम अस्पताल में बवाल, विधायक के बेटे और डॉक्टर पक्ष भिड़े; हथियार लहराने का आरोप

September 17, 2026
ड्राफ्ट खत्म, टीमें फाइनल! 21 सितंबर से UPL 2026 में दिखेगा क्रिकेट सितारों का दम
उत्तराखंड

ड्राफ्ट खत्म, टीमें फाइनल! 21 सितंबर से UPL 2026 में दिखेगा क्रिकेट सितारों का दम

September 16, 2026
जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे
उत्तराखंड

जन्मदिन पर बच्चों के बीच पहुंचे CM धामी, केक काटा तो खिल उठे दिव्यांग बच्चों के चेहरे

September 16, 2026
DMF के दरवाजे पहुंचा हरिपुर ज़मन सिंह इंटर कॉलेज का मामला: 400 से अधिक बच्चों के लिए ₹3 करोड़ के नए भवन की मांग, खान अधिकारी से मिले किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय
उत्तराखंड

DMF के दरवाजे पहुंचा हरिपुर ज़मन सिंह इंटर कॉलेज का मामला: 400 से अधिक बच्चों के लिए ₹3 करोड़ के नए भवन की मांग, खान अधिकारी से मिले किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय

September 15, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • पढ़ाई छूटी, घर भी छिना… रुद्र प्रताप की जिंदगी में प्रशासन बना सहारा, बाल गृह में मिला आश्रय
  • बाल संरक्षण में लापरवाही नहीं चलेगी! डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • मरीज के इलाज पर आरोग्यम अस्पताल में बवाल, विधायक के बेटे और डॉक्टर पक्ष भिड़े; हथियार लहराने का आरोप

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.