Wednesday, November 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

स्वीकृत पद खाली, युवा बेरोज़गार: भर्ती प्रक्रिया न अपनाने पर हाईकोर्ट ने सरकार को घेरा

January 14, 2026
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: काठगोदाम–लालकुआं हाईवे पर बढ़ते हादसों पर हाईकोर्ट सख्त। NH को लगाई फटकार 
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्टोरी: कमल जगाती | नैनीताल

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने विभागों में स्वीकृत पदों के बावजूद नियमित भर्तियां न किए जाने पर राज्य सरकार के रवैये पर गहरी नाराज़गी जताई है। न्यायालय ने इस स्थिति को हैरान करने वाला बताते हुए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि वे सभी विभागों के सचिवों से स्वीकृत एवं रिक्त पदों का पूरा ब्योरा एकत्र कर शपथपत्र के साथ न्यायालय में प्रस्तुत करें। मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी को निर्धारित की गई है।

You might also like

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने 9 जनवरी को पारित आदेश में सरकारी भर्ती प्रणाली पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि न्यायालय के समक्ष आने वाली अनेक याचिकाओं से यह स्पष्ट होता है कि राज्य के विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद स्वीकृत और रिक्त हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

न्यायालय ने सवाल उठाया कि जब पद स्वीकृत और उपलब्ध हैं, तो राज्य सरकार उन्हें भरने से क्यों बच रही है? आदेश में उल्लेख किया गया कि याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता नवनीष नेगी ने न्यायालय को अवगत कराया कि स्वीकृत स्थायी पदों के स्थान पर आउटसोर्सिंग, ठेकेदारों के माध्यम से अथवा अस्थायी व्यवस्थाओं के जरिए नियुक्तियां की जा रही हैं, जो पूरी तरह से अनुचित है।

न्यायालय ने इसे शोषणकारी, मनमानी और तर्कहीन व्यवस्था बताते हुए कहा कि यह न केवल संविधान के अनुच्छेद 14, 16 और 21 का उल्लंघन है, बल्कि संविधान के भाग-4 में निहित राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों के भी विपरीत है।

मामले की सुनवाई के दौरान एकलपीठ ने याचिका के दायरे को व्यापक करते हुए युवा पीढ़ी की स्थिति पर भी चिंता जताई। न्यायालय ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में योग्य और पात्र युवा नियमित नियुक्ति की प्रतीक्षा में हैं। रिक्तियां मौजूद होने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया आगे न बढ़ाना राज्य अधिकारियों की घोर निष्क्रियता को दर्शाता है।

न्यायालय ने यह भी पाया कि प्रत्येक विभाग में स्थायी और स्वीकृत पद बड़ी संख्या में खाली हैं, लेकिन नियमित चयन प्रक्रिया अपनाने के बजाय आउटसोर्सिंग, दैनिक वेतनभोगी और तदर्थ कर्मचारियों के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। इससे समय के साथ ये कर्मचारी आयु सीमा पार कर जाते हैं, जो एक गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।

अपने आदेश में न्यायालय ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि वे यह स्पष्ट करें कि स्थायी और स्वीकृत पदों की उपलब्धता के बावजूद नियमित भर्ती प्रक्रिया क्यों शुरू नहीं की जा रही है। साथ ही यह भी बताने को कहा गया है कि इन पदों को आउटसोर्सिंग, दैनिक वेतनभोगी या तदर्थ कर्मचारियों से क्यों भरा जा रहा है। न्यायालय ने क्लास-4 के पदों को विलुप्त कैडर घोषित किए जाने के कारणों पर भी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।

मामले में अगली सुनवाई 16 फरवरी को की जाएगी।

 

Tags: Article 14Article 16Article 21Chief Secretary UttarakhandClass 4 Cadregovernment jobs UttarakhandHigh Court orderNainital newsOutsourcing RecruitmentRegular RecruitmentUttarakhand High CourtUttarakhand newsVacant Postsउत्तराखंड हाईकोर्टबेरोजगारीयुवा रोजगारसरकारी नौकरी उत्तराखंडसरकारी भर्तीस्वीकृत पद
Previous Post

न्यायपालिका भी जवाबदेही के दायरे में, शिकायतों की सूचना गोपनीय बताकर नहीं रोकी जा सकती: सूचना आयोग

Next Post

25 जनवरी को होगी UKSSSC सहायक अध्यापक LT परीक्षा, आयोग ने जारी की आधिकारिक सूचना

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

by Seemaukb
November 10, 2026
भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

by Seemaukb
November 9, 2026
Next Post
25 जनवरी को होगी UKSSSC सहायक अध्यापक LT परीक्षा, आयोग ने जारी की आधिकारिक सूचना

25 जनवरी को होगी UKSSSC सहायक अध्यापक LT परीक्षा, आयोग ने जारी की आधिकारिक सूचना

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी

मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी

March 13, 2023
48 घंटे में Mercedes का माइलेज 17 से 5 किमी/लीटर! सौरव जोशी ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल

48 घंटे में Mercedes का माइलेज 17 से 5 किमी/लीटर! सौरव जोशी ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल

July 13, 2026

Don't miss it

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
क्राइम

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

November 10, 2026
रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

November 10, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
क्राइम

40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

November 10, 2026
भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

November 9, 2026
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट, 1 लाख से ज्यादा नाम बाहर; 71.58 लाख मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी
उत्तराखंड

जनगणना 2027: 16 नवंबर से खुद दर्ज करें जानकारी, दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम

November 9, 2026
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान
उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन, आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान

November 9, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
  • रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
  • 40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.