Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान ने सम्भाला एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार

April 29, 2024
in उत्तराखंड
प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान ने सम्भाला एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति के रूप में प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान ने विधिवत पदभार संभाला। विश्वविद्यालय प्रबन्धन ने प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान के पदभार सम्भालने पर प्रसन्नता जाहिर की। मेडिकल साइंस के क्षेत्र मे प्रोफेसर दीवान एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्हें न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में 38 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय को उनके अनुभव एवम् कुलशलता का सीधा लाभ मिलेगा। वह एक अनुभवी शिक्षाविद एवम् कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं।

प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान जनरल सर्जरी में एम.एस व न्यूरोसर्जरी में एम.सीएच हैं। वह देश के सम्मानित न्यूरोसर्जन हैं। बेस और वैस्कुलर सर्जरी, स्पाइन, माइक्रो-वैस्कुलर और स्पाइन सर्जरी में  उन्हें भारत व विदेश के नामचीन संस्थानों द्वारा विशेषज्ञता प्रशिक्षण प्राप्त है। ट्रॉमा चिकित्सा के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने शोध और अनुसंधानों के माध्यम से चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। अपने शानदार करियर के दौरान, प्रोफेसर दीवान ने न्यूरोसाइंसेज के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल के उच्चतम मानकों को लगातार प्राथमिकता दी है। अनुसंधान और शोध एवम् अनुसंधान के प्रति उनका जुनून भारत में ट्रॉमा प्रणाली के विकास सहित चिकित्सा विज्ञान में उनके व्यापक योगदान से स्पष्ट होता है। द अल्फ्रेड हॉस्पिटल, मोनाश यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया में इमरजेंसी और ट्रॉमा के विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में, प्रोफेसर दीवान ने अपनी विशेषज्ञता को और समृद्ध किया है और वैश्विक चिकित्सा समुदाय में योगदान दिया है।

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

प्रोफेसर दीवान श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के पूर्व प्राचार्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे हैं। उन्होंने 1894 में स्थापित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, लुधियाना, जिसे भारत में अग्रणी चिकित्सा सुविधाओं में से एक माना जाता है और हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, देहरादून सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख के रूप में भी सेवाएं दी हैं। 

अपने कार्यकाल में उन्होंने शैक्षणिक और नैदानिक विभागों का कुशलतापूर्वक नेतृत्व किया है। साथ ही साथ मेडिकल संस्थानों को शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल में उत्कृष्टता के केंद्रों के रूप में भी आकार दिया है। शिक्षा, अनुसंधान और नैतिक रोगी देखभाल के प्रति प्रोफेसर डाॅ दीवान की प्रतिबद्धता श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के दृष्टिकोण और मिशन के विजन के अनुरूप है। 

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रोफेसर डाॅ. दीवान की क्षमता पर विश्वास व्यक्त करते हुए नए कुलपति को अपना आशीर्वाद दिया। अपनी नई भूमिका में, प्रोफेसर डाॅ यशबीर दीवान का लक्ष्य विश्वविद्यालय के समग्र शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों का नेतृत्व करना, रणनीतिक योजना और नीति निर्माण का नेतृत्व करना, शिक्षा और अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नवीन कार्यक्रम शुरू करना शामिह है। इसके साथ  अंतर्विषय अनुसंधान को बढ़ावा देना और उद्योग-अकादमिक साझेदारी को मजबूत करना भी उनकी अग्रणी योजनओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह छात्रों को असाधारण शैक्षणिक अनुभव प्रदान करने, निरंतर सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने और मान्यता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान का बतौर कुलपति पदभार सम्भालना विश्वविद्यालय की शिक्षा यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। प्रोफेसर (डॉ.) यशबीर दीवान के कुशल अनुभव एवम् क्षमताओं का विश्वविद्यालय को भरपूर लाभ मिलेगा। उनके कुशल नेतृत्व एवम् श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मागदर्शन में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यायल राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्णं भूमिका सुनिश्चित करेगा।

Previous Post

बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री और दो विधायकों सहित कुल पांच नेताओं का किया जवाब तलब

Next Post

उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, गढ़वाल में होगी हल्की बारिश

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
IMD Alert: मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश की जताई संभावना,येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, गढ़वाल में होगी हल्की बारिश

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

7वां वेतन आयोग: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी।डीए में होगी बढ़ोतरी

7वां वेतन आयोग: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी।डीए में होगी बढ़ोतरी

October 11, 2023
मौसम अपडेट: 14 से 17 जून तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

मौसम अपडेट :उत्तराखंड में इस दिन भारी बारिश की संभावना। येलो अलर्ट जारी

June 26, 2022

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.