Saturday, June 13, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

आस्था का सागर उमड़ा: अराईयांवाला में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे, 8 मार्च को देहरादून में होगा भव्य झण्डारोहण

February 27, 2026
in उत्तराखंड
आस्था का सागर उमड़ा: अराईयांवाला में गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे, 8 मार्च को देहरादून में होगा भव्य झण्डारोहण
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री झण्डा जी मेले की तैयारियां पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को हरियाणा के अराईयांवाला में अराईयांवाला में श्री झण्डे जी का विधिवत आरोहण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

दरबार दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लेकर मेला संचालन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि श्री झण्डा मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गुरु परंपरा, समर्पण और सेवा भावना की जीवंत अभिव्यक्ति है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

You might also like

13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम

14 जून को देहरादून बनेगा परीक्षा का रणक्षेत्र, 116 केंद्रों पर होगी UKSSSC की बड़ी परीक्षा

पिछले साल तबाही, इस साल भी डर बरकरार! स्यानाचट्टी में सुरक्षा इंतजामों का इंतजार

विशेष पूजा-अर्चना के बाद 100 सदस्यीय जत्था हुआ रवाना

शुक्रवार सुबह दरबार परिसर में श्री झण्डा साहिब की विशेष पूजा-अर्चना और अरदास संपन्न हुई। धार्मिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में 100 सदस्यीय जत्था अराईयांवाला के लिए रवाना हुआ।

सुबह 9 बजे देहरादून से चला जत्था दोपहर 12:10 बजे अराईयांवाला पहुंचा। परंपरा के अनुसार पुराने श्री झण्डे जी को पूरे सम्मान के साथ उतारा गया। इसके बाद दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल और पंचगव्य से पवित्र स्नान कराकर 60 फीट ऊंचे नए श्री झण्डे जी का हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य आरोहण किया गया।

इस दौरान श्रद्धालु गुरु महाराज के जयकारे लगाते रहे और अनेक श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नतमस्तक हुए। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद एवं लंगर का वितरण किया गया।

25 फरवरी से शुरू हुई परंपरागत पदयात्रा

परंपरा के अनुसार 25 फरवरी को श्री दरबार साहिब के पुजारी श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का हुक्मनामा लेकर हरियाणा के बड़ागांव के लिए रवाना हुए थे। इसके पश्चात पैदल संगत देहरादून की ओर प्रस्थान करती है। यह पदयात्रा आस्था, अनुशासन और सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक मानी जाती है।

28 फरवरी को पैदल संगत का स्वागत सहसपुर स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। 1 मार्च को संगत देहरादून में प्रवेश करेगी, जहां कांवली गांव में भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। दर्शनी गेट पर पुष्पवर्षा, बैंड-बाजों और जयकारों के साथ संगत का अभिनंदन होगा।

8 मार्च को देहरादून में होगा मुख्य आरोहण

मेला अधिकारी विजय गुलाटी के अनुसार, दरबार परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, पुष्प सज्जा और भव्य प्रवेश द्वारों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात की विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

7 मार्च को परंपरा अनुसार पूरब की संगत की विदाई होगी और 8 मार्च को दरबार परिसर, देहरादून में श्री झण्डे जी के भव्य आरोहण के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ होगा।

आस्था, सेवा और समरसता का प्रतीक

धार्मिक मान्यता के अनुसार श्री झण्डे जी गुरु परंपरा की अखंड ज्योति, त्याग, सेवा और मानवता के संदेश के प्रतीक हैं। श्रद्धालु मानते हैं कि झण्डे जी के दर्शन और सेवा से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री झण्डा जी मेला आस्था, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बनेगा, जिससे पूरा देहरादून आध्यात्मिक उत्सव के रंग में रंग जाएगा।

Tags: DehradunHaryana amid devotional chants. The main flag hoisting ceremony will take place on March 8 at Darbar Shri Guru Ram Rai Ji Maharajmarking the grand beginning of the historic Jhanda Ji Mela.Shri Jhanda Ji was ceremoniously hoisted in Arainyawalla
Previous Post

प्रधान सलाखों के पीछे, पैसे बाहर! ₹10.39 लाख की निकासी से मचा बवाल

Next Post

अब गांव नहीं छोड़ेंगे युवा! सरकार का बड़ा प्लान, हर जनपद तैयार करेगा स्वरोजगार ब्लूप्रिंट

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम
उत्तराखंड

13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम

by Seemaukb
June 12, 2026
14 जून को देहरादून बनेगा परीक्षा का रणक्षेत्र, 116 केंद्रों पर होगी UKSSSC की बड़ी परीक्षा
उत्तराखंड

14 जून को देहरादून बनेगा परीक्षा का रणक्षेत्र, 116 केंद्रों पर होगी UKSSSC की बड़ी परीक्षा

by Seemaukb
June 12, 2026
Next Post
अब गांव नहीं छोड़ेंगे युवा! सरकार का बड़ा प्लान, हर जनपद तैयार करेगा स्वरोजगार ब्लूप्रिंट

अब गांव नहीं छोड़ेंगे युवा! सरकार का बड़ा प्लान, हर जनपद तैयार करेगा स्वरोजगार ब्लूप्रिंट

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

खुश खबरी: आरटीई के माध्यम से एडमिशन की प्रक्रिया 20 जून से प्रारम्भ

खुश खबरी: आरटीई के माध्यम से एडमिशन की प्रक्रिया 20 जून से प्रारम्भ

June 14, 2022
बड़ी खबर: इनामी अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा

बड़ी खबर: इनामी अपराधियों पर एसटीएफ का शिकंजा

November 15, 2022

Don't miss it

13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम
उत्तराखंड

13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम

June 12, 2026
Padma Shri Jaspal Rana Death News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
देश-दुनिया

Padma Shri Jaspal Rana Death News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

June 12, 2026
14 जून को देहरादून बनेगा परीक्षा का रणक्षेत्र, 116 केंद्रों पर होगी UKSSSC की बड़ी परीक्षा
उत्तराखंड

14 जून को देहरादून बनेगा परीक्षा का रणक्षेत्र, 116 केंद्रों पर होगी UKSSSC की बड़ी परीक्षा

June 12, 2026
मौसम का डबल अटैक! तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से अलर्ट
मौसम

मौसम का कहर! अगले 3 घंटे भारी, बिजली-ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं का अलर्ट

June 12, 2026
दरबार श्री गुरु राम राय जी की जमीन पर कब्जे की कोशिश! संगतों ने घेरा, पत्थरबाजी के बीच आरोपी पुलिस के हवाले
क्राइम

दरबार श्री गुरु राम राय जी की जमीन पर कब्जे की कोशिश! संगतों ने घेरा, पत्थरबाजी के बीच आरोपी पुलिस के हवाले

June 11, 2026
दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर वाहन गहरी खाई में गिरा, 4 की मौत, 4 घायल
हादसा

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर वाहन गहरी खाई में गिरा, 4 की मौत, 4 घायल

June 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • 13 जून को घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, IMA परेड के चलते बदलेगा पूरा ट्रैफिक सिस्टम
  • Padma Shri Jaspal Rana Death News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
  • 14 जून को देहरादून बनेगा परीक्षा का रणक्षेत्र, 116 केंद्रों पर होगी UKSSSC की बड़ी परीक्षा

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.