Sunday, March 29, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

एसजीआरआर बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल

January 22, 2026
in उत्तराखंड
एसजीआरआर बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और रिलायंस जियो के संयुक्त तत्वावधान में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, बिंदाल ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्कूल उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’ बन गया है, जहां एक साथ 100 से अधिक विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह सर्टिफिकेशन रिलायंस जियो कंपनी की ओर से जारी किया गया है।

एक साथ 100 विद्यार्थियों को एआई सर्टिफिकेशन

कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को यह सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ, जिससे स्कूल और छात्रों दोनों का नाम रोशन हुआ है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने पहले स्कूली शिक्षा और फिर उच्च शिक्षा में एआई को बढ़ावा देने की पहल की है, ताकि एसजीआरआर ग्रुप के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आधुनिक एआई तकनीकों से परिचित हो सकें।

You might also like

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड में मंत्रियों का बड़ा फेरबदल: अब हर जिले का प्रभारी मंत्री तय, विकास की निगरानी होगी और तेज़

500 से अधिक छात्र पंजीकृत, प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, बिंदाल में अब तक 500 से अधिक छात्र-छात्राएं इस एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पंजीकृत हो चुके हैं। यह प्रशिक्षण जियो यूनिवर्सिटी के अनुभवी एआई प्रोफेशनलों द्वारा दिया जा रहा है। खुले बाजार में इस कोर्स की कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जाती है, लेकिन रिलायंस जियो इंफोकॉम द्वारा विद्यार्थियों को यह कोर्स पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद स्कूल को ‘एआई रेडी स्कूल’ का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

गूगल जेमिनाई एआई से भी मिल रही निःशुल्क ट्रेनिंग

कार्यक्रम के अंतर्गत गूगल जेमिनाई एआई द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों और अध्यापकों को निःशुल्क एआई ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही रिलायंस जियो इंफोकॉम की ओर से प्रत्येक जियो ग्राहक को 18 माह के लिए गूगल जेमिनाई एआई टूल मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 35,100 रुपये बताई जा रही है।

प्रधानाचार्य की अहम भूमिका

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती गरिमा शर्मा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने प्रशिक्षण के पहले ही दिन 40 से अधिक अध्यापकों को इस एआई ट्रेनिंग प्रोग्राम से जोड़ा, ताकि शिक्षक भी आधुनिक तकनीक से परिचित हो सकें और विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन दे सकें।

जियो का लक्ष्य: हर स्कूल बने एआई इनेबल्ड

रिलायंस जियो इंफोकॉम का उद्देश्य देश के हर स्कूल को एआई इनेबल्ड बनाना है। उत्तराखंड के जनरल मैनेजर श्री सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि इस मुहिम की शुरुआत दिसंबर माह में की गई थी और अब तक देशभर में 10 हजार स्कूलों को इस अभियान से जोड़ा जा चुका है। आने वाले समय में इसे देश के प्रत्येक स्कूल तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

चार सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम

यह चार सप्ताह का एआई ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसमें स्कूल की कंप्यूटर लैब में प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यार्थी घर से ऑनलाइन क्विज के माध्यम से भी अभ्यास कर सकते हैं। कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राएं इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, बिंदाल की यह पहल न केवल देहरादून बल्कि पूरे उत्तराखंड में भविष्य की शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।

Tags: AI Training in SchoolsJio AI Ready School UttarakhandReliance Jio AI ProgramSGRR Bindal AI SchoolSGRR Public School Bindal
Previous Post

यूसीसी पर जमीनी फीडबैक जुटाने में जुटा जिला प्रशासन, डीएम बोले– सुझावों से बनेगा रोडमैप

Next Post

मौसम ने बदली करवट: केदारनाथ–गंगोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

by Seemaukb
March 28, 2026
गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

by Seemaukb
March 28, 2026
Next Post
मौसम ने बदली करवट: केदारनाथ–गंगोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश

मौसम ने बदली करवट: केदारनाथ–गंगोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: उपनल कर्मचारियों की हड़ताल पर ‘No Work No Pay’ का सख्त आदेश

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: उपनल कर्मचारियों की हड़ताल पर ‘No Work No Pay’ का सख्त आदेश

November 19, 2025
बड़ी खबर: दून में नकली पिस्टल से असली कार्रवाई, तीन युवक पुलिस की गिरफ्त में

बड़ी खबर: दून में नकली पिस्टल से असली कार्रवाई, तीन युवक पुलिस की गिरफ्त में

April 6, 2025

Don't miss it

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
क्राइम

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त

March 28, 2026
UPCL में उपनलकर्मियों के लिए बड़ी खबर: समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, 7 दिन में मांगी पूरी सूची
क्राइम

Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

March 28, 2026
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

March 28, 2026
KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार
क्राइम

KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार

March 28, 2026
2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन
राजनीती

2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन

March 28, 2026
गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

March 28, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
  • Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.