Wednesday, November 11, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जिला प्रशासन का मिशन सफाई: आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा जिला बदर

January 14, 2026
in उत्तराखंड
जिला प्रशासन का मिशन सफाई: आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा जिला बदर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून |   जनपद देहरादून में कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक सख्त प्रशासनिक कदम उठाया है। जिला प्रशासन ने गूंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई स्वयं पीड़ित वृद्ध माता एवं मोहल्लेवासियों की शिकायतों के आधार पर की गई है।

मोहल्ले में भय और हिंसा का माहौल

प्रशासन को प्राप्त शिकायतों और जनसुनवाई के दौरान सामने आए तथ्यों के अनुसार, दिव्यकांत लखेड़ा पुत्र स्व. राम बिहारी लखेड़ा, निवासी लेन ऋषि विहार, माजरी माफी, देहरादून, लंबे समय से क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था। आरोप है कि वह अपनी वृद्ध माता के साथ लगातार मारपीट करता था, जिससे भयभीत होकर माता को घर छोड़ना पड़ा।

You might also like

जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

इसके अलावा, मोहल्ले की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करना, बुजुर्गों और बहु-बहनों को धमकाना तथा असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर अपने घर को नशे का अड्डा बनाए रखना उसकी नियमित गतिविधियों में शामिल था। इन कृत्यों से क्षेत्र में लगातार अशांति और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।

गूंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 14 अक्टूबर 2025 को जारी नोटिस की पुष्टि की गई। इसके बाद गूंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(3) के अंतर्गत दिव्यकांत लखेड़ा को “गुंडा” घोषित करते हुए उसे आदेश की तिथि से 06 माह की अवधि के लिए जनपद देहरादून की सीमा से बाहर रहने का आदेश पारित किया गया।

आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त सजा

जिला प्रशासन के आदेशानुसार, यदि उक्त अवधि के दौरान दिव्यकांत लखेड़ा किसी भी कारणवश देहरादून जनपद में प्रवेश करता है, तो उसे पूर्व में जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही, जनपद की सीमा से बाहर रहते हुए उसे अपने निवास स्थान का पूर्ण विवरण जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय एवं थानाध्यक्ष, थाना नेहरू कॉलोनी को उपलब्ध कराना होगा।

आदेश के उल्लंघन की स्थिति में आरोपी को न्यूनतम 06 माह से लेकर अधिकतम 03 वर्ष तक के कठोर कारावास एवं जुर्माने से दंडित किए जाने का प्रावधान है।

पुलिस को दिए गए निर्देश

थानाध्यक्ष, थाना नेहरू कॉलोनी को निर्देशित किया गया है कि आदेश की प्रति आरोपी को विधिवत तामील कराते हुए 24 घंटे के भीतर उसे जनपद की सीमा से बाहर भेजना सुनिश्चित करें तथा अनुपालन आख्या जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत करें।

जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश

जिला प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि जनपद देहरादून में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। नागरिकों की सुरक्षा, महिलाओं के सम्मान और सामाजिक शांति से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous Post

ब्रेकिंग: जमानत के बाद भी जेल में बंद ज्योति अधिकारी, कई जिलों के मुकदमों ने रोकी रिहाई

Next Post

न्यायपालिका भी जवाबदेही के दायरे में, शिकायतों की सूचना गोपनीय बताकर नहीं रोकी जा सकती: सूचना आयोग

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन
उत्तराखंड

जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन

by Seemaukb
November 11, 2026
रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

by Seemaukb
November 10, 2026
Next Post
न्यायपालिका भी जवाबदेही के दायरे में, शिकायतों की सूचना गोपनीय बताकर नहीं रोकी जा सकती: सूचना आयोग

न्यायपालिका भी जवाबदेही के दायरे में, शिकायतों की सूचना गोपनीय बताकर नहीं रोकी जा सकती: सूचना आयोग

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Weather Update: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बारिश-बर्फबारी की दस्तक

Weather Update: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बारिश-बर्फबारी की दस्तक

February 18, 2026
उत्तराखंड में पहली महिला नीति को सचिव समिति की मंजूरी, अब कैबिनेट की मुहर का इंतजार

उत्तराखंड में पहली महिला नीति को सचिव समिति की मंजूरी, अब कैबिनेट की मुहर का इंतजार

May 4, 2026

Don't miss it

जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन
उत्तराखंड

जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन

November 11, 2026
हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार
क्राइम

हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार

November 11, 2026
एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान
क्राइम

एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

November 10, 2026
रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी
उत्तराखंड

रोजगार नहीं दे सकते तो पद पर क्यों रहें?’ PCS अफसर ने 22 साल बाद छोड़ी नौकरी

November 10, 2026
जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
क्राइम

40 हजार के कर्ज ने ली कांस्टेबल की जान! लोन ऐप संचालकों की धमकी से टूट गया पुलिसकर्मी

November 10, 2026
भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी
उत्तराखंड

भाईदूज पर छुट्टी नहीं! वायरल आदेश को शासन ने बताया फर्जी

November 9, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • जयकारों के बीच बंद हुए केदारनाथ के कपाट, अब ऊखीमठ में होंगे बाबा के दर्शन
  • हरिद्वार में आधी रात मुठभेड़, गोतस्कर गिरफ्तार; साथी फरार
  • एक कमरे के बंटवारे पर खूनी खेल! देहरादून में मामा ने भांजे की ले ली जान

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.