Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गजब : एनएच-74 और भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच से मुकरने वाले त्रिवेंद्र, आज खुद कर रहे जांच की मांग

September 27, 2025
in उत्तराखंड
गजब : एनएच-74 और भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच से मुकरने वाले त्रिवेंद्र, आज खुद कर रहे जांच की मांग
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गजब : एनएच-74 और भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच से मुकरने वाले त्रिवेंद्र, आज खुद कर रहे जांच की मांग

सियासत का खेल

सियासत के खेल भी निराले होते हैं। जब वर्तमान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे, तब भर्ती घोटाले और पेपर लीक के मास्टरमाइंड हाकम सिंह उनके संरक्षण में फल-फूल रहे थे। उस समय उन्होंने सीबीआई जांच की मांगों को खारिज कर दिया था। लेकिन आज जब वे मुख्यमंत्री नहीं हैं, तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सीबीआई जांच कराने की सलाह दे रहे हैं।

विधानसभा में दिया था आश्वासन

वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री रहते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा में एनएच-74 भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच कराने का वचन दिया था, लेकिन बाद में रहस्यमयी तरीके से पीछे हट गए। सरकार ने केवल एसआईटी जांच कराई, जबकि विपक्ष और आरोपी डीपी सिंह लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

बेरोजगारों की त्रासदी

वन दरोगा भर्ती घोटाले से निराश होकर एक बेरोजगार ने आत्महत्या कर ली थी। उसने कहा था कि “वह अगले जन्म में भर्ती परीक्षा देगा, क्योंकि इस जन्म में घोटाले ने उसका भविष्य खत्म कर दिया है।” इसके बावजूद त्रिवेंद्र सरकार ने आंदोलनकारियों की आवाज दबाने के लिए दमनात्मक कार्रवाई की।

धामी से अदावत

त्रिवेंद्र सिंह रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच अदावत पुरानी है। जब धामी खटीमा से चुनाव हारे थे, तब त्रिवेंद्र ने बयान दिया था कि मुख्यमंत्री विधायकों में से चुना जाना चाहिए। इसके बाद से वे लगातार धामी सरकार पर कानून-व्यवस्था और अवैध खनन जैसे मुद्दों पर हमला बोलते रहे हैं।

अवैध खनन का विवाद

त्रिवेंद्र सरकार के समय में अवैध खनन चरम पर था। कैग ने ऑडिट रिपोर्ट में आपत्ति जताई थी और हरिद्वार के संतों ने आत्महत्या तक कर ली थी। बावजूद इसके, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई और संरक्षण देने के आरोपों में घिरे रहे।

हाकम सिंह विवाद

त्रिवेंद्र सिंह रावत और हाकम सिंह का रिश्ता भी कई बार विवादों में रहा। एक चर्चित वाकया तब हुआ जब प्रसूता को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा, जबकि हाकम सिंह की मां के लिए मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर भेजा। इस घटना ने काफी आलोचना बटोरी।

एनएच-74 घोटाले की फाइलें

आरटीआई से मिले दस्तावेज बताते हैं कि 19 मई 2017 के बाद एनएच-74 घोटाले की सीबीआई जांच की फाइल पर कोई हस्ताक्षर तक नहीं हुआ। सचिवालय गृह अनुभाग-2 में संरक्षित दस्तावेज बताते हैं कि शासन ने सीबीआई जांच कराने का विचार दबाव में छोड़ दिया था।

धामी सरकार की कार्रवाई

2016 से शुरू हुआ भर्ती घोटाला 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती से रुका। एसटीएफ की जांच में अब तक 41 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और उत्तराखंड से लेकर यूपी तक फैले नकल माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

2020 में हाकम सिंह की बचत

हरिद्वार में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ नकल मामले में हाकम सिंह और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अगर उस समय सख्ती बरती जाती तो युवाओं के साथ इतना बड़ा धोखा शायद नहीं होता।

बड़ा सवाल

जब मुख्यमंत्री रहते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत सीबीआई जांच से पीछे हट गए थे, तो अब किस मुंह से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं? सवाल यही है कि क्या यह बेरोजगारों की सहानुभूति के लिए है या धामी सरकार से राजनीतिक अदावत का हिस्सा?

Tags: CBI probeHakim SinghNH-74 scamPushkar Singh DhamiRecruitment scam Uttarakhandtrivendra Singh RawatUttarakhand politics

Previous Post

टिहरी टाइटंस की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, 112 पर सिमटी पारी

Next Post

देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अनधिकृत प्लॉटिंग व निर्माण ध्वस्त और सील

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अनधिकृत प्लॉटिंग व निर्माण ध्वस्त और सील

देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अनधिकृत प्लॉटिंग व निर्माण ध्वस्त और सील

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड राज्य कर विभाग में बंपर प्रमोशन।देखे लिस्ट

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड राज्य कर विभाग में बंपर प्रमोशन।देखे लिस्ट

June 20, 2023
बड़ी खबर : रोडवेज में मृतक आश्रित कोटे के 195 पदों पर होगी भर्ती

बड़ी खबर : रोडवेज में मृतक आश्रित कोटे के 195 पदों पर होगी भर्ती

January 3, 2024

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.