Thursday, October 8, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश

October 8, 2026
in उत्तराखंड
कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल और अनधिकृत डंपिंग पर रोक लगाने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई केवल अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि इसके उत्पादन, भंडारण, आपूर्ति और उपयोग की पूरी श्रृंखला पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने मा. उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य कर विभाग के अधिकारियों को जिले में संचालित संबंधित औद्योगिक इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। साथ ही प्लास्टिक सामग्री के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की आपूर्ति, उपलब्ध स्टॉक, उत्पादन क्षमता और वितरण से संबंधित रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

You might also like

मसूरी में अवैध होटल पर MDDA की कैंची, बेसमेंट समेत 12 कमरे सील,बंशीधर तिवारी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

कल 11 बजे सायरन की आवाज से गूंजेगा उत्तराखंड, भूकंप नहीं… इस वजह से होगा अलर्ट

ई-रवन्ना को लेकर बड़ी राहत! जाम, नो-एंट्री या VVIP मूवमेंट में फंसे तो यहां करें सूचना

डीएम ने बाजारों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क को चिन्हित कर उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने साफ किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक की सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई के साथ-साथ उसके स्रोत और पूरे सप्लाई नेटवर्क की भी निगरानी की जाए।

जिलाधिकारी ने जिले के सभी एसडीएम को बल्क वेस्ट जनरेटर और अनधिकृत डंपिंग साइटों को तत्काल चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसी जगहों से प्लास्टिक कचरा उठवाकर उसका नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। अनधिकृत स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ चालान समेत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

नगर निगम और सभी नगर निकायों को उपलब्ध मानव संसाधन एवं अन्य संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद यदि प्लास्टिक कचरे के निस्तारण में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई गई कॉम्पेक्टर मशीनों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करते हुए पूछा कि कितनी मशीनें वर्तमान में संचालित हैं और अब तक कितनी मात्रा में प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया गया है। कालसी क्षेत्र में कॉम्पेक्टर तक कूड़ा पहुंचाने में आ रही दिक्कत और अधिक लागत की शिकायत पर डीएम ने साइट चयन में लापरवाही बरतने वाली टीम के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक की समस्या का स्थायी समाधान केवल कार्रवाई से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए व्यवहार परिवर्तन और जनजागरूकता भी जरूरी है। उन्होंने आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण और मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा वैकल्पिक उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

नगर निगम देहरादून के सभी 100 वार्डों में तैनात सेक्टर अधिकारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के साथ जनजागरूकता गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने वार्डों में अनधिकृत डंपिंग साइटों को चिन्हित कर तत्काल सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि निगम के माध्यम से विशेष सफाई अभियान चलाकर वहां जमा प्लास्टिक कचरे का निस्तारण कराया जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, एसडीएम विनोद कुमार, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर राज्य कर अजय कुमार सिंह, एमएनएसए डॉ. आनंद, डीपीओ जितेंद्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एसके गिरी, एडीपीआरओ संजय बडोनी, एमएमए जिला पंचायत सतीश त्रिपाठी समेत खंड विकास अधिकारी, नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Ashish ChauhanDehradun latest newsdehradun newsDehradun Plastic NewsDM DehradunPlastic Ban DehradunPlastic Waste ManagementSingle Use PlasticUttarakhand broadcastUttarakhand news
Previous Post

कल 11 बजे सायरन की आवाज से गूंजेगा उत्तराखंड, भूकंप नहीं… इस वजह से होगा अलर्ट

Next Post

मसूरी में अवैध होटल पर MDDA की कैंची, बेसमेंट समेत 12 कमरे सील,बंशीधर तिवारी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

मसूरी में अवैध होटल पर MDDA की कैंची, बेसमेंट समेत 12 कमरे सील,बंशीधर तिवारी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई
उत्तराखंड

मसूरी में अवैध होटल पर MDDA की कैंची, बेसमेंट समेत 12 कमरे सील,बंशीधर तिवारी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

by Seemaukb
October 8, 2026
कल 11 बजे सायरन की आवाज से गूंजेगा उत्तराखंड, भूकंप नहीं… इस वजह से होगा अलर्ट
उत्तराखंड

कल 11 बजे सायरन की आवाज से गूंजेगा उत्तराखंड, भूकंप नहीं… इस वजह से होगा अलर्ट

by Seemaukb
October 8, 2026
Next Post
मसूरी में अवैध होटल पर MDDA की कैंची, बेसमेंट समेत 12 कमरे सील,बंशीधर तिवारी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

मसूरी में अवैध होटल पर MDDA की कैंची, बेसमेंट समेत 12 कमरे सील,बंशीधर तिवारी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बोले हरीश “सम्मान पूर्वक नहीं बुलाया तो नहीं गए”

बड़ी खबर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हरीश रावत को नसीहत”स्थायी सीट खोज,लड़े चुनाव।”

May 5, 2022
ब्रेकिंग: 2015 में नकल के माध्यम से आए 20 दरोगा निलंबित। आदेश जारी

ब्रेकिंग: 2015 में नकल के माध्यम से आए 20 दरोगा निलंबित। आदेश जारी

January 16, 2023

Don't miss it

मसूरी में अवैध होटल पर MDDA की कैंची, बेसमेंट समेत 12 कमरे सील,बंशीधर तिवारी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई
उत्तराखंड

मसूरी में अवैध होटल पर MDDA की कैंची, बेसमेंट समेत 12 कमरे सील,बंशीधर तिवारी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

October 8, 2026
कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश

October 8, 2026
कल 11 बजे सायरन की आवाज से गूंजेगा उत्तराखंड, भूकंप नहीं… इस वजह से होगा अलर्ट
उत्तराखंड

कल 11 बजे सायरन की आवाज से गूंजेगा उत्तराखंड, भूकंप नहीं… इस वजह से होगा अलर्ट

October 8, 2026
ई-रवन्ना को लेकर बड़ी राहत! जाम, नो-एंट्री या VVIP मूवमेंट में फंसे तो यहां करें सूचना
उत्तराखंड

ई-रवन्ना को लेकर बड़ी राहत! जाम, नो-एंट्री या VVIP मूवमेंट में फंसे तो यहां करें सूचना

October 8, 2026
बस सड़क से गायब, भुगतान जारी! 8 साल में रोडवेज ने हिमाचल को थमा दिए 25.76 लाख
क्राइम

बस सड़क से गायब, भुगतान जारी! 8 साल में रोडवेज ने हिमाचल को थमा दिए 25.76 लाख

October 8, 2026
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी का नमन, बोले- बलिदान भूलना उत्तराखंड के लिए संभव नहीं
उत्तराखंड

स्कूलों में अब वेद-उपनिषद और पुराणों की होगी पढ़ाई – सीएम धामी

October 8, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • मसूरी में अवैध होटल पर MDDA की कैंची, बेसमेंट समेत 12 कमरे सील,बंशीधर तिवारी- नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई
  • कचरा फेंकने वालों सावधान! देहरादून में DM ने चिन्हित कर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश
  • कल 11 बजे सायरन की आवाज से गूंजेगा उत्तराखंड, भूकंप नहीं… इस वजह से होगा अलर्ट

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.