देहरादून।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) भर्ती परीक्षा 2025–26 से जुड़ा अहम अपडेट जारी किया है। आयोग द्वारा जारी ताजा विज्ञप्ति के अनुसार, इस भर्ती के अंतर्गत प्रस्तावित लिखित प्रतियोगी परीक्षा अब 25 जनवरी 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
128 पदों के लिए होगी परीक्षा
UKSSSC की ओर से विज्ञापन संख्या 73/उ0अ0से0च0आ0/2025 (दिनांक 12 सितंबर 2025) के तहत सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) के कुल 128 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पहले यह परीक्षा 18 जनवरी 2026 को प्रस्तावित थी, जिसे अब संशोधित कर 25 जनवरी 2026 कर दिया गया है।
परीक्षा समय और शेड्यूल
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार—
- परीक्षा का नाम: सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा शिक्षक)
- परीक्षा तिथि: 25 जनवरी 2026 (रविवार)
- समय: प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक
प्रवेश पत्र इस दिन से होंगे डाउनलोड
आयोग ने स्पष्ट किया है कि लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) अभ्यर्थी 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट:
www.sssc.uk.gov.in
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
UKSSSC ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम सूचनाओं के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें और समय से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।










Discussion about this post