Wednesday, June 10, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गुड न्यूज : एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जुटे देश की 60 नामचीन कंपनियों के एचआर और सी.ई.ओ.

August 31, 2024
in शिक्षा
गुड न्यूज : एसजीआरआर विश्वविद्यालय में जुटे देश की  60 नामचीन कंपनियों के एचआर और सी.ई.ओ.
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट सेल के द्वारा राष्ट्रीय एच आर समिट 2024 का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित नेशनल समिट में देश की नामचीन कंपनियों, प्रतिष्ठानों, उद्योगों और व्यापार जगत के सीईओ और एच.आर. विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। पूना, हैदराबाद, नई दिल्ली, चण्डीगढ़, नोएड़ा, गुड़गांव, पूना सहित देश के विभिन्न राज्यों से एच आर विशेषज्ञ नेशनल समिट में प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे। उत्तराखंड सरकार के सेवायोजन कार्यालय के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। देश भर की नामचीन कंपनियों के पेशेवर एचआर विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को बाजार की मांग के अनुरूप तैयार होने के टिप्स दिए। उन्होंने इंडस्ट्री व बाजार की मांग के अनुरूप रुझानों और प्रभावी नेतृत्व के सर्वोत्कृष्ट गुणों पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभव सांझा किए। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस में आयोजित एचआर समिट का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन विभाग के सलाहकार जितेंद्र मुदलियार, विशिष्ट अतिथि उनो स्कूल आॅफ मैनेजमंेट के संस्थापक क्षितिज डोवाल, विशिष्ट अतिथि फ्रैन कनेक्ट के एचआर मनीष कुमार, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, को-ओर्डिनेटर डाॅ आर.पी.सिंह व डाॅ मनीषा मैंदुली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया। 

You might also like

भीषण गर्मी में पढ़ाई: उत्तराखंड के 275 सरकारी स्कूलों में बिजली नहीं, बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

CBSE 10th Result: 10वीं का रिजल्ट जारी। ऐसे करें चेक

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और साथ ही छात्र-छात्राओं को ऐसे रोजगारपरक सम्मेलनों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. यशबीर दिवान ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवा पेशेवरों की विशेषज्ञता, कौशल और क्षमताओं को बढ़ाते हैं। विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं के हित के लिए सदैव तत्पर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पढ़ाई के साथ साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित रखें। युवा अपने माता पिता और गुरुजनों के विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हों तभी वे सच्चे रूप से राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पाएंगे। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूडी ने छात्र-छात्राआंे को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राआंे को किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि कुछ नए आविष्कार नई रचनाएं और विचार समाज को प्रेरित कर सकें, ऐसे प्रयास हमेशा जारी रखने चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए चलाए जा रहे प्लेसमेंट्स कार्यक्रमों की जानकारी से अवगत कराया। 

विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ आर पी सिंह ने कहा कि बेरोजगारी गलत अवधारणा है बुनियादी शिक्षा और मूलभूत शिक्षा पर ध्यान देकर बेरोजगारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सही कैरियर चुनने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए। 

उत्तराखंड सरकार के कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन विभाग के सलाहकार जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने अन्दर उद्यमिता के गुण को विकसित करें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य एवम् करियर निर्माण हेतु शिक्षण संस्थान, तकनीक एवम् इंडस्ट्री मिलकर काम करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बाजार की मांग के सापेक्ष अपने कौशल को बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों से उनके तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने का भी आग्रह किया, और नौकरी ढूंढने के बजाय स्वरोजगार को अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी।

इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ मनीषा मैंदुली ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश से 60 जानी-मानी कंपनियां के एच.आर. विशेषज्ञ और सीईओ समिट 2024 में पहुंचे हैं। उन्होंने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एक प्लेटफार्म पर विश्वविद्यालय के असंख्य छात्रों को साक्षात्कार के साथ ही कौशल विकास का ज्ञान अर्जन करने का भी मौका दिया। उन्होंने बाजार की मांग के अनुरूप बच्चों को तैयार रहने के टिप्स दिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर एवम् प्रवक्ता मनोज तिवारी, आई.क्यू.ए.सी. की निदेशक प्रोफेसर डाॅ़ सुमन विज के साथ ही डॉ दिव्या, डॉ कीर्ति, कपिल गोयल, डॉ दीपक सोम, राकेश पंवार और विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और फैकल्टी के सदस्य मौजूद रहे। 

इन कंपनियांे के प्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग

विप्रो, टीसीएस, सुंदरम फाइनंेस, बायजूस, अपोलो हाॅस्पिटल, पंतजलि, ई-एशवा, एक्स्ट्रा माक्र्स, फ्रैन कनेक्ट, वीएलसीसी, बजाज फिंसर्व, एक्ट्रामाक्र्स, टैक महिन्द्रा, एनबीसीसी, ओजस एनिमल फीड, मोक्ष क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड

Previous Post

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में अब निकाय चुनाव तीन माह पीछे,पढ़िए पूरी खबर

Next Post

लजी़ज पकवानों की खूशबू से महका एसजीआरआरयू का कैंपस

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

भीषण गर्मी में पढ़ाई: उत्तराखंड के 275 सरकारी स्कूलों में बिजली नहीं, बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा
शिक्षा

भीषण गर्मी में पढ़ाई: उत्तराखंड के 275 सरकारी स्कूलों में बिजली नहीं, बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा

by Seemaukb
April 30, 2026
ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद

by Seemaukb
April 26, 2026
Next Post
लजी़ज पकवानों की खूशबू से महका एसजीआरआरयू का कैंपस

लजी़ज पकवानों की खूशबू से महका एसजीआरआरयू का कैंपस

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ब्रेकिंग : एन एच- 74 घोटाले के मुख्य आरोपी दिनेश प्रताप सिंह को क्लीन चिट

ब्रेकिंग : एन एच- 74 घोटाले के मुख्य आरोपी दिनेश प्रताप सिंह को क्लीन चिट

June 14, 2024
13 साल से सड़क किनारे रह रही थी महिला, हटाया तो थैले से निकले नोटों के बंडल और किलोभर सिक्के!

13 साल से सड़क किनारे रह रही थी महिला, हटाया तो थैले से निकले नोटों के बंडल और किलोभर सिक्के!

October 25, 2025

Don't miss it

बड़ी खबर :  नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी  गिरफ्तार
क्राइम

बड़ी खबर : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

June 9, 2026
मुख्यमंत्री धामी की पहल: देहरादून में शुरू हुई ब्लूबेरी खेती, किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी की पहल: देहरादून में शुरू हुई ब्लूबेरी खेती, किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

June 9, 2026
महंगाई का बड़ा झटका या अफवाह? पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने दिया सीधा जवाब
देश-दुनिया

Petrol Diesel Price Today: क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? क्रूड ऑयल की तेजी ने बढ़ाई लोगों की चिंता

June 9, 2026
Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका! जानिए आज आपके शहर में क्या है गोल्ड-चांदी का भाव
देश-दुनिया

Gold-Silver Price : सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका! जानिए आज आपके शहर में क्या है गोल्ड-चांदी का भाव

June 9, 2026
महंगाई ने फिर दिया झटका! घरेलू LPG सिलेंडर हुआ महंगा, तुरंत चेक करें अपने शहर का रेट
देश-दुनिया

Ujjwala LPG News: करोड़ों महिलाओं को झटका! अब साल में सिर्फ 4 गैस सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी

June 9, 2026
खान सर केस में बड़ा मोड़: कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक, पुलिस से मांगे सबूत
देश-दुनिया

खान सर केस में बड़ा मोड़: कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक, पुलिस से मांगे सबूत

June 9, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • बड़ी खबर : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी की पहल: देहरादून में शुरू हुई ब्लूबेरी खेती, किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते
  • Petrol Diesel Price Today: क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? क्रूड ऑयल की तेजी ने बढ़ाई लोगों की चिंता

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.