Thursday, November 12, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

न्यायपालिका भी जवाबदेही के दायरे में, शिकायतों की सूचना गोपनीय बताकर नहीं रोकी जा सकती: सूचना आयोग

January 14, 2026
in उत्तराखंड
न्यायपालिका भी जवाबदेही के दायरे में, शिकायतों की सूचना गोपनीय बताकर नहीं रोकी जा सकती: सूचना आयोग
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ दर्ज शिकायतों से जुड़ी जानकारी को केवल “गोपनीय” बताकर रोका नहीं जा सकता। केंद्रीय सूचना आयोग ने अपने एक अहम फैसले में यह स्पष्ट किया है कि पारदर्शिता और जवाबदेही लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद हैं और यह सिद्धांत न्यायपालिका पर भी लागू होते हैं।

यह निर्णय मुख्य सूचना आयुक्त राधा रतूड़ी ने आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी द्वारा दायर द्वितीय अपील पर सुनाया। आयोग ने अपील को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए संबंधित सक्षम प्राधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आवश्यक अनुमति लेकर एक महीने के भीतर मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

You might also like

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

शिकायतों की जानकारी सार्वजनिक हित में

मुख्य सूचना आयुक्त ने अपने आदेश में कहा कि अधीनस्थ न्यायपालिका के अधिकारियों और न्यायाधीशों के खिलाफ दर्ज शिकायतों की संख्या, उन पर अपनाई गई प्रक्रिया और निस्तारण की व्यवस्था सार्वजनिक हित के दायरे में आती है। ऐसी सूचनाओं को सिर्फ गोपनीयता का हवाला देकर देने से इनकार नहीं किया जा सकता।

हालांकि आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी अधिकारी या न्यायाधीश की व्यक्तिगत पहचान उजागर नहीं की जाएगी, ताकि न्यायिक स्वतंत्रता और निष्पक्षता प्रभावित न हो।

क्या थी सूचना की मांग

मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान), हल्द्वानी संजीव चतुर्वेदी ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत एक जनवरी 2020 से 15 अप्रैल 2025 के बीच उत्तराखंड की अधीनस्थ न्यायालयों से संबंधित कई जानकारियां मांगी थीं।
इनमें प्रमुख रूप से—

  • अधीनस्थ न्यायपालिका पर लागू सेवा नियम
  • न्यायिक अधिकारियों/न्यायाधीशों के खिलाफ दर्ज शिकायतों की संख्या
  • शिकायतों पर की गई अनुशासनात्मक या आपराधिक कार्रवाई
  • संबंधित प्रक्रियाओं और दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां

हाईकोर्ट ने गोपनीयता का दिया था हवाला

इस मामले में उच्च न्यायालय के लोक सूचना अधिकारी ने शिकायतों को संवेदनशील और गोपनीय प्रकृति का बताते हुए सूचना देने से इनकार कर दिया था। साथ ही यह तर्क दिया गया था कि ऐसी जानकारी केवल उच्च न्यायालय सतर्कता नियम–2019 के तहत और मुख्य न्यायाधीश की अनुमति से ही साझा की जा सकती है।

इसके बाद संजीव चतुर्वेदी ने केंद्रीय सूचना आयोग में द्वितीय अपील दायर की।

सूचना आयोग का स्पष्ट संदेश

सूचना आयोग ने अपने फैसले में दो टूक कहा कि

“केवल गोपनीयता का हवाला सूचना रोके जाने का आधार नहीं हो सकता। जवाबदेही और पारदर्शिता लोकतंत्र के मूल स्तंभ हैं और यह न्यायपालिका से जुड़ी प्रक्रियाओं में भी लागू होती हैं।”

यह फैसला सूचना के अधिकार और न्यायिक पारदर्शिता के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है।

Tags: #RTI #सूचनाआयोग #न्यायपालिका #JudicialTransparency #Accountability #RightToInformation #CICDecision #JudicialReforms #UttarakhandNews #LegalNewsIndia
Previous Post

जिला प्रशासन का मिशन सफाई: आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा जिला बदर

Next Post

स्वीकृत पद खाली, युवा बेरोज़गार: भर्ती प्रक्रिया न अपनाने पर हाईकोर्ट ने सरकार को घेरा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

by Seemaukb
November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

by Seemaukb
November 11, 2026
Next Post
बड़ी खबर: काठगोदाम–लालकुआं हाईवे पर बढ़ते हादसों पर हाईकोर्ट सख्त। NH को लगाई फटकार 

स्वीकृत पद खाली, युवा बेरोज़गार: भर्ती प्रक्रिया न अपनाने पर हाईकोर्ट ने सरकार को घेरा

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ट्रंप ने साइन किए, भारत की बढ़ी टेंशन! रूसी तेल पर अब 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

ट्रंप ने साइन किए, भारत की बढ़ी टेंशन! रूसी तेल पर अब 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

September 19, 2026
बड़ी खबर : उत्तराखंड की मतदाता सूची फ्रीज, 15 सितंबर तक नहीं जुड़ेंगे नए वोटर

बड़ी खबर : उत्तराखंड की मतदाता सूची फ्रीज, 15 सितंबर तक नहीं जुड़ेंगे नए वोटर

May 23, 2026

Don't miss it

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

November 11, 2026
सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
उत्तराखंड

सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान

November 11, 2026
कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे
टेक न्यूज़

कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

November 11, 2026
धामी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% इजाफा; खाते में आएगा चार महीने का एरियर
देश-दुनिया

8वें वेतन आयोग से पहले रिटायर हुए तो भी मिलेगा फायदा? बढ़ी पेंशन और एरियर पर जानें नियम

November 11, 2026
दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट
देश-दुनिया

दूध खरीदने वालों को झटका, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट

November 11, 2026
टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार
उत्तराखंड

टिहरी बांध के लिए उजड़े, 40 साल बाद भी बेदखल जैसे हालात, अब चुनाव बहिष्कार

November 11, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक धमाका, IAS-PCS अधिकारियों के तबादले
  • सफाई के मामले में काशीपुर-रुद्रपुर नंबर वन, स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान
  • कार बाजार में बड़ा उलटफेर! पेट्रोल पीछे, CNG-हाइब्रिड और EV आगे

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.