Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गजब : भू माफियाओं से अपनी जमीन बचाने मे सेवानिवृत्त दरोगा को पड़े लाले। पुलिस प्रशासन का भूमाफियाओं को खुला संरक्षण

February 10, 2024
in क्राइम
गजब : भू माफियाओं से अपनी जमीन बचाने मे सेवानिवृत्त दरोगा को पड़े लाले। पुलिस प्रशासन का भूमाफियाओं को खुला संरक्षण
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गजब : भू माफियाओं से अपनी जमीन बचाने मे सेवानिवृत्त दरोगा को पड़े लाले। पुलिस प्रशासन का भूमाफियाओं को खुला संरक्षण

उत्तराखंड में भू माफिया इतने बेलगाम हो गए हैं कि पुलिस के दरोगाओं को भी नहीं छोड़ रहे।

You might also like

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

यूपी से डिग्री, उत्तराखंड में नौकरी! 55 सहायक शिक्षकों पर फर्जीवाड़े का शक

 ऐसा ही एक मामला टिहरी,नरेंद्र नगर तहसील के जामरी कॉटल क्षेत्र में सामने आया है।

 यहां पर एक सेवा निवृत दरोगा नरेश चंद्र बौंठियाल को अपनी ही जमीन भू माफियाओं से छुड़ाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है लेकिन पुलिस और प्रशासन के खुलेआम संरक्षण के चलते वह अभी तक अपनी जमीन छुड़ा नहीं पाए हैं। 

पिछले दिनों भूमाफिया उनकी भूमि पर गोलियां चलाते हुए घुस गए और जमकर उत्पाद मचाया तथा सेवानिवृत्त दरोगा के शौचालय और बाथरूम भी तोड़ दिये।

बौंठियाल कहते हैं कि, इसकी रिपोर्ट तक लिखने को स्थानीय मुनीकीरेती थाना आसानी से तैयार नहीं हुआ। जब सेवा निवृत दरोगा की पत्नी संगीता बौंठियाल और सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी, परमानंद बलोदी और शैलेंद्र गुसाई आदि आकर थाने में धरना जमा कर बैठ गए तब जाकर थाने में भू माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन यह भी काफी कमजोर धाराओं में दर्ज किया गया। मुकदमे में भू माफिया को संरक्षण देने में स्थानीय सभासद भी नामजद है।

 बड़ा सवाल आखिर यह है कि पुलिस और प्रशासन किस आका के कहने पर वह माफिया को इतना खुला संरक्षण दे रहे हैं !

 पिछले दिनों भी भू माफिया जबरन उनकी भूमि पर घुस गए थे और जब उन्हें रोकने  का प्रयास किया गया तो पुलिस ने उल्टे नरेश चंद्र बौंठियाल के खिलाफ एससी-एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।

 बीते दिनों बकोल बौंठियाल उन पर दबाव बनाने के लिए पुलिस कोर्ट में बौंठियाल का गिरफ्तारी वारंट लेने के लिए पूरा जोर लगाती रही, ताकि भू माफिया के खिलाफ लड़ रहे बौंठियाल कमजोर पड़ जाए और अवैध रूप से कब्जा जमा कर बैठे भू माफिया को संरक्षण मिल सके, लेकिन जब बौंठियाल की गिरफ्तारी का कोर्ट से रिमांड हासिल ना हो सका तो पुलिस को मजबूरन भू माफिया के खिलाफ कमजोर धाराओं में ही सही लेकिन मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

 भले ही सरकार मजबूत भू कानून बनाने की बात कहती हो लेकिन सरकार में शामिल कुछ प्रभावशाली नेताओं की शह पर भू माफिया दरोगा की जमीन को कब्जाने में लगे हुए हैं।

 नरेश बौंठियाल ने अवैध रूप से काबिज भू माफियाओं को बेदखल करने के लिए बेदखली का वाद दायर किया हुआ है। इस पर सुनवाई करते हुए पिछले दिनों हाईकोर्ट ने भी नरेंद्र नगर के उप जिलाधिकारी को राजस्व मैनुअल के नियमों के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए थे लेकिन अभी तक इस पर कार्रवाई लंबित है।

 सेवानिवृत्त दरोगा नरेश बौंठियाल का कहना है कि एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी अनावश्यक रूप से इस मामले को लटका रहे हैं, इसका फायदा भूमिया को हो रहा है।

 उनकी जमीन पर बाकायदा रिजॉर्ट बनाकर ढाई लाख रुपए महीने की लीज पर भी चढ़ा दिया है, जबकि अपनी ही जमीन पर आने-जाने के लिए भी स्थानीय पुलिस नरेश बौंठियाल के साथ लगातार रोक-टोक करती रहती है। 

अब यही भू माफिया बेदखली का वाद वापस लेने के लिए सेवानिवृत्त दरोगा नरेश बौंठियाल और उसके परिजनों पर जान से मारने की धमकी देते हुए दबाव बनाने में लगे हुए हैं,  किंतु पुलिस प्रशासन अपने ही विभाग से रिटायर हुए दरोगा की भी नहीं सुन रहे।

 ऐसे में आम आम आदमी के साथ क्या व्यवहार होता होगा, इसका अंदाजा लगाना कठिन नहीं है।

Tags: dehradun newsToday Uttarakhand news in HindiUttarakhand broadcastUttarakhand newsUttarakhand news Hindi samachar

Previous Post

हल्द्वानी कर्फ्यू के बीच आयोग ने इस परीक्षा को लेकर दी बड़ी अपडेट

Next Post

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

वनाग्नि सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक: ग्रीन इंडिया मिशन के तहत जड़धार गांव में कार्यक्रम आयोजित

वनाग्नि सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक: ग्रीन इंडिया मिशन के तहत जड़धार गांव में कार्यक्रम आयोजित

March 23, 2025
हादसा: अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त।रैस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसा: अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त।रैस्क्यू ऑपरेशन जारी

August 1, 2023

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.