Saturday, July 25, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून: विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की वॉकाथॉन, “दृष्टि के मौन चोर” से बचाव का दिया संदेश

8 से 14 मार्च तक चलेगा जनजागरूकता अभियान, 9 से 14 मार्च तक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

March 8, 2026
in उत्तराखंड
देहरादून: विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की वॉकाथॉन, “दृष्टि के मौन चोर” से बचाव का दिया संदेश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। विश्व ग्लूकोमा सप्ताह (8 से 14 मार्च) के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग द्वारा रविवार को जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर से एक जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को ग्लूकोमा से बचाव का संदेश दिया।

रैली श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज़ से शुरू होकर लाल पुल तक पहुंची और वहां से यू-टर्न लेकर पुनः अस्पताल परिसर में आकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। तख्तियों पर “समय-समय पर नेत्र जांच करवाएं”, “काला मोतिया से आंखों को बचाएं”, “नियमित जांच का लें संकल्प, ग्लूकोमा से बचाव होगा सरल विकल्प” और “धुंधला दिखे या दर्द हो जाए, तुरंत नेत्र चिकित्सक से जांच कराएं” जैसे संदेश लिखे थे।

You might also like

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

भ्रष्टाचारियों पर क्यों मेहरबान सिस्टम? 40 मामलों में अभियोजन स्वीकृति अब भी लंबित

इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष और ग्लूकोमा विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका गुप्ता ने बताया कि ग्लूकोमा को “दृष्टि का मौन चोर” कहा जाता है, क्योंकि यह बीमारी प्रारंभिक अवस्था में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ती है और समय पर उपचार न मिलने पर स्थायी दृष्टि हानि का कारण बन सकती है। उन्होंने बताया कि इंट्राऑक्यूलर प्रेशर (आंखों के दबाव) की जांच, ऑप्टिक नर्व परीक्षण और विजुअल फील्ड जांच जैसे सरल परीक्षणों के माध्यम से इस बीमारी का शुरुआती अवस्था में पता लगाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का नेत्र रोग विभाग आधुनिक जांच सुविधाओं और नवीनतम उपचार विकल्पों से सुसज्जित है। अस्पताल द्वारा 9 मार्च से 14 मार्च तक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मरीजों को लेजर उपचार और चयनित सर्जरी भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

अस्पताल प्रशासन ने विशेष रूप से 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों, लंबे समय तक स्टेरॉयड का उपयोग करने वालों, आंख में गंभीर चोट झेल चुके व्यक्तियों और जिनके परिवार में ग्लूकोमा का इतिहास है, उनसे नियमित नेत्र जांच कराने की अपील की है।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. अबिन पाल, डॉ. पुनीत ओहरी, डॉ. राजीव आजाद, डॉ. तनुज भाटिया, डॉ. ललित वार्ष्णेय और डॉ. संजय साधू सहित अन्य डॉक्टर, छात्र-छात्राएं और अस्पताल कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags: Dehradun health newsdehradun newsEye Hospital DehradunFree Eye Checkup Camp DehradunGlaucoma Awareness DehradunGlaucoma Awareness WalkathonSGGRR University DehradunShri Mahant Indiresh HospitalUttarakhand health newsWorld Glaucoma Week 2026
Previous Post

UK07 Rider Controversy: वायरल ‘लास्ट वीडियो’ के बाद अनुराग डोभाल ने की आत्महत्या की कोशिश

Next Post

जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी: श्री दरबार साहिब में 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी का भव्य आरोहण

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई
उत्तराखंड

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

by Seemaukb
July 24, 2026
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

by Seemaukb
July 24, 2026
Next Post
जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी: श्री दरबार साहिब में 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी का भव्य आरोहण

जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी: श्री दरबार साहिब में 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी का भव्य आरोहण

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

चौंकाने वाला ज़मीन घोटाला: भू-माफिया ने 14 साल पहले सड़क की जमीन बेच दी, अब खुली पोल

चौंकाने वाला ज़मीन घोटाला: भू-माफिया ने 14 साल पहले सड़क की जमीन बेच दी, अब खुली पोल

July 3, 2025
सड़क सुरक्षा माह 2026: राष्ट्रपति निकेतन में बच्चों को मिला जीवनरक्षक यातायात नियमों का प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम बना मिसाल

सड़क सुरक्षा माह 2026: राष्ट्रपति निकेतन में बच्चों को मिला जीवनरक्षक यातायात नियमों का प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम बना मिसाल

January 29, 2026

Don't miss it

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई
उत्तराखंड

पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई

July 24, 2026
ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
क्राइम

ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

July 24, 2026
उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

July 24, 2026
सावधान! देहरादून समेत उत्तराखंड के 5 जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट
मौसम

उत्तराखंड में अगले 3 घंटे बेहद भारी! IMD का येलो अलर्ट, 13 जिलों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

July 24, 2026
भ्रष्टाचारियों पर क्यों मेहरबान सिस्टम? 40 मामलों में अभियोजन स्वीकृति अब भी लंबित
उत्तराखंड

भ्रष्टाचारियों पर क्यों मेहरबान सिस्टम? 40 मामलों में अभियोजन स्वीकृति अब भी लंबित

July 24, 2026
शेयर बाजार में मचा हड़कंप! ट्रंप के 10% टैरिफ से एशिया धड़ाम, भारत पर मंडराया संकट
मनी और निवेश

शेयर बाजार में मचा हड़कंप! ट्रंप के 10% टैरिफ से एशिया धड़ाम, भारत पर मंडराया संकट

July 24, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • पहाड़ी खाने का बढ़ा क्रेज! हिमालयन भोजनालय में उमड़ रहे पर्यटक, महिलाओं की हो रही शानदार कमाई
  • ब्रेकिंग : 40 हजार रिश्वत लेते उरेडा के परियोजना अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार
  • उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर धरने में पहुंचा कांस्टेबल? वायरल वीडियो की जांच में जुटा पुलिस मुख्यालय

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.