Saturday, October 24, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री झण्डे जी मेले की भव्यता में चार चांद लगाने पहुंची पंजाब की पैदल संगत

March 12, 2025
in उत्तराखंड
श्री झण्डे जी मेले की भव्यता में चार चांद लगाने पहुंची पंजाब की पैदल संगत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

दिव्यांग रोजगार मेले में नौकरियों की बहार! 23 शॉर्टलिस्ट, 16 को घर बैठे काम

Dehradun News: रानीपोखरी में रात को गांव पहुंचा प्रशासन, 18 शिकायतें आईं सामने; ज्यादातर का मौके पर निस्तारण

Dehradun News: देहरादून में 78 बुजुर्ग महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों के साथ बांटे गए व्हीलचेयर और सहायक उपकरण

पुष्प वर्षा और जयकारों के बीच हुआ श्री दरबार साहिब में भव्य स्वागत

देहरादून। श्री झण्डे जी मेले की दिव्यता और भव्यता को बढ़ाने के लिए पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था बुधवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। जैसे ही शाम 5:30 बजे संगत दर्शनी गेट पर पहुंची, दूनवासियों, दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज प्रबन्ध समिति और श्री झंडा जी मेला आयोजन समिति ने फूलों की वर्षा और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया।

श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में संगत का अभिनंदन किया गया। उन्होंने संगत को दर्शन और आशीर्वाद दिए। इस दौरान पूरा श्री दरबार साहिब परिसर और आसपास का क्षेत्र “श्री गुरु राम राय जी महाराज” के जयकारों से गूंज उठा।

श्री झण्डे जी मेले की रौनक बढ़ी

श्री दरबार साहिब के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी पंजाब की पैदल संगत श्री झण्डे जी आरोहण और मेले का हिस्सा बनने के लिए यहां पहुंची है। संगत के आगमन से मेले की दिव्यता और भव्यता में चार चांद लग गए हैं।

संगत ने बुधवार शाम को श्री दरबार साहिब में ढोल की थाप पर नृत्य किया और श्री गुरु राम राय जी महाराज की महिमा का गुणगान किया।

श्री दरबार साहिब में विशेष स्वागत कार्यक्रम

श्री दरबार साहिब प्रबन्धन की ओर से बुधवार दोपहर 3:15 बजे प्राइमरी स्कूल कांवली में संगत का स्वागत किया गया। इसके बाद शाम 5:30 बजे श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में दर्शनी गेट और श्री दरबार साहिब परिसर में संगत का भव्य स्वागत किया गया।

श्री गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर संगत का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पैदल संगत के आगमन के साथ ही श्री दरबार साहिब में रौनक और उल्लास का माहौल बन गया।

अब श्री दरबार साहिब में देश-विदेश से संगतों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं और संगतों के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

18 मार्च को पूरब की संगत की विदाई, 19 मार्च को होगा श्री झण्डे जी आरोहण

परंपरा के अनुसार 18 मार्च को पूरब की संगत की विदाई होगी। इसके बाद 19 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के साथ श्री झण्डे जी मेले का भव्य शुभारंभ होगा।

पुलिस और प्रशासन ने मेला तैयारियों को लेकर की बैठक

श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मंगलवार को मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मेले की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

संगतों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की जा चुकी है। मेले की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

19 मार्च को होने वाले श्री झण्डे जी आरोहण के मुख्य कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मेला आयोजन समिति और पुलिस प्रशासन ने आवश्यक निर्णय लिए हैं।

देहरादून का श्री झण्डे जी मेला ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था से जुड़ा पर्व है, जिसमें हर साल हजारों श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं। इस साल भी मेले की भव्यता देखने लायक होगी।

Tags: Dehradun festivalJhanda Ji Mela 2025Jhanda Ji Mela preparationsPunjab Sangatreligious melaShri Darbar Sahib DehradunShri Guru Ram Rai Ji MaharajShri Jhanda Ji ArohanShri Jhanda Ji MelaShri Mahant Devendra Das JiSikh pilgrimageSikh traditionsspiritual events in India
Previous Post

बड़ी खबर : खटीमा में बिना मान्यता चल रहे नौ मदरसे सील, प्रशासन की कड़ी कार्रवाई जारी

Next Post

बिग ब्रेकिंग : सहायक अभियंता पर भ्रष्टाचार के आरोप, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

दिव्यांग रोजगार मेले में नौकरियों की बहार! 23 शॉर्टलिस्ट, 16 को घर बैठे काम
उत्तराखंड

दिव्यांग रोजगार मेले में नौकरियों की बहार! 23 शॉर्टलिस्ट, 16 को घर बैठे काम

by Seemaukb
October 23, 2026
Dehradun News: रानीपोखरी में रात को गांव पहुंचा प्रशासन, 18 शिकायतें आईं सामने; ज्यादातर का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड

Dehradun News: रानीपोखरी में रात को गांव पहुंचा प्रशासन, 18 शिकायतें आईं सामने; ज्यादातर का मौके पर निस्तारण

by Seemaukb
October 23, 2026
Next Post
बिग ब्रेकिंग : सहायक अभियंता पर भ्रष्टाचार के आरोप, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन

बिग ब्रेकिंग : सहायक अभियंता पर भ्रष्टाचार के आरोप, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

हादसा: गहरी खाई में गिरा वाहन।एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

दुखद हादसा: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार,2की मौत, 2लोग घायल

December 11, 2023
निर्माणाधीन ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना:  सुरंग में काम कर रहे मजदूर की अचानक मौत

बेकाबू ट्रैक्टर बना काल: बाइक सवार दादी, चाचा और पोते की दर्दनाक मौत

March 6, 2025

Don't miss it

दिव्यांग रोजगार मेले में नौकरियों की बहार! 23 शॉर्टलिस्ट, 16 को घर बैठे काम
उत्तराखंड

दिव्यांग रोजगार मेले में नौकरियों की बहार! 23 शॉर्टलिस्ट, 16 को घर बैठे काम

October 23, 2026
Dehradun News: रानीपोखरी में रात को गांव पहुंचा प्रशासन, 18 शिकायतें आईं सामने; ज्यादातर का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड

Dehradun News: रानीपोखरी में रात को गांव पहुंचा प्रशासन, 18 शिकायतें आईं सामने; ज्यादातर का मौके पर निस्तारण

October 23, 2026
Dehradun News: देहरादून में 78 बुजुर्ग महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों के साथ बांटे गए व्हीलचेयर और सहायक उपकरण
उत्तराखंड

Dehradun News: देहरादून में 78 बुजुर्ग महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों के साथ बांटे गए व्हीलचेयर और सहायक उपकरण

October 23, 2026
Dehradun News: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण करने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा
उत्तराखंड

Dehradun News: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण करने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा

October 23, 2026
देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा
क्राइम

देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा

October 23, 2026
160 पीजी डॉक्टरों को मिला जिंदगी बचाने का हुनर, एसजीआरआर में बीएलएस-एसीएलएस की ट्रेनिंग
उत्तराखंड

160 पीजी डॉक्टरों को मिला जिंदगी बचाने का हुनर, एसजीआरआर में बीएलएस-एसीएलएस की ट्रेनिंग

October 23, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • दिव्यांग रोजगार मेले में नौकरियों की बहार! 23 शॉर्टलिस्ट, 16 को घर बैठे काम
  • Dehradun News: रानीपोखरी में रात को गांव पहुंचा प्रशासन, 18 शिकायतें आईं सामने; ज्यादातर का मौके पर निस्तारण
  • Dehradun News: देहरादून में 78 बुजुर्ग महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों के साथ बांटे गए व्हीलचेयर और सहायक उपकरण

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.