Wednesday, November 18, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

स्मार्ट मीटर किसानों और ग्रामीणों पर आर्थिक व मानसिक दबाव डालने की साजिश: संघर्ष समिति

April 4, 2025
in उत्तराखंड
स्मार्ट मीटर किसानों और ग्रामीणों पर आर्थिक व मानसिक दबाव डालने की साजिश: संघर्ष समिति
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट ब्यूरो, हल्द्वानी

हल्द्वानी। किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति ने गन्ना सेंटर के रामलीला मैदान में एक खुली चर्चा आयोजित कर स्मार्ट प्रीपेड मीटर का कड़ा विरोध किया। इस बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वे अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे।

You might also like

बच्चों की सुरक्षा ताक पर! स्कूल बसों में मिलीं ऐसी खामियां, 142 के कटे चालान

26 नवंबर को मसूरी में दिखेगा साइकिलिंग का दम, देश-दुनिया के राइडर्स जुटेंगे उत्तराखंड में!

गांव की 10 महिलाओं का धमाका! पहाड़ी गिफ्ट हैंपर से 18 लाख का कारोबार

संघर्ष समिति के नेतृत्व में आगामी तीन दिनों में गांव-गांव और घर-घर जाकर विरोध स्वरूप हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत, 1000 से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन को उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।

किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने की साजिश

संघर्ष समिति के संस्थापक एवं किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष किसानपुत्र कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि सरकार किसानों पर आर्थिक बोझ डालने के लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लागू कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की आवाज को अनसुना किया गया, तो यह आंदोलन बड़े स्तर पर जनआक्रोश का रूप लेगा।

पूर्व ग्राम प्रधान ललित मोहन नेगी ने कहा,
“गांवों में बिजली विभाग के कर्मचारी अकेली महिलाओं को डराकर जबरदस्ती मीटर लगा रहे हैं। यह सरासर अन्याय है। दो दिन पूर्व ही बिजली विभाग को लिखित सूचना दी गई थी, इसके बावजूद जबरदस्ती मीटर लगाए गए।”

युवा सामाजिक कार्यकर्ता ललित मोहन जोशी ने कहा कि ग्रामीणों को उनके अधिकारों की जानकारी देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

संघर्ष समिति की आगामी रणनीति

1000 से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन को उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के माध्यम से सरकार को सौंपा जाएगा। यदि सरकार इस पर गंभीरता से विचार नहीं करती, तो गांव में महापंचायत आयोजित की जाएगी। स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान के तहत घर-घर जनसंपर्क किया जाएगा। संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि यदि जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य बंद नहीं हुआ, तो इसका विरोध बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। समिति ने कहा कि इस स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

इस दौरान नवीन चंद्र दुर्गापाल, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, पंकज जोशी, कैलाश कुल्याल, ललित मोहन जोशी, मोहित बेलवाल, नारायण उपाध्याय सहित 55 किसान उपस्थित रहे।

Tags: Electricity department protestfarmers protestGovernment policy oppositionHaldwani protestPrepaid meter oppositionPublic agitationRural rightsSmart meter awareness campaignSmart meter controversyUttarakhand news
Previous Post

बिग ब्रेकिंग : रिश्वतखोर कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार: विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Next Post

बड़ी खबर: शिक्षा माफियाओं पर जिला प्रशासन की सख्ती, निजी स्कूलों की मनमानी पर लगी लगाम

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बच्चों की सुरक्षा ताक पर! स्कूल बसों में मिलीं ऐसी खामियां, 142 के कटे चालान
उत्तराखंड

बच्चों की सुरक्षा ताक पर! स्कूल बसों में मिलीं ऐसी खामियां, 142 के कटे चालान

by Seemaukb
November 18, 2026
26 नवंबर को मसूरी में दिखेगा साइकिलिंग का दम, देश-दुनिया के राइडर्स जुटेंगे उत्तराखंड में!
उत्तराखंड

26 नवंबर को मसूरी में दिखेगा साइकिलिंग का दम, देश-दुनिया के राइडर्स जुटेंगे उत्तराखंड में!

by Seemaukb
November 18, 2026
Next Post
बड़ी खबर: शिक्षा माफियाओं पर जिला प्रशासन की सख्ती, निजी स्कूलों की मनमानी पर लगी लगाम

बड़ी खबर: शिक्षा माफियाओं पर जिला प्रशासन की सख्ती, निजी स्कूलों की मनमानी पर लगी लगाम

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे की पहल से अल्मोड़ा अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सर्जरी और स्वास्थ्य सुविधाएँ

सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे की पहल से अल्मोड़ा अस्पताल में शुरू हुई आधुनिक सर्जरी और स्वास्थ्य सुविधाएँ

December 5, 2025
ज्योतिर्मठ में निहंगों और व्यापारी के बीच झड़प, एसएसआई पर चाकू से हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार

ज्योतिर्मठ में निहंगों और व्यापारी के बीच झड़प, एसएसआई पर चाकू से हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार

July 1, 2025

Don't miss it

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चेतावनी! एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी
हेल्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चेतावनी! एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

November 18, 2026
बच्चों की सुरक्षा ताक पर! स्कूल बसों में मिलीं ऐसी खामियां, 142 के कटे चालान
उत्तराखंड

बच्चों की सुरक्षा ताक पर! स्कूल बसों में मिलीं ऐसी खामियां, 142 के कटे चालान

November 18, 2026
26 नवंबर को मसूरी में दिखेगा साइकिलिंग का दम, देश-दुनिया के राइडर्स जुटेंगे उत्तराखंड में!
उत्तराखंड

26 नवंबर को मसूरी में दिखेगा साइकिलिंग का दम, देश-दुनिया के राइडर्स जुटेंगे उत्तराखंड में!

November 18, 2026
गांव की 10 महिलाओं का धमाका! पहाड़ी गिफ्ट हैंपर से 18 लाख का कारोबार
उत्तराखंड

गांव की 10 महिलाओं का धमाका! पहाड़ी गिफ्ट हैंपर से 18 लाख का कारोबार

November 18, 2026
देहरादून को मिला नया विकास अधिकारी, आते ही तय किया 5 सूत्रीय एजेंडा!
उत्तराखंड

देहरादून को मिला नया विकास अधिकारी, आते ही तय किया 5 सूत्रीय एजेंडा!

November 18, 2026
40 लाख का लेनदेन, दुकान का इंतजार! पूर्व मेयर के खिलाफ शिकायत से मचा हड़कंप
क्राइम

40 लाख का लेनदेन, दुकान का इंतजार! पूर्व मेयर के खिलाफ शिकायत से मचा हड़कंप

November 18, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चेतावनी! एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी
  • बच्चों की सुरक्षा ताक पर! स्कूल बसों में मिलीं ऐसी खामियां, 142 के कटे चालान
  • 26 नवंबर को मसूरी में दिखेगा साइकिलिंग का दम, देश-दुनिया के राइडर्स जुटेंगे उत्तराखंड में!

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.