Thursday, November 5, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

हजारों दीपों से जगमगाया SGRRU, लोक गायक मंगलेश डंगवाल के गीतों पर झूमे छात्र

November 5, 2026
in उत्तराखंड
हजारों दीपों से जगमगाया SGRRU, लोक गायक मंगलेश डंगवाल के गीतों पर झूमे छात्र
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

वरुण जैन की गायकी पर झूमे छात्र, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन

निगम कर्मचारियों की खुली किस्मत! उत्तराखंड में बोनस पर सरकार का बड़ा फैसला, 7 हजार रुपये तक की गणना सीमा तय

कल दून में कई रास्ते बंद, अमित शाह की रैली और धनतेरस पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) में दीपावली का पर्व धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। पथरी बाग स्थित विश्वविद्यालय के हैलीपैड ग्राउंड में आयोजित भव्य दीपोत्सव में हजारों दीपों की रोशनी ने पूरे परिसर को जगमगा दिया।
लोक गायक मंगलेश डंगवाल की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में पहाड़ी संस्कृति का रंग घोल दिया। वहीं, ग्रीन दीपावली और नो फायर क्रैकर्स का संदेश देकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम में दुनिया की सबसे छोटी नैनो गाय आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने देश और प्रदेशवासियों के साथ ही एसजीआरआर ग्रुप के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

दीपोत्सव का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति विपिन चन्द्र घिल्डियाल और कुलसचिव डॉ. सोनिका कंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कुलपति ने कहा कि दीपोत्सव भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। दीपावली का प्रत्येक दीप ज्ञान, सकारात्मकता और सेवा भाव का संदेश देता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ उनमें सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण की भावना भी विकसित करते हैं।

कुलसचिव डॉ. सोनिका कंडारी ने कहा कि दीपावली खुशियों, नई उम्मीदों और आपसी प्रेम का पर्व है। दीपों की रोशनी जीवन में ज्ञान, सकारात्मक सोच और सद्भावना का प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देती है।

समारोह में उत्तराखंड के लोकप्रिय लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उन्होंने मां नंदा के जागर से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सिल्की बांद, माया बांद, मेरी छोंदाड़ी और सेरा गौं की बांद माया रे जैसे लोकप्रिय लोकगीतों की प्रस्तुति देकर छात्र-छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पहाड़ी लोकधुनों और पारंपरिक अंदाज ने पूरे माहौल को उत्तराखंडी रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने देर शाम तक लोकगीतों का आनंद लिया। विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

हैलीपैड ग्राउंड की प्राकृतिक हरियाली के बीच हजारों दीपों की टिमटिमाती रोशनी और आकर्षक विद्युत सजावट ने दीपोत्सव की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Tags: Dehradun Diwali Celebrationdehradun newsGreen DiwaliManglesh DangwalNano CowSGRR UniversitySGRRU Deepotsav 2026Shri Mahant Devendra Das Ji MaharajUttarakhand Folk SingerUttarakhand news
Previous Post

निगम कर्मचारियों की खुली किस्मत! उत्तराखंड में बोनस पर सरकार का बड़ा फैसला, 7 हजार रुपये तक की गणना सीमा तय

Next Post

वरुण जैन की गायकी पर झूमे छात्र, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

वरुण जैन की गायकी पर झूमे छात्र, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन
उत्तराखंड

वरुण जैन की गायकी पर झूमे छात्र, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन

by Seemaukb
November 5, 2026
निगम कर्मचारियों की खुली किस्मत! उत्तराखंड में बोनस पर सरकार का बड़ा फैसला, 7 हजार रुपये तक की गणना सीमा तय
उत्तराखंड

निगम कर्मचारियों की खुली किस्मत! उत्तराखंड में बोनस पर सरकार का बड़ा फैसला, 7 हजार रुपये तक की गणना सीमा तय

by Seemaukb
November 5, 2026
Next Post
वरुण जैन की गायकी पर झूमे छात्र, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन

वरुण जैन की गायकी पर झूमे छात्र, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

फर्जीवाड़ा :  फर्जी प्रमाणपत्र जमा करने वाले कर्मचारियों पर कसा शिकंजा। हुए बर्खास्त

फर्जीवाड़ा : फर्जी प्रमाणपत्र जमा करने वाले कर्मचारियों पर कसा शिकंजा। हुए बर्खास्त

May 24, 2022
श्रमिकों की बल्ले-बल्ले! अब 1 साल में ग्रेच्युटी, PF-बीमा का भी बड़ा फायदा

8th Pay Commission Update: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! जुलाई में DA बढ़ा तो सैलरी में होगा बड़ा इजाफा

June 28, 2026

Don't miss it

वरुण जैन की गायकी पर झूमे छात्र, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन
उत्तराखंड

वरुण जैन की गायकी पर झूमे छात्र, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन

November 5, 2026
हजारों दीपों से जगमगाया SGRRU, लोक गायक मंगलेश डंगवाल के गीतों पर झूमे छात्र
उत्तराखंड

हजारों दीपों से जगमगाया SGRRU, लोक गायक मंगलेश डंगवाल के गीतों पर झूमे छात्र

November 5, 2026
निगम कर्मचारियों की खुली किस्मत! उत्तराखंड में बोनस पर सरकार का बड़ा फैसला, 7 हजार रुपये तक की गणना सीमा तय
उत्तराखंड

निगम कर्मचारियों की खुली किस्मत! उत्तराखंड में बोनस पर सरकार का बड़ा फैसला, 7 हजार रुपये तक की गणना सीमा तय

November 5, 2026
कल दून में कई रास्ते बंद, अमित शाह की रैली और धनतेरस पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड

कल दून में कई रास्ते बंद, अमित शाह की रैली और धनतेरस पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान

November 5, 2026
अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का घेरा
उत्तराखंड

अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का घेरा

November 5, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
उत्तराखंड

धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर

November 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • वरुण जैन की गायकी पर झूमे छात्र, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन
  • हजारों दीपों से जगमगाया SGRRU, लोक गायक मंगलेश डंगवाल के गीतों पर झूमे छात्र
  • निगम कर्मचारियों की खुली किस्मत! उत्तराखंड में बोनस पर सरकार का बड़ा फैसला, 7 हजार रुपये तक की गणना सीमा तय

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.